Impact : गांव में बिजली की समस्या हल हो गयी सभी को धन्यवाद...

ग्राम-मेंढारी, ब्लाक-वाड्रफ नगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से देवसाय जगते बता रहे हैं, उनके गांव में 3 माह से विधुत पोल लगा था लेकिन उसमे तार नहीं लगाया गया था, जिस समस्या को लेकर उन्होंने अधिकारियों के पास कई बार आवेदन किया लेकिन सुनवाई नहीं हो रही थी तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद समस्या हल हो गयी है इसलिये वे सीजीनेट के सभी मदद करने वाले श्रोताओं और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@ 6268237415.

Posted on: Dec 30, 2019. Tags: BALRAMPUR CG DEVSAI JAGATE IMPACT STORY SONG VICTIMS REGISTER

झलुआ मा झूलें हे माई संबलपुर बमलाई...छत्तीसगढ़ी भक्ति गीत-

ग्राम-मेढ़ारी, पोस्ट-करमडीहा, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से सोनू कुमार नेटी एक छत्तीसगढ़ी भक्ति गीत सुना रहे है:
झलुआ मा झूलें हे माई संबलपुर बमलाई-
गोदना गोदावे इसन डोंगरगढ़ भिलाई-
लाल चुनरी ला ओढ़े आये रे दाई-
सरगुजा ले हमर महा माई-
कांसे के थाली माई माटी के दिया वो-
जरेला ज्योति माई करो तोर आरती वो...

Posted on: Dec 23, 2019. Tags: BALRAMPUR CG SONG SONU KUMAR NETI VICTIMS REGISTER

जन्मा हैं प्यारा राजा शांति भरा प्यार लाया... क्रिसमस गाना

जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से पूनम देवांगन एक गीत सुना रही है:
जन्मा हैं प्यारा राजा शांति भरा प्यार लाया-
आनंद भरा संदेश लाया भटके लोगों को राह दिखाया-
जन्मा हैं प्यारा राजा शांति भरा प्यार लाया – चरनी में लेटा गांव शाला घर ले-
देले हम सबकों दया जीवन-
जन्मा हैं प्यारा राजा शांति भरा प्यार लाया...

Posted on: Dec 22, 2019. Tags: BALRAMPUR CG POONAM DEWANGAN SONG VICTIMS REGISTER

धान के फसल में उगा काला दाना या पूटू जहरीला होता है-

ग्राम-मुरकोल, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से रामधनी सिंह पोर्ते बता रहे हैं कि इस वर्ष धान के फसल में काला दाना या पूटू उग गया है जो जहर का काम कर रहा है, उनके गांव के एक व्यक्ति द्वारा धान के उपज से उन काले दाने को अलग कर अपने मवेशियों को खिलाया गया तब उसका पशु मर गया और एक दो बीमार हालत में हैं इसलिय यदि धान में ऐसा पूटू या दाना हो तो उसे साफ कर उपयोग करें और मवेसी से भी दूर रखें, इस विषय पर और जानकारी के लिये किसान भाई दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9669208515.

Posted on: Dec 19, 2019. Tags: BALRAMPUR CG INFORMATION RAMDHANI SINGH PORTE SONG VICTIMS REGISTER

मेथिया पातर-पातर होगे तरिया रोज अटावत है...गीत-

ग्राम-मेंढारी, पोस्ट-करमडिहा, थाना-बसंतपुर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से सदेव कुमार नेटी एक गीत सुना रहे हैं :
मेथिया पातर-पातर होगे तरिया रोज अटावत है-
खड़ा मा रूखवा खड़े उमर के तटीय टाल कटावत है-
छट छट चरते आंगन बैरी तवा बनगे छानी-
टप टप टपके करे पसीना नोहर होगे पानी-
साय साय सोखत है पानी अडबड मुह छितियाय-
कुवर ओठ मा पपड़ी पड़गे सीठा सीठा खावें...

Posted on: Dec 17, 2019. Tags: BALRAMPUR CG SADEV NETI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »