Impact: Our village hand pump got repaired 10 days after CGnet report...

ग्राम-नौवा, पंचायत-गुदरी, पोस्ट-मढ़ी, थाना और तहसील-मनगंवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से महेश साकेत बता रहे हैं कि हमारे गाँव में हैण्डपंप खराब हो गया था जिससे गाँव के लोगों को बहुत परेशानी हो रही थी बार बार अनुरोध करने पर भी हैंडपंप ठीक नहीं किया जा रहा था और गाँव के लोगों को दूर से गंदा पानी लाकर उस पर गुजारा करना पद रहा था उसके बाद उन्होंने
03-11-17 को सीजीनेट में एक सन्देश रिकॉर्ड कराया था और उसके बाद जब सीजीनेट सुनने वालों ने अधिकारियों पर फोन कर के दबाव डाला तो इसके 10 दिन के अंदर हैण्डपंप का सुधार कार्य हो गया जिससे ये खुश हैं और सीजीनेट से मदद करने वाले सभी साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं : महेश साकेत @7509383987.

Posted on: Nov 14, 2017. Tags: MAHESH SAKET SONG VICTIMS REGISTER

सत्य नाम ला जपिहों कहिके वादा करके आये तै...भक्ति गीत -

ग्राम-न्योसा मंद्रवानी, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से विजय कुमार वाकरे एक भक्ति गीत सुना रहे हैं :
सत्य नाम ला जपिहों कहिके वादा करके आये तै – मोह माया के चक्कर मा पगला सबो ला गवाएं तै – मानुष तन ला पा के तोला घमंड हो गए भारी – वो दिन तै पछताबे गा भई जब जाबे वोकर दुवार – सत्य भजन ला तै गाबे सबके बीड़ा लाती उठाबे – तै हां हंसा रे काबर भुलाये माया धार मा...

Posted on: Nov 13, 2017. Tags: SONG VICTIMS REGISTER VIJAY KUMAR WAKRE

35 साल से लोग निवास कर रहे है लेकिन अभी तक उन्हें मताधिकार नहीं मिला है, कृपया मदद करें ...

साधु सिंह लोधी बता रहे हैं कि उत्तरप्रदेश के मथुरा नगर के पानी घाट, दुर्गा पुरम, यमुना नगर, उर्दना नगर, राजपुर, बांदर कालीदह कालौनी में 5000 से अधिक मकानों में लोग 35 वर्ष से निवास कर यहां कार्य कर रहे हैं पर उन्हें आज तक पेंड्रावन नगर निगम में शामिल नहीं किया गया और ना ही मताधिकार मिला है इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियों से बात कर निवेदन करें जिससे इस जगह को नगर निगम में शामिल किया जाए और लोगो को मताधिकार मिल सके : कलेक्टर मथुरा@05652471152, 9454417512, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश@05222239296. साधु सिंह लोधी@9617652699.

Posted on: Nov 13, 2017. Tags: SADHU SONG VICTIMS REGISTER SINGH LODHI

छोटका करे ना नना वाय ना...गोंडी गीत -

जिला-दन्तेवाडा (छत्तीसगढ़) से सपना वट्टी एक गोंडी गीत सुना रही हैं :
छोटका करे ना नना वाय ना-
करे ना नान वाय ना रंग जोड़ी बंगला ते ऐदे ना – पायल करे ना नना वाय ना-
करे ना नान वाय ना रंग जोड़ी बंगला ते ऐदे ना...

Posted on: Nov 13, 2017. Tags: GANESH AAYAM DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

हमारे पारा में एक भी हैण्डपम्प नहीं, नदी से गंदा पानी पीते हैं शिकायत करने पर कोई ध्यान नहीं देते...

पटेलपारा, ग्राम-बड़ेकमेली, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से मनोज, भीमा, अर्जुन बता रहे है कि वार्ड क्रमांक 3 में एक भी हैण्डपम्प नहीं है उसके कारण पटेलपारा के लोगो को पानी की समस्या हो रही है| वे लोग नदी और कुओ से पानी पीते है | उनके वार्ड 3 में लगभग 30 घर है| हैण्डपम्प लगवाने के लिए उन्होंने कई बार अधिकारियो एवं सरपंच के शिकायत भी किये तो कहते है आज बनेगा कल बनेगा बोल बोलकर टाल रहे है | इसलिए साथी मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर उनके पटेलपारा में हैण्डपम्प लगवाने में मदद करें: P.H.E. विभाग@9406003307, हैण्डपम्प मैकनिक@9425597779, कलेक्टर@9179530000. अधिक जानकारी के लिए सरपंच सोमा तामो@7587101756.

Posted on: Nov 13, 2017. Tags: MANOJ BHIMA ARJUN DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »