उडिले दाकट कचारगढ़ मेला दा भाटो...गोंडी मेला गीत

जिला-बैतूल (मध्यप्रदेश) से सोनू इवने कचारगढ़ मेला से सम्बंधित एक गोंडी गीत सुना रहे है:
उडिले दाकट कचारगढ़ मेला दा भाटो-
बैया सीधो सामान करची ता बेला-
दर्शन कियाले कचारगढ़ मेला दा भाटो-
कर्रा असल ता छोला दा इंगा कचारगढ़-
उडिले दाकट कचारगढ़ मेला दा भाटो...

Posted on: Apr 28, 2018. Tags: SONU EVNE GONDI

वनांचल स्वर: एक किलो चिरोंजी के बदले व्यापारी हमें 3 किलो कनकी (टूटा चावल) देते हैं...

बांगर, विकासखण्ड-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से धनशुराम बैगा चार या चारोली (चिरौंजी) एकत्रित करने का काम करते है जो कि पेड़ से निकलने वाला फल है, यहाँ के बैगा परिवार चारोली के बदले में लोकल दुकानदार से कनकी (चावल) लेते है. ताकि परिवार का पेट पाल सके. वैसे तो जिला सहकारी वनोपज मंडी में इसका मूल्य 105 रूपये प्रति किलो है एवं बोनस भी परन्तु जानकारी के अभाव में बिचौलिये इनसे कम पैसे में चावल के बदले देकर खरीद लेते है. और बाद में उसी को महंगे दाम पर बेच देते है, अगर वनोपज समिति का ख़रीदी का भाव गाँव-गाँव तक बेहतर प्रचार-प्रसार किया जाए तो मेहनत करने वाले लोगो को सही दाम मिल सके.

Posted on: Apr 28, 2018. Tags: SONG UDAY MANIKPURI VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर: लहसुन एवं तिल के तेल से लकवे का घरेलू उपचार...

ग्राम-लेहन्गी, पोस्ट-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चन्द्रकान्त शर्मा लकवा के घरेलू उपचार के बारे में बता रहे है: लकवे का अटेक आते ही तुरंत तिल का तेल 50 से 100 ग्राम हल्का गर्म करके पीना चाहिए एवं 4-5 कली लहसुन तत्काल खाना चाहिए. दूसरा प्रयोग लकवा ग्रस्त अंग एवं सिर पर सेक करना चाहिए| लहसुन की कली प्रतिदिन खानी चाहिए रोजाना एक कली बढाएं ऐसा प्रयोग 21 दिनों तक लगातार करे. 21 दिनों के बाद प्रतिदिन एक कली कम करते हुए सेवन करे. हरे लहसुन की पत्तियों से उसका रस निकालकर पानी में मिलाकर पीने से भी फायदा होता है. वैद्य चन्द्रकान्त शर्मा@9893327457.

Posted on: Apr 28, 2018. Tags: CHANDRKANT SHRAMA SONG VICTIMS REGISTER

हम लोगों ने वन विभाग में साल भर पहले काम किया, मजदूरी का पैसा अब तक नही दिया...

ग्राम-अमनिया, ब्लॉक-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से बिंदा बाई बता रही है कि हम लोगों ने वन विभाग में बास एवं सागोन कटाई, पट्टी छोलाई का काम साल भर पहले किया था, सैकड़ो मजदूरों के द्वारा 7 दिनों तक काम किया गया था जिसका भुगतान अब तक नही हुआ है| इस सन्दर्भ में कई बार वन विभाग में आवेदन दिया गया है, परन्तु अधिकारी इस ओर ध्यान नही दे रहे है. अभी तक पैसा नही मिला है| इसीलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है| कृपया मदद करे. इन नम्बरों पर फोन लगायें: S.D.O वन विभाग@7587013320, डिप्टी रेंजर जांगड़े@9755443471. नरेश बुनकर@8720822286.

Posted on: Apr 28, 2018. Tags: NARESH BUNKAR SONG VICTIMS REGISTER

तू आज बंसी वाला उठा के मोहर मटकी...बाल गीत

ग्राम पंचायत-नवाडीह, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छात्तीसगढ़) से कुमारी कविता एक बाल गीत सुना रही है:
तू आज बंसी वाला उठा के मोहर मटकी-
बंशी की आवाज से बाखो ने सुनी थी-
मै भी चली आई फुलवा तोड़ने-
तू आज बंसी वाला उठा के मोहर मटकी...

Posted on: Apr 28, 2018. Tags: KUMARI KAVITA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »