माँ तेरे चरणों की धूल, करता हूँ कबूल...भोजपुरी भजन गीत

जिला-बहराइच (उत्तरप्रदेश) से के.एम.कुशवाह एक भोजपुरी भजन गीत सुना रहे है:
ओं माँ तेरे चरणों की धूल, करता हूँ कबूल-
माँ तेरे जैसे नहीं है, जग में ना दूसरा कोई-
ओं माँ तेरे चरणों की धूल, करता हूँ कबूल-
माँ तेरे जैसे नहीं है, जग में ना दूसरा कोई-
माँ तेरे चरणों की धूल, करता हूँ कबूल-
ओं माँ तेरे चरणों की धूल करता हूँ कबूल...

Posted on: Apr 19, 2018. Tags: K.M KUSHWAH SONG VICTIMS REGISTER

ॐ जय भारत माता, मय्या जय भारत माता...गीत

ग्राम-सिवनी, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से निशा नायक भारत माता की आरती सुना रही है:
ॐ जय भारत माता, मय्या जय भारत माता-
तुमको जो नित ध्यावे, तुमसे जीवन पावे, अमिट यहीं नाता, ॐ जय भारत माता-
तू लक्ष्मी, दुर्गा, जगदम्बे, सरस्वती माँता, मय्या सरस्वती माँता-
तुमको जो नित ध्यावे, तुमसे जीवन पावे, अमिट यहीं नाता, ॐ जय भारत माता-
उत्तर हिमगिरी मुकुट सुहाये, मस्तक पर माता, मय्या मस्तक पर माता...

Posted on: Apr 19, 2018. Tags: NISHA NAYAK SONG VICTIMS REGISTER

आँगन में पुराया चौंक किसके लिए, पूछो पूछो बन्नी के बाबा से...बन्नी गीत

ग्राम-छुलकारी, पोस्ट-पसला, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से मन्दाकिनी मिश्रा एक गीत सुना रहे है:
आँगन में पुराया चौंक किसके लिए, पूछो पूछो बन्नी के बाबा से-
पूछो पूछो बन्नी के दादी से, बाबा की कमाई किस दिन के लिए-
पूछो पूछो बन्नी के मम्मी से, पापा की कमाई किस दिन के लिए-
पूछो पूछो बन्नी के चाची से, चाचा की कमाई किस दिन के लिए-
आँगन में पुराया चौंक किसके लिए, पूछो पूछो बन्नी के बाबा से-
पूछो पूछो बन्नी के मामी से, मामा की कमाई किस दिन के लिए...

Posted on: Apr 19, 2018. Tags: MANDAKINI MISHRA SONG VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर : लाल फल या सब्जी खाने से कैंसर रोग में फायदा -

पारंपरिक जानकारों का मानना है कि जो लाल रंग के फल होते है या सब्जियां होती है उनको कैंसर के मरीज को जरुर खाना चाहिए और जिन लोगो को कैंसर हो चुका है और ट्रीटमेंट के बाद रिकवरी वाली स्टेज में है उन लोगो को ज्यादा तेज फ़ायदा होता है याने कैंसर के रोगों उपचार से लेकर निवारण से लेकर तमाम तरह के चिकित्सा के दौरान इन तरह के फलो और सब्जियों को उपयोग में लाने से काफी हद तक फायदा होता है| लाल रंग के जिनके छिलके होते है जैसे फल में स्ट्राबेरी या सेब या लाल रंग की सब्जियां जैसे टमाटर, गाजर, अंगूर होता है| इस तरह जिनके छिल्को में लाल रंग पाया जाता है उनको खाने की सलाह देते है| मजे की बात यह है कि आधुनिक विज्ञान मानता है कि लाल रंग के छिलके वाले फलों में एन्तोसाइनिन नाम का पिगमेंट पाया जाता है जो कि एंटी कैंसरेस होता है| नई रिसर्च बताती है कि लाल रंग के जो पिगमेंट होते है फलो में और सब्जियों में ये कैंसर रोधी होते है| याने कैंसर को रोकने में या उससे जूझ रहे पेसेंट को बेहतर सेहत देने में मदद करते है तो ये पारंपरिक ज्ञान है जिसको आधुनिक विज्ञान भी मान रहा है. डॉ दीपक आचार्य@9824050784.

Posted on: Apr 19, 2018. Tags: DEEPAK ACHARYA SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

मेरे पास नीला कार्ड है, 7 किलो चावल से गुजारा नहीं होता, लाल कार्ड मिलता तो मदद होती...

आवास पारा, ग्राम-कुकदूर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से भगवती बाई बता रही है कि इनके पास नीला राशनकार्ड है जिसमें 7 किलों राशन का चावल मिलता है, जिससे महीनें का गुजारा नहीं होता है, ख़त्म हो जाने पर आस पड़ोस से उधार मांग कर गुजारा करती हूँ, मेरे लायक काम भी नहीं मिलता है, नहीं तो मजदूरी कर लेती. इसीलिए लाल राशनकार्ड कार्ड बनाने की मांग है, जिसमें 35 किलों चावल मिले जिससे महीने का गुजारा हो सके. कई बार सरपंच सचिव को बोला पर वों ध्यान नहीं देते है| सीजीनेट के साथियों से अनुरोध है कि कृपया इन नम्बरों पर फोन लगायें: सरपंच@9630019712. मिथिलेश@8964973228.

Posted on: Apr 19, 2018. Tags: MITHILESH MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »