हाय रे ये खलकत य धंद वातो...सरगुजिया भाषा में अंगनई गीत

ग्राम-बनौर, पंचायत-चित विश्रामपुर, जिला-बलरामपुर, छत्तीसगढ़ से एतवाराम सरगुजिया भाषा में एक अंगनई गीत प्रस्तुत कर रहे हैं, गीत में अकाल की स्थितियों का वर्णन है:
हाय रे ये खलकत य धंद वातो-
ई भना चित विश्राम गाँव में बहुतई कालनी बुचू-
पांच रुपइया लेके भइया गली-गली घुमई लगनी-
बनौर, चित विश्राम गाँव में नइखे मिलत मुठाभर धान...

Posted on: Apr 28, 2018. Tags: GOVIND PANDRO SONG VICTIMS REGISTER

इस धरती का स्वर्ग यहाँ पर अपनी भारत माता है...देशभक्ति गीत

ग्राम-जाबड़खाण, पोस्ट-महाराजगंज, जिला-बलरामपुर, छत्तीसगढ़ से आनंद कुमार मेहता एक गीत प्रस्तुत कर रहे हैं:
इस धरती का स्वर्ग यहाँ पर अपनी भारत माता है-
इस धरती पर जन्म लिया है इससे अपना नाता है-
हम भारत माँ के बच्चे हैं माँ की शान बढ़ाएंगे-
इसकी गौरव, सदाचार दुनिया को बतलाएंगे-
देश के हित जो जीता-मरता यहाँ अमर हो जाता है-
इस धरती का स्वर्ग यहाँ पर अपनी भारत माता है-
गंगा-यमुना जैसी नदियां बहती कल-कल धारा है-
स्वयं प्रभु ने अपने हाथों मानो इसे संवारा है-
तीन और से सागर इस धरती की रक्षा करता है-
इस धरती का स्वर्ग यहाँ पर अपनी भारत माता है-
इस धरती पर जन्म लिया है इससे अपना नाता है...

Posted on: Apr 28, 2018. Tags: ANAND KUMAR MEHTA SONG VICTIMS REGISTER

शिक्षित सब हो जाएंगे कोई शोषण नहीं करेगा....शिक्षा पर कविता

ग्राम- कस्तूरी, जिला- अनूपपुर, मध्यप्रदेश से कक्षा- 4 के विद्यार्थी शिवराज एक कविता का पाठ कर रहे हैं:
शिक्षित सब हो जाएंगे कोई शोषण नहीं करेगा-
मूर्ख बनाने का जादू फिर हम पर नहीं चलेगा-
बहुत बनाया मूर्ख हमें अब आगे नहीं बनेंगे-
सब सोच समझकर काम करेंगे पीछे नहीं रहेंगे-
बढ़ जाएंगे आगे हम बस बढ़ते ही जाएंगे-
रोकेगा चाहे जितना दुश्मन रोके नहीं रुकेंगे-
एकलव्य की कथा आपने शायद ही सुन रखा होगा-
सितम ढाए कितने उन पर यह बात तुम्हें मालुम होगा-
दान अंगूठे का लेकर वह उनको कैसा बर्बाद किया-
बिना पढ़ाए फीस लिया गुरु की महिमा का ह्रास किया-
दानवीर था कर्ण बड़ा वह था कितना शक्तिशाली-
शूत पूत सुनते-सुनते प्रताड़ित होता महाबली.....

Posted on: Apr 28, 2018. Tags: BIHAARI SINGH PATILE SONG VICTIMS REGISTER

अगर सड़क बन जाये तो अस्पताल,अन्य जरुरी कामों के लिए बाहर जाने जाने में सुविधा होगी...

ग्राम-रवचन, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से भागवत साहू बता रहे है गाँव में बहुत ही सकरा मार्ग है जिससे आवागमन में बहुत समस्या हो रही है इसके चौड़ीकरण एवं डामरीकरण के लिए प्रधानमंत्री सड़क योजना कार्यालय कबीरधाम एवं ग्राम सुराज में आवेदन दिया है|छेवई कसार, मत्स्य कॉलेज से ढोगई टोला मार्ग निर्माण के बारे में कई दिनों से सुन रहे है रोड़ पास हो गया है परन्तु अभी तक नही बना|अगर सड़क बन जाये तो अस्पताल या अन्य जरुरी कामों के लिए बाहर जाने जाने में सुविधा मिल सके. : जिला पंचायत C.E.O@9660625077, विधायक@7587098175, जिला पंचायत सदस्य शर्मा@9425564966. संपर्क अमित साहू@8964931287.

Posted on: Apr 28, 2018. Tags: AMIT SAHU SONG VICTIMS REGISTER

वन विभाग में चौकीदार का काम किया, 14 महीनो का पैसा नही दिया, 6 साल से भटक रहा...

घोघरा, ग्राम-पदना, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से प्रेमलाल पिता लालजु बता रहे है कि वानिकी कार्य में चौकीदार के पद बास प्लाट नेवर बिट 475 में कार्यरत था| 2008 से 2012 तक लगातार काम किया, 2013 में बगैर नोटिस के काम से निकाल दिया. 6 हजार रूपये प्रति माह अनुसार 14 महीने का वेतन भी नही दिया. इस हेतु कई बार विभाग में DFO, SDO, रेंजर को आवेदन दिया पर कोई सुनवाई नही हुआ| इसीलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है. कृपया अधिकारियो को फोन पर बात कर रुका हुआ पैसा दिलाने में मदद करे: DFO@7587013320, डिप्टी रेंजर@9755443471.सम्पर्क@8720822286.

Posted on: Apr 28, 2018. Tags: NARESH BUNKAR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »