हैंडपंप खराब है, हम लोगो को एक किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ रहा, बीमार पड़ रहे हैं...

केसीपारा, ग्राम-खर्रा, ब्लाक-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मोनी राजवाड़े बता रहे हैं उनके पारा के वार्ड क्रमांक 14 में 2 हैंडपंप हैं, जिसमे एक खराब हो गया है, दूसरे से केवल सुबह ही पानी आता है, लोगो को 1 किलोमीटर दूर से कुंए से पानी लाना पड़ता है, बारिश का पानी कुआ ढोड़ी में चला जाता है, जिससे वहां पानी दूषित हो जाता है, जिससे बीमारियों का खतरा है, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियो से बातकर पानी की समस्या का निराकरण करने में मदद करे : सरपंच@7089733576, सचिव@9754811941. संपर्क@7247614057.

Posted on: Jun 26, 2018. Tags: MONI RAJWADE SONG VICTIMS REGISTER

नियल विनती किएतोडोम हजोड़े पेन विनतिड़ो...गोंडी देवी गीत

ग्राम-चहचाड, तहसील-दुर्गुकोंदल, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से उमेश्वरी दुग्गा, कंचन वड्डे और मनीषा दुग्गा गोंडी में एक देवी जोहार गीत सुना रहे हैं:
नियल विनती किएतोडोम हजोड़े पेन विनतिड़ो-
नियल विनती किएतोडोम हजोड़े पेन विनतिड़ो-
निया बेसोड बाडिंग वन्ता दुनिया पुन्ता...

Posted on: Jun 26, 2018. Tags: UMESHWARI DUGGA GONDI

मनरेगा में हम 30 लोगों ने 3 साल पहले काम किया था, कुछ का पैसा मिला, कुछ का नही...

ग्राम पंचायत-कटरा, पोस्ट-बेलझरिया, ब्लाक-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से रामरतन और सुरेश बता रहे हैं, 30 लोगो ने मनरेगा योजना के तहत 2015-16 में समतलीकरन में काम किया था, जिसमे उन्होंने 4 दिन काम किया था और 5 दिन की उपस्थिती दर्ज है, लेकिन आधे लोगो का मजदूरी भुगतान हो चुका है और बाकी का भुगतान अभी तक नही हुआ, अधिकारी खाते में राशि आ चुकी है कहकर घुमा रहे हैं, इसलिए वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि इन नंबरों पर अधिकारियों से संपर्क कर काम का पैसा दिलाने में मदद करे : कलेक्टर@07752223644, सरपंच@7697507040, सचिव@9754145047,
रोजगार सहायक@9575270648, CEO@7769391585, डाकिया@8465000930. संपर्क@8959903256.

Posted on: Jun 26, 2018. Tags: PATARAJ SINGH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

स्वागतम हम करते आज आपका, आपका सुस्वागतम... स्वागत गीत

ग्राम-सुरसा, पोस्ट-कालाबरती, थाना-चलगली, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से चन्द्रसाय एक स्वागत गीत सुना रहे है:
स्वागतम हम करते आज आपका-आपका सुस्वागतम-
नाचे गाएं खुशिया मनाएं झूम के नाचे छम गाएं-
आज का दिन कितना सुहाना, झूम के नाचे छम गाएं खुशिया मनाये-
स्वागतम हम करते आज आपका-आपका सुस्वागतम...

Posted on: Jun 26, 2018. Tags: CHANDARSAI BALRAMPUR SONG VICTIMS REGISTER

Today's news from newspapers in Gondi : 27th June 2018 -

रायपुर. छत्तीसगढ़ पुलिस के इतिहास का सोमवार का मुश्किल भरा रहा। पुलिस की भारी भरकम व्यवस्था पुलिसकर्मियों के ही एक आंदोलन को रोकने की कोशिश में जुटी रही। प्रदेश भर से रायपुर पहुंच रहे आंदोलनकारियों को रोकने के लिए राजधानी पुलिस ने पांच स्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया था-
छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ पुलिस जवानों के परिवार वालों के आंदोलन को नक्सलियों ने समर्थन दिया है. कथित नक्सली संगठन ने बीजापुर में प्रेस नोट जारी कर पुलिस जवानों के परिवार वालों के आंदोलन को समर्थन दिया है. इस समर्थन के बाद चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है-
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तेलीबांधा इलाके में सड़क पर चलती हुई एक सरकारी कार में आग लग गई। कार सवार पुलिस अधिकारी ने तुरंत बाहर कूदकर अपनी जान बचाई और फायर ब्रिगेड को सूचित किया-
बिलासपुर। हाईकोर्ट में रविवार को हुई एक सुनवाई ने नया इतिहास दर्ज किया है। नगपुरा ग्राम पंचायत के सरपंच के निर्वाचन मामले को हाईकोर्ट के जस्टिस गौतम भादुड़ी ने अपने घर में कोर्ट लगाकर सुनवाई की-
2 जुलाई से शुरु होने जा रहे छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के लिए विधायकों ने 768 प्रश्न लगाए हैं। इस सत्र में छत्तीसगढ़ राज्य वित्त आयोग संशोधन विधेयक 2018 भी पेश किया जाएगा-

Posted on: Jun 26, 2018. Tags: GONDI GONDI NEWS SANOTI KAWDE NEWS

« View Newer Reports

View Older Reports »