Impact: Got compensation for crop damage by elephants on my field, thanks...
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया बता रहे है कि उनके खेत में हाथियों ने धान मक्के को खा लिए थे पिछले साल सितंबर महीने में तो इन्होने गाँव के सिपाही के पास शिकायत किये थे और इन्होने कहीं आवेदन नहीं दिए और इन्होने सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉर्ड कर दिए थे. वे समझते हैं कि सीजीनेट के साथियों की मदद से इनका मुआवजा 25 तारीख को आ गया क्योंकि इसके पहले इस तरह सिर्फ सिपाही के पास आवेदन करने से मुआवजा नहीं मिलता था. वे जाकर चेक ले आए हैं और बहुत खुश हैं इसलिए सीजीनेट के साथियों को और कलेक्टर रेंजर जैसे अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे है.कैलाश सिंह पोया@9575922217
Posted on: Jan 29, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
मिर्ची लगी लगा मुंह जलने...जानवरों पर कविता
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया जंगली जानवरों पर आधारित एक कविता सुना रहे है:
मिर्ची लगी लगा मुंह जलने-
इधर उधर वह लगी उछलने-
याद आ गई उसको नानी-
लगी खोजने ठंडा पानी-
तब बंदर को गुस्सा आये-
उसने खरहे को दौडाये-
आगे खरह पीछे बंदर-
हुए दौड़ जंगल के अंदर-
खरह भागा बिल के भीतर-
निकला लेकर मीठा गाजर...
Posted on: Jan 28, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में बिजली है पर 9 महीने से ट्रांसफार्मर खराब है कृपया अधिकारी को फोन कर मदद करें...
ग्राम-रटगा, जिला-कोरिया, (छत्तीसगढ़) से बंसल सिंह पोया बता रहे है कि इनके गाँव में बिजली विभाग के द्वारा बिजली तो लगा दिया गया है लेकिन ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है 8-9 महीने पहले से और अब भी लोग वैसे ही अँधेरे में रह रहे हैं. इसकी शिकायत इन्होने जनसमस्या निवारण शिविर एव जिला पंचायत एवं इंजीनियर साहब के पास भी किये थे फिर भी अब तक कोई सुनवाई नहीं हुआ है. वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे हैं कि कृपया कलेक्टर@9424244616, जिला C.E.O.@9424158990, विधुत विभाग अधिकारी @9425239615 को फोन कर उन पर दबाव डालकर मदद करें। बंसल पोया@9977859491
Posted on: Jan 28, 2017. Tags: BANSAL SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
Bultoo Radio from Chhattisgarh in Sargujiha language: 28th January 2017...
Today Mamta Rajwade and Mahaveer Singh Pawle are presenting a Bultoo Radio Program in Sargujiha languages in this latest edition of Bultoo radio program. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.
Posted on: Jan 28, 2017. Tags: CHHATTISGARH MAMTA RAJWADE MAHAVEER SINGH PAWLE SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में ५ किलोमीटर तक पक्की सड़क नहीं है कोई बीमार पड़ जाए तो एम्बुलेंस नहीं आ सकती
ग्राम-छदाना, ब्लॉक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से गंगाराम सिंह बता रहे है कि कल उनके गाँव के लोग इकट्ठा हुए और उसमे यह बात निकलकर आई है कि इनके गाँव से मुख्य मार्ग की दूरी 5 किलोमीटर है जिसमे कच्चा रोड है जिसके कारण गाँव के लोगो को आने जाने में बहुत दिक्कत हो रही है और गाँव में कोई बीमार पड़ जाते है तो अम्बुलेंस गाँव तक नहीं आ पाती है तो इनका कहना कि इनके गाँव को मुख्य मार्ग से जोड़ा जाये जिसे मुख्यमंत्री सडक योजना कहते है. वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे हैं कि आप कृपया जिले के कलेक्टर@9425903973 से बात कर गाँव के २००० लोगों को मदद करने का अनुरोध करें. गंगाराम@7049573056.
