मै ऐसी गारी गांउ लाला सरकत जाए सोंहारी...गारी गीत-
ग्राम-छुलकारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से मंदाकनी मिश्रा एक गारी गीत सुना रही हैं :
मै ऐसी गारी गांउ लाला सरकत जाए सोंहारी-
काहेन के तोर बेलन बने हैं, काहेन के चौपाई-
चंदन के तेरी बेलन बनो है, चंदन की चौपाई-
काहेन के तोर पूड़ी बनो हैं, काहेन के तरकारी-
मैदे की पूड़ी बनो हैं कटहल की तरकारी-
चारो भईया जेवन बैठे, परसे है महतारी...
Posted on: Jul 01, 2018. Tags: MANDAKINI MISHRA SONG VICTIMS REGISTER
मेरी उम्र 65 साल है, आवेदन कर चुकी हूँ पर सरकारी पेंशन नहीं मिल रही, कृपया मदद करें...
ग्राम पंचायत-प्रेमनगर, ब्लॉक-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर छत्तीसगढ़ से बुजुर्ग महिला मानकुवर पति रामशरण बता रही है कि उनकी उम्र 65 है उनको आज तक सरकार के तरफ से किसी भी प्रकार का पेंशन नहीं मिल रही है जिससे उनकी आर्थिक जीवन में मदद मिल सके.उसके उन्होंने सरपंच सचिव को भी आवेदन दे दिया है पर आजतक कोई सुनवाई नहीं हुई है. इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात करके पेंशन दिलवाने में मदद करें सचिव@9754531649, कलेक्टर@9425253580. अधिक जानकारी के लिए संपर्क ब्रजेश कुशवाहा@9644455254.
Posted on: Jul 01, 2018. Tags: MAANKUWAR BALRAMPUR SONG VICTIMS REGISTER
बेटा बितर दाई मोला झनि मारबे रमेव सुगा...सुवा गीत
ग्राम-खर्रा, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मंजू केवट एक सुवा गीत सुना रही है :
बेटा बितर दाई मोला झनि मारबे रमेव सुगा-
हाथ जोड़ो पईया परो करथो गोहार रे मोर माता पिता-
बेटी ला बचाओ बेटी ला पढाओ रमेव सुगा कुल दीपक-
बेटा रे जन्मे शहरो बधाई बेटी रे जन्मे मासक-
बेटा के खेलौना लेहे मोटर गांडी रमेव सुगा-
बेटी रे खेलौना गुडा गुड़ी राजा राम सुगा...
Posted on: Jul 01, 2018. Tags: MANJU KEWAT SONG VICTIMS REGISTER
मेरे निराश्रित पेंशन का पैसा 4 महीने से रुक गया है, बोलने पर भी कोई ध्यान नही दे रहें है...
ग्राम पंचायत-रेसरा, तहसील+ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से धनसाय मरावी साथ में फुलबासो बता रही है कि उनका निराश्रित पेंशन 4 महिना से रुक गया है और लोग को मिल गया है. सचिव सरपंच को बोले तो बोले की आधार लिंक करवा आधार लिंक भी करवा चुके है खाता भी चेक करवा चुके है लेकिन खाता में पैसे नहीं है कोई ध्यान नही दे रहें है| इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि इन नंबरों पर अधिकारियों से बात करके निराश्रित पेंशन का पैसा दिलवाने में मदद करें : सचिव@9669872573, सरपंच@9399790779, कलेक्टर देव सेनापति@9826443377. सम्पर्क@8974353319.
Posted on: Jul 01, 2018. Tags: FULBASO SURAJPUR SONG VICTIMS REGISTER
चंदानी सावरी हो गयी है, राधिका बावरी हो गयी है...भजन गीत-
जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से छाया देवांगन एक भजन सुना रही है :
कान्हा रे रे रे...कान्हा रे...-
चंदानी सावरी हो गयी है, राधिका बावरी हो गयी है-
आज कान्हा के होंठो से छूकर जिंदगी बासुरी हो गयी है-
आज हरसे पे छाई जवानी, ओ मिले तो मिले जिंदगानी-
आज तन पे चंदन महकने लगा है, ओठ बोले सावरिया-सावरिया-
आज कान्हा के होंठो से छूकर जिंदगी बासुरी हो गयी है-
आज दर्पण मीत अपना, आज गुडिया सखी हो गयी है...

