पक्की सड़क नही है, बारिश में आवागमन में बहुत दिक्कत होती है, अधिकारी ध्यान नही देते...

ग्राम-अजवाइनबा, पंचायत-तेलियापानी लदरा, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से धौलु बता रहे हैं, गांव में सडक की समस्या है, अजवाइनबा से तेलियापानी पहुंच मार्ग तक रोड नही बना है, बारिश में कीचड़ हो जाता है, रास्ते में नाला पड़ता है, जिससे आवागमन में दिक्कत होती है, बीमार पड़ने पर कंधे पर उठाकर रोड तक ले जाना पड़ता है, इसके लिए कई बार आवेदन किए लेकिन कोई कारवाही नही होती, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियों से बात कर मदद करें : सचिव@9109560519, सरपंच@9644741264. संपर्क@9753921456.

Posted on: Jun 29, 2018. Tags: MITHLESH MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER

जहाँ डाल-डाल पर सोने की चिड़ियां करती है बसेरा... देशभक्ति गीत-

ग्राम-खैरा, ब्लाक-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से संगीता सिह एक देशभक्ति गीत सुना रही हैं :
जहाँ डाल-डाल पर सोने की चिड़ियां करती है बसेरा-
वो भारत देश है मेरा-
जहाँ सत्य, अहिंसा और धर्म का पग-पग लगता डेरा-
वो भारत देश है मेरा-
जहाँ सूरज सबसे पहले आकर के डाले अपना डेरा-
वो भारत देश है मेरा...

Posted on: Jun 29, 2018. Tags: SANGEETA SURAJPUR SONG VICTIMS REGISTER

सरकारी मदद से हम लोगों का घर आधा बन गया पर दूसरी किश्त नहीं आ रही है, मदद करें...

ग्राम-रिमारी, जिला-सीधी (मध्य प्रदेश) से लालजी वैश्य बता रहे हैं, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हमारे नाम से आवास निकला था, जिसका मकान बन चुका है बीम पड़ गयी है, फोटो खीचकर ऑनलाइन भी करा दिया गया है, लेकिन अभी तक दूसरा किस्त नही मिला, अधिकारी से बात करने पर कहते हैं, अभी पैसा नही आ पाया है, भोपाल में पैसा रुक गया है, इस तरह से और लोगों को भी घुमाया जा रहा है, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियो से बातकर मदद करें : सचिव@9755074583,सरपंच@7898415683,
ब्लॉक CEO@9425626845. संपर्क नंबर@7869106886.

Posted on: Jun 29, 2018. Tags: LALJI VAISHYA SONG VICTIMS REGISTER

प्रिय प्रभु जी हम अपने जीवन में आपका शुभ अनुभव करना चाहते हैं...प्रार्थना

ग्राम-सिलफिली, पोस्ट-करसी, तहसील, थाना-प्रतापपूर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से हरिशंकर रजक अच्छे चरित्र का जीवन में प्रभाव और मिलने वाले सम्मान को बताते हुए एक प्रार्थना सुना रहे हैं :
प्रिय प्रभु जी हम अपने जीवन में आपका शुभ अनुभव करना चाहते हैं-
हम अपने दैनिक जीवन में आपके गुणों को बढ़ाना चाहते है-
आप हमें अपने गुंडो से पूरन करने में अगुवाई करें-
ताकी हम इस संसार में ऐसा जीवन ब्यतीत करे-
जिससे हम आपके गुणों को प्रगट कर सके...

Posted on: Jun 29, 2018. Tags: HARISHANKAR RAJAK SONG VICTIMS REGISTER

Today's news from newspapers in Gondi :29th June 2018 -

छत्तीसगढ़ में अब बसों में सफर करना महंगा होगा – छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव में अब आदिवासी समाज भी मैदान में उतरेगा-
बिलासपुर। बर्खास्त आरक्षक राकेश यादव की जमानत अर्जी निचली अदालत में खारिज हो गई है। राकेश यादव पुलिस और राजद्रोह के अपराध में जेल में बंद है-
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज रात यहां मंत्रालय (महानदी भवन) के नजदीक सेक्टर-19 स्थित राजधानी सरोवर में लगभग 12 करोड़ रूपए की लागत से स्थापित संगीतमय फौव्वारे और मल्टी मीडिया लेजर एवं वीडियो शो का लोकार्पण किया-

Posted on: Jun 29, 2018. Tags: GONDI GONDI NEWS SANOTI KAWDE NEWS

« View Newer Reports

View Older Reports »