खेली कूदी लेरे येही संसारा...सरगुजिहा गीत
ग्राम-कोटया, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक गीत सुना रहे हैं :
खेली कूदी ले रे येही संसारा-
उमरी हरी जाये रे दुनिया आंधारा-
खेली कूदी ले रे येही संवासरा-
उमरी हरी जाये रे दुनिया अंधारा...
Posted on: May 13, 2018. Tags: MEWALAL DEWANGAN SONG VICTIMS REGISTER
इंदिरा आवास योजना की किश्त नही मिल रही, सरपंच कहता है अधिकारी को घूस देना पडेगा...
ग्राम-शारदापुर, पोस्ट-सुलसुली, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर(छत्तीसगढ) से मिहीलाल बता रहे हैं, मेरा इंदिरा आवास योजना का तीसरा किश्त नही मिल रहा है, सरपंच का कहना है इसके लिए इंजीनियर को पैसा देना पड़ेगा, लेकिन उनसे बात करने पर इस बात से इंकार कर आश्वासन दिए, लेकिन अब भी किश्त नही मिला है, इसलिए मै सीजीनेट के सभी श्रोताओं से अपील कर रहा हूँ कि दिए गये नंबरो पर अधिकारियों से बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: उपसपंच@9669083502,सचिव@9754424707, इंजीनियर@8959751126, CEO@8989509774, कलेक्टर@07831273000. संपर्क@7509403575.
Posted on: May 12, 2018. Tags: MIHILAL BALRAMPUR SONG VICTIMS REGISTER
तेदट तो भूमकाल उंदी बेरा तेदट तो...गोंडी जागरूकता गीत
जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से नेमालाल कुमरा एक गोंडी जागरूकता गीत सुना रहे है:
तेदट तो भूमकाल उंदी बेरा तेदट तो-
तेदट तो, तेदट तो गोंडवाना तोर तेदट तो-
तेद सो मत्तोर गुण्डातोर-
लड़े मतोंड गोंडवाना ता काजे-
लड़े मतोंड भूमकाल ता काजे-
तेदट तो भूमकाल उंदी बेरा तेदट तो...
Posted on: May 11, 2018. Tags: NEMALAL KUMRA GONDI
हम लोगों को 6 महीने से वृद्धावस्था पेंशन नही मिला, आवेदन करने पर अधिकारी सुनते नही...
ग्राम-केशर, ब्लाक-ओड्गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से गांव की बुजुर्ग महिलाएं सुखमन और सुखमती बता रहे हैं, कि उन्हें 6 माह से वृद्धावस्था पेंशन नही मिल रहा है, उनकी अथिक स्थति अच्छी नही है, जीवन यापन में दिक्कत होती है, उन्होंने सरपंच, सचिव के पास अपनी समस्या को रखा, लेकिन आज कल बोल कर बात को टाल दे रहे हैं, इसलिए वे सीजीनेट के सुनने वाले सभी श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि इन नंबरो पर अधिकारियों से बात निवेदन करें जिससे उनकी पेशन मिल सके और वे बेहतर रूप से जी सकें: सचिव@9926137037, CEO@9926192534. रूपलाल मरावी@7697080920.
Posted on: May 11, 2018. Tags: ROOPLAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
हैंडपंप नहीं है, 2 किलोमीटर दूर से लोग पानी लाते है, करीब 20 साल से समस्या बनी हुई है...
ग्राम पंचायत-बिजौडी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से घनश्याम यादव बता रहे हैं, हमारे गाँव के वार्ड क्रमांक 18 और 3 में पानी की समस्या है, 2 किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है, ये समस्या करीब 20 साल से बनी है, इसके उन्होंने अधिकारियों के पास कई बार आवेदन दिया, लेकिन अभी भी स्थिति में वही है, करीब 128 और 185 की जनसंख्या इस समस्या से पीड़ित है, इसलिए वे सीजीनेट के संथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर निवेदन करे, जिससे पानी की समस्या हल सके: सरपंच@8089253764, सचिव@9131152915, PHE@9227413181. संपर्क@8819078573.

