मेरी उम्र 75 साल हो गई लेकिन मुझे वृद्धा पेंशन नहीं मिल रहा है शिकायत करने पर कोई सुनते नहीं...

सीजीनेट जन पत्रकारिता जागरूकता यात्रा आज ग्राम-तुडपारास, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) में पहुँची है वहां कन्हैयालाल केवट के साथ में बुदरी बाई है जो बता रही है कि उनकी उम्र 75 साल हो गई है लेकिन उनको वृद्धा पेंशन नहीं मिलती है उसकी शिकायत उन्होंने सरपंच,सचिव के पास भी की है तो मिलेगा- मिलेगा कहते है लेकिन अभी तक नहीं मिला है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि कृपया इन अधिकारियो से बात कर उनकी वृद्धा पेंशन दिलवाने की मदद करें: सचिव@8120493032, रोजगार सहायक@7587307286,
C.E.O@9669577888. अधिक जानकारी के लिए गाँव में संपर्क@9575187541.

Posted on: Nov 15, 2017. Tags: KANHAIYALAL KEWAT DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

रे रे लोयो रेला रे रेला रे रे लोयो...गोंडी विवाह गीत -

जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से आकाश तुमरेटी के साथ में शिवलाल जो एक गोंडी विवाह गीत सुना रहे है:
रे रे लोयो रेला रे रेला रे रे लोयो-
सबय माहोडे तुमड मंडा ते-
सांगो झमका रे जुमुड-
सुबय खेडी मडा ताड़ी-
मरा माहोडे बेन्जोर...

Posted on: Nov 15, 2017. Tags: AKASH TUMRETI AND SHIVLAL SONG VICTIMS REGISTER

जय होवे तोर हो मोर गाँव के भुईयां जय होवे तोर...भूमि गीत -

जिला-दन्तेवाड़ा (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल नेटी एक धरती वन्दना गीत सुना रहे हैं :
जय होवे तोर हो मोर गाँव के भुईयां जय होवे तोर – हरियर हरियर बाग़ बगीचा फूल-फूल की काया – छह अक्षर के नाम मईया दंतेस्वरी मईया कहाया – तोर नाव राज मा शोर हो मोर गाँव के भुईयां जय होवे तोर – चम,चम, चम,चम काया चमके महर महर महाकाय – सब जाती के नर नारी ला बराबर ज्ञान बताया – तै सब ला माने एक हो....

Posted on: Nov 15, 2017. Tags: GOPI MARKAM DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

उठो साथियों आज चले हम मुक्त कराने देश को...देशभक्ति कविता -

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक देशभक्ति कविता सुना रहे है:
उठो साथियों आज चले हम मुक्त कराने देश को-
सदियों से गुलाम आज तक अपने प्यार देश को-
देखो बिगाड़ा टाटा कम्पनी-
देखो बिरला टाटा कहते रोज-रोज का घाटा-
अपने घर की भरे तिजौरी भेजे माल परदेश को-
उठो साथियों आज चले हम मुक्त कराने देश को...

Posted on: Nov 15, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव का ब्लॉक बदल दिया गया है, नया ब्लॉक 55 किमी दूर है यहां से गाड़ी भी नहीं जाती...

ग्राम-गंजेनार, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से ग्रामीण बता रहे है कि पहले उनका तहसील दंतेवाडा था लेकिन अब उसको बड़ेबचेली में शिफ्ट कर दिए है इससे लोगो को आने जाने में दिक्कत होता है |बहुत दूर से घूम जाना पड़ता है दूरी 55 किलोमीटर है | जिसके कारण बच्चे वाली महिलाये जा नहीं पाती है और आने जाने के लिए गाडी की सुविधा भी नहीं है| उसकी शिकायत उन्होंने मंत्रालय में भी किये थे तो फिर से दंतेवाडा में करवा देंगे बोल रहे है लेकिन अभी तक नहीं हुआ है| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर तहसील को वापस दंतेवाडा में शिफ्ट करवाए : कलेक्टर@9179530000. अधिक जानकारी के लिए संपर्क सरपंच मरकाम@7587210667.

Posted on: Nov 15, 2017. Tags: SEETARAM JOGA DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »