राशन कार्ड के लिये कार्यालय के चक्कर कट रहे हैं लेकिन कार्ड नहीं बन रहा है...
ग्राम-बैगान चक, भदरा टोला, पंचायत-लदवानी, जनपद-समनापुर, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से जोहन सिंह पट्टा बता रहे हैं उनका राशन कार्ड नहीं बना है, इसके लिये उन्होंने कई बार आवेदन किया, कार्यालय के चक्कर लगाये लेकिन आज तक राशन कार्ड नहीं बना है इसलिये वे परेशान है और सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर राशन कार्ड बनवाने में मदद करें: सरपंच@7746945386,
सचिव@9165390810, रोजगार सहायक@8458863814. संपर्क नंबर@9111189871. (172984) (AR)
Posted on: Aug 09, 2020. Tags: RATION CARD PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
राशन कार्ड नहीं बन रहा है, आवेदन देते-देते थक गया हूँ, सरपंच सचिव ध्यान नहीं देते है...
चप्पेपारा, पंचायत-कटेनार, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से राजू राणा के साथ गाँव के साथी बुरसु मंडावी बता रहे है कि उनका राशन कार्ड नहीं बना है उसके लिए उन्होंने दो महिना पहले सरपंच सचिव को बोले थे तो बनेगा-बनेंगा बोलकर सिर्फ आश्वासन देते रहते है लेकिन अभी तक नहीं बना है उसके कारण वे बहुत परेशान है | उनके परिवार में दो लोग है | उनका कहना है कि राशन कार्ड बनना चाहिए | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियों से बात करके राशनकार्ड बनवाने मदद करें : संपर्क नम्बर@9098489278, सरपंच@9399311762, दरभा CEO@7835814506.
Posted on: Aug 08, 2020. Tags: RATION CARD PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
हम लोगो का राशन कार्ड नहीं बना है, आवेदन देते है, लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं देते है...
पंचायत-बाग़मुंडी पनेडा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से बाबूलाल नेटी के साथ गाँव के साथी पाइको, चैतु, समडू और अनिल बता रहे है कि उन लोगो का राशन कार्ड नहीं है उसके कारण शासन कोई भी योजनाओ का लाभ नहीं मिल पाता है, राशन कार्ड बनवाने के लिए 3-4 बार सरपंच सचिव के पास शिकायत किये थे तो बनेंगा-बनेंगा बोलकर आश्वासन देते रहते है | लेकिन अभी तक नहीं बना है | नये युवा सरपंच भी बनवाने के लिए प्रयास कर रहे है लेकिन अभी तक नहीं बन रहा है और अधिकारी लोग ध्यान भी नहीं दे रहे है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके राशन कार्ड बनवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@6269813062, 7587673723, सचिव@7697581341, CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694. (172834)
Posted on: Aug 08, 2020. Tags: RATION CARD PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
राशन कार्ड नहीं बना है बनवाने के लिये आवेदन करते हैं लेकिन सुनवाई नहीं होती...
ग्राम-बरोड़ी पारा, पंचायत-बागमुंडी, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से
निवासी दुली, बचलू, बुमरा और उनके साथी बता रहे हैं कि उनका राशन कार्ड नहीं बना है इसके लिये उन्होंने अधिकारियों के पास आवेदन किया है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर राशन कार्ड बनवाने में मदद करें: सचिव@7697581341. CEO@9406016702, कलेक्टर@8458956694, संपर्क नंबर / शिवकुमार सेटिया@6265425915. (AR)
Posted on: Aug 06, 2020. Tags: RATION CARD PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
Impact : मेरा राशन कार्ड नहीं बन रहा था, सीजीनेट में रिकॉर्ड होने के बाद बन गया है..
ग्राम-धुम्मा,पोस्ट-बघऊ, तहसील-चुरहट, जिला-सीधी (मध्यप्रदेश) से रामराज पटेल बता रहा है की उनके राशन कार्ड बहुत दिनों से नही बना था | जिसे सरपंच सचिव को भी आवेदन दिए थे, किन्तु उनके द्वारा कोई कार्यवाही नही किये राशन कार्ड नही बना था उसके लिए उन्होंने पैसे भी खर्च किये 2-3 महिना से आवेदन दे रहे थे डेढ़ साल पहले भी आवेदन दिए थे | फिर भी उनका काम नही हो पा रहा था तो उन्होंने सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉर्ड किया था जो सीजीनेट सुनने वाले साथियों के मदद से राशन कार्ड बनवाने में मदद किये इसलिए अधिकारीयों को एंव सीजीनेट स्वर सुनने साथियों को धन्यवाद कर रहें है|
