हमें अपंग मत कहो...गीत-
राजनांदगाँव (छत्तीसगढ़) से जया मुंडे एक गीत सुना रहे हैं:
हमें अपंग मत कहो-
अपंग जग सारा है-
तन का तो चंगा-
पर मन का मारा है-
जिसके पास हैं दो आँखों-
ओ सुंदरता का पुजारी है...(AR)
Posted on: Dec 15, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER
हाथ सों ले गयो माखन रोटी...कविता-
ग्राम-मवई, जिला-बाँदा (उत्तरप्रदेश) से सुरेंद्र पाल एक कविता सुना रहे हैं:
धूरि भरे अति शोभित श्याम जू-
तैसी बनी सिर सुन्दर चोटी-
खेलत खात फिरैं अँगना-
पग पैंजनिया कटि पीरी कछौटी-
वा छवि को रसखान विलोकत-
वारत काम कलानिधि कोटी-
काग के भाग कहा कहिये हरि हाथ सों ले गयो माखन रोटी...(AR)
Posted on: Dec 15, 2020. Tags: POEM SONG VICTIMS REGISTER
स्वागत करू मै बार बार...स्वागत गीत-
पुर्णियां (बिहार) से भक्त प्रहलाद एक स्वागत गीत सुना रहे हैं:
स्वागतम के फूल से हम-
स्वागतम कर हि दिया-
आप आके इस चमन को-
धन्य धन्य कर दिया-
रंग बिरंगी फूल लेकर-
स्वागत करू मै बार बार...(AR)
Posted on: Dec 15, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER
सुभाषचंद्र का पत्र अपने मित्र केलकरजी के लिये...
जिला-जशपुर (छत्तीसगढ़) से सूरदास पैकरा सातवी कक्षा के पाठ 13 से सुभाषचन्द्र बोस का पत्र को सुना रहे हैं| यह पाठ माँडले जेल से लिखा गया नेताजी सुभाषचन्द्र बोस का पत्र है, जो उन्होंने अपने मित्र केलकरजी को लिखा था। इसमें माँडले जेल में लोकमान्य तिलक को जो कष्ट भोगने पड़े, देशभक्तों को अंग्रेज सरकार ने जो यातनायें दीं, उनका भावपूर्ण वर्णन किया गया है| (AR)
Posted on: Dec 15, 2020. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER
7वी कक्षा की ब्रेल बुक, ब्रेक किट, बोर्ड की आवश्यकता है, मदद करें-
ग्राम-कुडकेल खजरी, ब्लाक-पथल गाँव, जिला-जशपुर (छत्तीसगढ़) से रोशन एक्का बता रहे हैं| उन्हें 7वी कक्षा की ब्रेल बुक, ब्रेक किट, बोर्ड की आवश्यकता है| इसलिये वे सीजीनेट श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबर पर संपर्क कर उनकी सहायता करें, जिससे वे अपनी पढाई कर सकें| संपर्क नंबर@6263852335. (182158) (AR)
