फौजी सूट-बूट में रहला से काम ना होता...वज्जिका देशभक्ति गीत
मुजफ्फरपुर, बिहार से सुनील कुमार वज्जिका भाषा में एक देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर रहे हैं. गीत में एक फौजी की पत्नी अपने पति से अर्ज कर रही है:
फौजी सूट-बूट में रहला से काम ना होता-
पिया जाग ना त दुश्मन पछाड़ देता हो-
देह से देश की कीमत बड़ा-
ओह माटी पर जिनगी खड़ा-
तोरा देश के माटी पुकार करत हौ-
पिया जाग ना त दुश्मन पछाड़ देता हो-
सारी-लहंगा में पिया कुछो ना रखल-
देशवा के दुखिया ना हमरो से सहल-
पिया ! दुश्मन के मारा ई महान करत हौ-
पिया जाग ना त दुश्मन पछाड़ देता हो...
Posted on: Jun 28, 2018. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
डिहुली आगे डिहुली जइसे शहर कलकत्ता के डिहुली खुबई कमैबोगे...भोजपुरी गीत
मुजफ्फरपुर, बिहार से सुनील कुमार भोजपुरी भाषा में एक लोकगीत प्रस्तुत कर रहे हैं. गीत में पति कमाने के लिए परदेश जा रहा है और पत्नी को आश्वासन दे रहा है कि हम कमाएंगे और आपकी जरूरतों को पूरा करेंगे:
डिहुली आगे डिहुली जइसे शहर कलकत्ता के डिहुली खुबई कमैबोगे-
सारी-कनफूला-कंगन-कमरदन खुबई लेऐबोगे कि डिहुली खुबई लेऐबोगे...
Posted on: Jun 28, 2018. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
यीशु मेरा जीवनसाथी कभी नहीं छोड़ेगा...धर्म गीत
ग्राम-डुंगुरखोला, जिला-बलरामपुर, छत्तीसगढ़ से शांति वड्डे एक प्रार्थना गीत प्रस्तुत कर रही हैं:
यीशु मेरा जीवनसाथी कभी नहीं छोड़ेगा-
नहीं छोड़ेगा दुनिया में, चलो रे करेगा बेड़ा पार-
संकट के समय में कभी नहीं छोड़ेगा-
समस्या के समय में कभी नहीं छोड़ेगा-
नहीं छोड़ेगा दुनिया में, चलो रे करेगा बेड़ा पार...
Posted on: Jun 28, 2018. Tags: SONG Shanti Waddey VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में 12 साल से बिजली के पोल टूटे हुए हैं, लकड़ी का पोल लगाकर काम चलाते हैं...
ग्राम पंचायत-चंदोरा, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से लोकनाथ पैकरा, जसवंत पैकरा, बैजनाथ और सीगाचन बता रहे हैं, हमारे मोहल्ले में 12 साल से बिजली के पोल टूटे हुआ है, लोग लकड़ी का पोल लगाकर काम चला रहे है, जिससे विधुत तार लूज़ रहता है मवेसियों के फसने का खतरा रहता है, समस्या के निराकरण के उन्होंने अधिकारीयों के पास आवेदन किया, अधिकारी काम हो जायेगा बोलकर काम को टाल देते हैं, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर बात कर समस्या का निराकरण करने में मदद करे :
सरपंच@7772907481, सचिव@7697801195,
विद्युत विभाग@9575249349. संपर्क नंबर@7247409207.
Posted on: Jun 26, 2018. Tags: KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER
Scholarships for students and youth in Gondi : 27th June 2018 -
छात्रवृत्ति:राष्ट्रीय स्तर
उगम-स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2018-19-
जवाहर नवोदय विद्यालय सेलेक्शन टेस्ट अगेंस्ट वेकेंट सीट्स 2018-
आवेदन कैसे करें:इच्छुक विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं-
अंतिम तिथि:5 जुलाई, 2018-
आवेदन हेतु लिंक:http://www.b4s.in/CGS/JNV6
सीजीनेट स्वर पर प्रसारित होने वाली इन सभी छात्रवृत्तियों, प्रतियोगिता व फैलोशिप से संबंधित जानकारी के लिए आप इस फोन नंबर 852 748 4563 पर बात कर सकते हैं।-
