अरे बिको काटी किता नावा...गोंडी गीत
ग्राम-टेमागाँव, तहसील-रैयतगाँव, जिला-हरदा (म.प्र.) से शिवप्रसाद धुर्वे के साथ जिला बैतूल से सालेकराम वारसकर, रोशन मर्सकोले और रामप्रसाद उइके हैं जो एक गोंडी गीत सुना रहे है:
अरे बिको काटी किता नावा-
गरीब गोर जनता बिको काटी किता-
कोया बाजी तिन्जीकुन गुजारा किता-
येर जावा उन्जीकुन जीवन बीती किता-
ओडा ख्याल इराकी रो-
ख्याल इरा की रो नावा गरीब गोर जनता...
Posted on: Apr 17, 2018. Tags: SHIVPRASAD DHURVE SONG VICTIMS REGISTER
लुटत हवे, लुटत हवे, लुटत हवे जी...गीत
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडिहारी एक छत्तीसगढ़ी कविता सुना रहे हैं :
लुटत हवे, लुटत हवे, लुटत हवे जी-
सरकार हर लुटत हवे राशन जी-
बदल बदल के संगी गा मन के मन ला लूटत हवे गा-
अणि बनी के सपना दिखाके करत हवे मनमानी गा-
जनता हवन भोला भला सरकार हवे खिलाड़ी गा-
मन के मन मा एक जुटता नही है...
Posted on: Apr 17, 2018. Tags: KANAHIYALAL PADIHARI SONG VICTIMS REGISTER
गाँव अंजनी के चारों और हरे भरे पहाड़ ऐसे हैं कि जैसे प्राकृतिक बाउंड्री वाल बना हुआ है...
कैलाश सिंह पोया ग्राम पंचायत गुर्गी के आश्रित ग्राम अंजनी में सीजीनेट जन पत्रकारिता जागरूकता यात्रा के दौरान पहुंचे है उनके साथ मध्यप्रदेश से आये गणेश आयाम है जो इस गाँव के बारे में बता रहे है कि यह गाँव प्रकृति की गोद में बैठा एक बहुत सुन्दर गाँव है चारो तरफ पहाड़ से घिरा हुआ है जैसे कोई बाउंड्री वाल है और यहाँ के लोगों की जीवन चर्यां इन्हीं पेड़ों से पूरी होती है जैसे महुआ, तेंदुपत्ता आदि. इस प्रकार के गाँव में सभी को एक बार आना चाहिए और इस प्रक्रति का लुफ्त उठाना चाहिए. ये बहुत सुन्दर गाँव है और यहाँ के लोग वन पर ही आधारित हैं आयर वन के सहारे ही जीते हैं यह बहुत मनोरम जगह है
Posted on: Apr 17, 2018. Tags: KAILASH POYA SINGH SONG VICTIMS REGISTER
मै हूँ बटोही दूर से आया, किसी जगह आराम ना पाया...कविता
तालुका-उटनूर, जिला-आदिलाबाद, (तेलंगाना) से सिड्म भीमराव एक कविता सुना रहे है:
मै हु बटोही दूर से आया, किसी जगह आराम ना पाया-
मुँहा जो इधर आमई ने उठाया, ईश्वर ने कैसा दृश्य दिखाया-
तेरे बगीचे में मै बैठुगा, और बहारों को देखूंगा-
दरवाजें को खोल दे माली, मुझे बुलाती है डाली-डाली-
क्या हरियाली छाई हुई है, एक से रंगत एक नई है-
क्या सुषमा से सजिमयी है, स्वर्ग यहीं है, स्वर्ग यहीं है-
देख इन्हें दिल भर जाता है, जाने क्या क्या कह जाता है-
किसी भूल की याद दिलाकर, मुझे बुलाती है अपना कर...
Posted on: Apr 17, 2018. Tags: SIDAM BHIMRAO SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में शौचालयों को अधूरा बनाकर छोड़ दिए हैं, शिकायत करने पर कोई सुनते नहीं...
ग्राम-बरपटिया, पोस्ट-रमकोला, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामलाल नेटी, रामदुलार पोया, राजेंद्र मरावी, सकलसिंह पोया बता रहे है कि उनके गाँव में शौचालय का दीवाल बनाकर छोड़ दिए और जो गड्डा खोदे थे उनमे पूरा मिटटी भर गया है| लगभग 11 महीने हो गया है और सरपंच बोलते है तो आज बनायेंगे कल बनायेंगे बोल बोलकर गुमराह कर रहे है| साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर शौचालय बनवाने में मदद करें: सरपंच@8463067024, सचिव@8462880401, C.E.O.@9165689001. अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क@9753443469.

