गांव में रोड नहीं होने के कारण बहुत समस्या का सामना करना पड़ता है कृपया मदद करें

ग्राम वेंकटापुरम, पंचायत कटुका पल्ली, मंडल चिंतुर, जिला अल्लुरीसीतारामराजू आंध्र प्रदेश से दिर्दो शनि जी बता रहे हैं उनके गांव में रोड की बहुत समस्या है। बरसात के दिनों में ज्यादा परेशानी होती है कीचड़ हो जाता है गाड़ी नहीं चल पाती है और रास्ते में एक छोटा सा नदी भी है घर से रोड तक पैदल जाना पड़ता है। रोड नहीं होने के कारण कई समस्या का सामना करना पड़ता है इसके लिए उन्होंने आवेदन दिए हैं लेकिन आज तक रोड नहीं बना है इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबर पर बात करके गांव में रोड बनवाने में मदद करें। कलेक्टर नंबर: 8398085464.

Posted on: Dec 02, 2022. Tags: ALLURISITARAMRAJU AP BULTOO CHINTUR PROBLEM RADIO ROAD VALASA

उठो, नई किरण लिए जगा रही नई उषा... कविता

सूरदास पैकरा, जिला जशपुर छत्तीसगढ़ से एक कविता सुना रहे हैं:
उठो, नई किरण लिए जगा रही नई उषा
उठो, उठो नए संदेश दे रही दिशा – दिशा।
खिले कमल अरुण, तरुण प्रभात मुस्करा रहा,
गगन विकास का नवीन, साज है सजा रहा।
उठो, चलो, बढ़ो, समीर शंख है बजा रहा,
भविष्य सामने खड़ा प्रशस्त पथ बना रहा।
उठो, कि सींच स्वेद से, करो धरा को उर्वरा,
कि शस्य श्यामला सदा बनी रहे वसुंधरा।

Posted on: Dec 01, 2022. Tags: CG JASPUR POEM

टंडा -टंडा गर्मी हर आए मौसम देखा तभे बदलावे...छत्तीसगढ़ी गीत-

कैलास सिंह पोया ग्राम-देवरी, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छतीसगढ़) जी एक गीत सुना रहे हैं:
टंडा -टंडा गर्मी हर आए मौसम देखा तभे बदलावे-
टंडा करे गर्मी हर आवे मौसम देखा तभे देखा मौसम बदलावे-
सर्दी आउ खांसी संग बुखार संग हर आवे, यही सरकार हर कोरोना बतावे-
टंडा गर्मी हर आवे यही सरकार कोरोना हर बतावे-
जान जान जान सेवा सबेला सुनावे,खेती बाड़ी हीरे हम कमावे-
सर्दी गरम मौसम ह बतावे...

Posted on: Dec 01, 2022. Tags: CG CHHATTISGARI PRATAPPUR SONG SURJPUR

अभी के खेती बाड़ी धान कर कटाई...डोमकच गीत

ग्राम पंचायत देवरी ब्लॉक प्रतापपुर जिला सूरजपुर छत्तीसगढ़ से कैलाश सिंह पोया एक डोमकच गीत सुना रहे हैं:
धान लुये हाथ ला कटाए,
जीवा में नईया समाई,
अभी के खेती बाड़ी धान कर कटाई,
चलत ताहा झट झट वोकरे लुवाई...

Posted on: Dec 01, 2022. Tags: CG DOMAKACH PRATAPPUR SONG SURAJPUR

सरसों के तीगिर बीगिर पूल दीके टियर पियर.. गीत

ग्राम-देवरी,थाना+ब्लाक-प्रतापपुर, सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाशसिंग पोया जी गीत सुना रहे हैं
सरसों के तीगिर बीगिर पूल दीके टियर पियर एकर सॉकर सिगीर बीगिर
पल द सय परपलपगे रेत के हवा
भले धीरे पीला रंगवा तिहीरी के हवा सोनानिंग रंग पूल पूले रे सिगीर बीगिर सोनानिंग रे
सरसों के पूल हर सोनानिंगर पूल, गोंदवाना के साथी पीला सरसों के पूल पीला एकर रंग हरा|| संपर्क नंबर@7970041518.

Posted on: Dec 01, 2022. Tags: CG KAILASH POYADEVRI PRATAPPUR SONG SURAJPUR

« View Newer Reports

View Older Reports »