2 साल से मृत व्यक्तियों के नाम पर सेल्समैन द्वारा राशन दिया जा रहा है, जांच करने का अनुरोध...

ग्राम-मड़मड़ा, ब्लाक-बोड़ला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से तीरथराम साहू आरोप लगाते हुवे बता रहे हैं कि ग्राम मडमड़ा में कई हितग्राहियों को राशन नहीं दिया जा रहा है और जो व्यक्ति इस दुनियां में नहीं है स्वर्गवासी हो चुके हैं उनके नाम पर 2 साल से सेल्समैन द्वारा राशन दिया जा रहा है और हितग्राहियों की कोई जानकारी नहीं है आनलाइन बोलकर ऑफ लाईन कम्प्यूटर में खपत दिखाते हैं इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि इन अधिकारियों से बात कर निवेदन करें कि इसकी जांच हो जिससे हितग्राहियों को राशन मिल सके : CEO@9826158979, खाद्य अधिकारी@9424168147. तीरथराम साहू@9131081484

Posted on: Nov 11, 2017. Tags: SONG TIRATHRAM SAHU VICTIMS REGISTER

मैं विकलांग हूँ, मुझे विकलांग पेंशन नहीं मिलता है शिकायत करने पर कोई अधिकारी सुनते नहीं है...

सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा आज नदीपारा, ग्राम-मेन्डोली, पंचायत-झारम, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) में पहुँची है वहां से सुक्को मंडावी पिता लकमा बता रहे है कि वे विकलांग है लेकिन उनको विकलांग पेंशन नहीं मिलता है और न ही साइकिल मिला है | उसके लिए उन्होंने कई बार अधिकारियो के पास शिकायत भी किये है लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुआ| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर विकलांग पेंशन दिलवाने में मदद करें: कलेक्टर@9179530000, C.E.O.@9669577888, सचिव@9406072268. अधिक जानकारी के लिए संपर्क@7647066189.

Posted on: Nov 11, 2017. Tags: DHANSAI MARAVI DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

समाजवाद बबुवा धीरे धीरे आई...समाजवाद पर गीत -

ग्राम-देवरी,जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक गीत सुना रहे हैं :
समाजवाद बबुवा धीरे धीरे आई – हाथी में आई हो घोड़ा में आई – अंग्रेजी बाजा बजाई समाजवाद बबुवा धीरे-धीरे आई – आंधी से आई अंधारी से आई-
धीरे ला से घर पे समाई-
मौका से आई धोखा से आई...

Posted on: Nov 11, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : बवासीर का घरेलू उपचार -

ग्राम+पोस्ट-अंजनी, विकासखंड-मवई, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से वैद्य सग्गन शाह मरकाम आज बवासीर का घरेलू उपचार बता रहे है वे बता रहे हैं कि नारियल की बूच को लोहे की कढाई में भस्म तैयार कर ले और इस भस्म में 50 ग्राम ताजा दही, 10 ग्राम नारियल का भस्म, 5 ग्राम मिश्री तीनो सामग्री को सयुक्त कर दिनभर उपवास कर रात्रि में खाली पेट में सेवन करें इससे आपकी बवासीर की बीमारी बिलकुल ठीक हो जाएगी | वे यह भी बता रहे हैं कि हमारे अधिकतर रोग हमारे आसपास पाए जाने वाले वनस्पतियों से दूर हो सकते हैं यदि हम इन विषयों की जानकारी रखें, इससे धन की भी बचत होती हैं. अधिक जानकारी के लिए आप संपर्क कर सकते हैं सग्गन शाह मरकाम@9479003194.

Posted on: Nov 10, 2017. Tags: SAGGAN SHAH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

लाल देह लाली लसे और धरे लाल लंगोट...दोहा -

ग्राम-छुलकारी, पोस्ट-फुन्गा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से सोनू केवट एक दोहा सुना रहे हैं:
लाल देह लाली लसे और धरे लाल लंगोट-
बज्र देह दानव दलन जय जय जय कपि सूत-
पवन तनय संकट हरन मंगल मूरति रूप-
राम लखन सीता सहित ह्रदय बसहूँ सुर धूप-
बोल श्री रामचन्द्र की जय...

Posted on: Nov 10, 2017. Tags: SONG SONU KEWAT VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »