तोह के पुकारे मय्या, कुदरगढ़ बनवा मा घूमी-घूमी नाचाए...भक्ति गीत

ग्राम-कुठराई, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से लक्ष्मी नारायण कुशवाह एक गीत सुना रहे है:
तोह के पुकारे मय्या, कुदरगढ़ बनवा मा घूमी-घूमी नाचाए-
तोरे दर्शनवा के घूमी-घूमी नाचाए-
दर्शन करी हम करबे पूजनवा, देखि के सुरतिया जुढाई जाई मनवा-
निर्मल मन भईले, शीतल बदनवा घूमी-घूमी नाचाए-
तोरे दर्शनवा के घूमी-घूमी नाचाए-
शुरुज धारा सारी दिन वे अगोरली, करिया सनन पाप अवगुण बोरली-
चरण म शीश धरी, चरण म शीश धरी, मनिवर धनवा की घूमी-घूमी नाचाए...

Posted on: Apr 27, 2018. Tags: LAXMI NARAYAN SONG VICTIMS REGISTER

दया कर दान भक्ति का हमे परमात्मा देना...प्रार्थना गीत

ग्राम-बटई, पोस्ट-रेवटी, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दुर्गेश पटेल एक प्रार्थना गीत सुना रहें:
दया कर दान भक्ति का हमे परमात्मा देना-
दया करना हमारी आत्मा में शुद्धता देना-
हमारें ध्यान में आओ प्रभु आखोँ मै बस जाओ-
अंधेरे दिल में आकर के प्रभु दीप जला देना-
बहा दो प्रेम की गंगा दिल में प्रेम का सागर-
आपस में मिल जुलकर...

Posted on: Apr 27, 2018. Tags: DURGESH PATEL SONG VICTIMS REGISTER

पंडिताइन ने कहा पंडित का ऊपर देखना, पंडिताइन का नीचे, पंडित परेशान हो गए: कहानी

एक गाँव में पंडित पंडिताइन रहते थे उनकी एक बेटी थी और वो धीरे धीरे जवान हो गई तो दोनों पति पत्नी बातचीत करने लगे कि उसके लिए भी लड़का ढूँढा जाए. पंडित बोला किआज शाम को रोटी पिटा बना दीजियेगा मैं सुबह जाऊँगा| सुबह रोटी पिटा बना दिए और जाने लगा जब पंडिताइन कहने लगी आप जाइए पर पंडित को ऊपर देखना और पंडिताइन को नीचे. तो वो व्याकुल हो गया. उस गाँव में पहुंचे. बरगद का पेड़ था और वहां पर खाने पीने के बाद आराम किया| फिर वहां से गढ़ेरी आया गढ़ेरी आने के बाद पूछा तुम क्यों व्याकुल हो भाई तो बोला की पंडिताइन बोली है कि पंडित को ऊपर ही देखना है और पंडिताइन को नीचे. तो उन्होंने कहा कि इतनी सी छोटी से बात के लिए क्यों डर रहे हो. पंडिताइन का घर में लीपा पोती को देखना और उनका घर दुवार और ऊपर वाला उसको देखना और पूछा तो बताये पंडित का घर यही है| तो उसका घर देखा तो घर दुवार मजबूत था और नीचे साफ़ सुथरा था | फिर उन लोगो का शादी तय हुआ उसके बाद दोनों का शादी हो गया और पंडित पंडिताइन के बेटी दामाद बढ़िया से जीने खाने लगे. शिव बालक@7909492361.

Posted on: Apr 27, 2018. Tags: SHIVBALAK SINGH SHYAMLE SONG VICTIMS REGISTER

आज तोहरा से यही वर्दान मांगीला, आज भक्ति के दया के दान मांगी ला...देवी गीत

ग्राम-कठुराई, पोस्ट-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से लक्ष्मी नारायण
कुशवाह एक देवी गीत सुना रहे है:
कुदरगढ़ी माँ हमरा उरगुण गाई ला, नवरात्र में दर्शन खातिर आई ला-
आज तोहरा से यही वर्दान मांगी ला, आज भक्ति के दया के दान मांग ला-
ताबिनी करूणामयी है भक्त पृतशाली, कामना पुरण कर जननी है अवतारी-
तोहरे दर्शन, तोहरे दर्शन से यह घर हरसाई ला, नवरात्र में दर्शन खातिर आई ला-
दुःख हरणी मंगल करनी ममतामयी हे माँ, तारिणी करूणामयी हे माँ-
आज तोहरा से यही वर्दान मांगी ला, आज भक्ति के दया के दान मांग ला-
ताबिनी करूणामयी है भक्त पृतशाली, कामना पुरण कर जननी है अवतारी...

Posted on: Apr 27, 2018. Tags: LAXMI NARAYAN SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में रोड बना है पर उसके साथ पुलिया नहीं बना जिससे बहुत दुर्घटनायें हो रही है...

ग्राम-सोनपुर, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कुमार जयसवाल बता रहे है कि उनके गाँव में पंचायत के द्वारा रोड बनवाया गया पर पुलिया नहीं बनाया गया जिससे आये दिन ट्रेक्टर पलटते रहते है, मवेशी फंस जाते है लोगो को आने जाने में बहुत दिक्कत होती है| पुलिया निर्माण करवाने के लिए उन्होंने लोक सुराज में आवेदन भी दिए थे लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई, ये समस्या कई वर्षो से है|इन अधिकारियो से बात करके पुलिया निर्माण करवाने में मदद करें ताकि लोगों को आने जाने में सुविधा हो सके: सरपंच@9617565581, CE.O.@9165689001, जिला CEO@9977407988. जयसवाल@9617884932.

Posted on: Apr 26, 2018. Tags: KUMAR JAISWAL SURAJPUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »