Impact : बिजली का पोल गिरने से तार टूट गया था, अब ठीक कर दिया गया है...
ग्राम-खुर्सीपार, पंचायत-बांदरबारी, तहसील-बिछिया, ब्लाक-मवई, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से त्रिलोक पर्ते बता रहे हैं, तूफान के कारण उनके गाँव में बिजली का पोल गिर गया था जिसके कारण बिजली का तार टूट गया था और गाँव में बिजली की समस्या हो रही थी, जिस समस्या को उन्होंने सीजीनेट पर रिकॉर्ड किया था, जिसके दूसरे दिन कर्मचारी आकर ठीक कर दिये हैं, समस्या हल हो चुकी है इसलिये वे मदद करने वाले सभी सीजीनेट साथियों और बिजली विभाग के अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@9098426768.
Posted on: Apr 11, 2020. Tags: ELECTRICITY IMPACT STORY MANDLA MP SONG TRILOK PARTE VICTIMS REGISTER
11 अप्रैल को जन्मे गीतकार और अभिनेता की कहानी...
राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से वीरेंद्र गंधर्व गायक कुंदन दास सैगल के बारे में बता रहे हैं, आज के दिन 11 अप्रैल 1904 को जालंधर में गायक कुंदन दास सैगल का जन्म हुआ था, वे अपने समय में गायक और अभिनेता रहे, उन्होंने कई फिल्मो में काम किया और गीत गाये| उनकी फिल्मो में माई सिस्टर, साह्जहाँ, देवदास जैसी फिल्मे शामिल हैं, उनके गाने आज भी सुने जाते हैं, सैजल नशे के अदि थे इस कारण वे अधिक समय तक दुनिया में नहीं रह पाये, और 42 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया|
Posted on: Apr 11, 2020. Tags: CG RAJNANDGAON SONG STORY VICTIMS REGISTER VIRENDRA GANDHARV
Bultoo (Bluetooth) Radio on Corona in Gondi : 11th Apr 2020...
Today Nagamani is presenting Bultoo Radio in Gondi, in this latest edition of Bultoo Radio they discussing issues of Corona Vairus, Telangana and Andhra Pradesh. People use their mobile phones to call this number 8602008777 and record their songs and reports. People can download this program from their Gram Panchayat office, if it has a broadband center, they can also get it from someone who has a smartphone and internet and then through Bluetooth.
Posted on: Apr 11, 2020. Tags: BULTOO RADIO CORONA GONDI NAGMANI TELANGANA
काम बंद होने से राशन नहीं ला पाते हैं राशन दिलाने में मदद करें...
सेयाना पथरा, ग्राम पंचायत-सरई, विकासखण्ड-समनापुर, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से अजय, अशोक, रामगोपाल, भारत मरावी बता रहे हैं कि उनके पास राशन कार्ड नहीं है जिसके कारण राशन नहीं मिलता है, कार्ड बनवाने के लिये आवेदन देने पर सुनवाई नहीं होती है वे लकड़ी का काम करते है उसे बेचकर अपना घर चलाते है लेकिन अभी लॉक डाउन के कारण वे काम नहीं कर पा रहे हैं जिसके कारण राशन की दिक्कत हो रही हैं इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर राशन दिलाने में मदद करें : कलेक्टर@9425010848, जिला CEO@9977538625, सरपंच@7354908495. संपर्क नंबर@9671508465.
Posted on: Apr 10, 2020. Tags: CORONA DINDORI MP PDS PROBLEM SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER
एक ताबीज...कहानी-
मालीघाट मुजफ्फरपुर बिहार से सुनील कुमार महात्मा गांधी की बात “एक ताबीज” कहानी सुना रहे हैं :
मै आपको एक ताबीज देता हूँ, जब आप कभी दुविधा में हो या अपना स्वार्थ प्रबल होता दिखाई देता हो तो यह नुस्खा आजमाकर देखिये, अपने आँखों के सामने एक गरीब और असहाय व्यक्ति को लाईये जिसे आप जानते हैं, और सोचिये कि क्या आपकी करनी उसके किसी काम आयेगी, उसे क्या लाभ होगा इस तरह से आपका स्वार्थ ख़त्म हो जायेगा|
