हमारे मोहल्ले में हैंडपंप नहीं है, कई बार कई जगह आवेदन दिया है पर कोई नहीं सुनता है...
ग्राम-नवगोई, पोस्ट तथा थाना-रघुनाथनगर, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से राज सिंह परस्ते बता रहे हैं, कि उनके गांव के वार्ड क्रमांक 4 में पानी की समस्या है, इसलिए हैंडपंप लगवाने के लिए उन्होंने कई कार्यालयों में आवेदन दिए लेकिन कोई सुनवाई नही हुआ, सभी लोग परेशान हैं इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि इन नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण करने में मदद करें : कलेक्टर@8462900200, SDM@9479089190, PHE@8878359171, सरपंच@9575789750, सचिव@9617494180. संपर्क नंबर@9669480733.
Posted on: Jun 28, 2018. Tags: RAJ SINGH PARASTE SONG VICTIMS REGISTER
ठण्ड-ठण्ड रुख मन के छाओ, नदी नला खेत खलिहान रे भाई...छत्तीसगढ़ी गीत
ग्राम-धुमाडाड, पोस्ट-गोबिंदपुर, थाना-चंदोरा, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से शिवबालक सिंह शयामले एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं :
ठण्ड-ठण्ड रुख मन के छाओ-
नदी नला खेत खलिहान रे भाई-
बड़ा निक लागे हमर गांव रे भाई-
हलर हलर बहथ रथे महानदी के पानी-
जिहमा रोज नहाथे दीवाना-दीवानी दोनो हांथ मारे पतवार रे भाई-
बड़ा निक लागे हमर गांव रे भाई, बड़ा निक लागे हमर गांव...
Posted on: Jun 28, 2018. Tags: SHIVBALAK SINGH SHYAMLE SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव के स्कूल का बुरा हाल है, बरसात के समय पानी टपकने से स्कूल बंद हो जाता है...
ग्राम-इमली पदर, पंचायत-हिमोड़ा, तहसील-अंतागढ़, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से सकुन देवांगन बता रहे हैं हमारे गांव का प्राथमिक विद्यालय जिसमे वर्तमान में 16 बच्चे पढ़ते है, 3 साल से जर्जर अवस्था में है, बारिश के समय अध्यापक छप्पर गिरने के डर से स्कूल बंद कर चले जाते हैं, अधिकारी भी देखकर चले जाते हैं, लेकिन इस पर कोई काम नही कर रहे, इसलिए ग्रामवासी सीजीनेट के सांथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण करने में मदद करें : सरपंच@7587263395,CEO@9953924884. संपर्क@9685614498.
Posted on: Jun 28, 2018. Tags: ANKIT PADWAR SONG VICTIMS REGISTER
जोहार, जोहार, जोहार याया बुबारा जोहार...गोंडी जोहार गीत-
ग्राम-चह्चाड, तहसील -दुर्गुकोंदल, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़ )से कंचन वड्डे, उमेश्वरी दुग्गा, गणेश्वरी दुग्गा और मनीषा दुग्गा गोंडी मे जोहार गीत सुना रहे हैं:
रे रे लयो रेला रे रे रेला रे रे रेला रे रे रेला –
जोहार, जोहार, जोहार याया बुबारा जोहार-
जोहार, जोहार याया बुबारा-
रे रे लयो रेला रे रे रेला रे रे रेला रे रे रेला...
Posted on: Jun 28, 2018. Tags: KANCHAN WADDE GONDI
गांव में एक भी हैंडपंप नही है, आवेदन करने पर कोई कार्यवाही नही होती, मदद की अपील...
आश्रित ग्राम-अंजनी, पंचायत-गोरगी, विकासखंड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से धनेश्वरी, हेमकुवर, सुबासो, सुंदरी और शांति, बता रहे हैं हमारे गांव के वार्ड क्रमांक 14 में पीने के पानी की समस्या है, हैंडपंप नही है, 150 घर है 1 किलोमीटर दूर कुए से पानी लाकर उपयोग करते हैं, बारिश का पानी कुएं में मिल जाने से बीमारी होती है, वे आवेदन देते हैं लेकिन इसकी कोई जानकारी नही मिलती, इसलिए सांथी सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियो से बात कर हैंडपंप लगवाने में मदद करें : सरपंच@9111234251, सचिव@7697783755, PHE@9425254247. संपर्क नंबर@7697080920.
