हमारे गाँव के बहुत सारे हैण्डपम्प खराब है शिकायत करने पर अधिकारी लोग ध्यान नहीं देते...

ग्राम-मानपुर, पोस्ट-कोटिया, तहसील+ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सुरेश कुमार तिग्गा(सरपंच) बता रहे है कि उनके गाँव के कई सारे हैंडपंप खराब हैं पर अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं और जनता परेशान है| उसके लिए उन्होंने P.H.E. आवेदन भी दिए थे तो उन्होंने हो जायेगा बोले उसके बाद नहीं आये और इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि दिए हुए नम्बरों में बात कर हैण्डपम्प करवाने में मदद करें: P.H.E. विभाग@7697747447, S.D.M.@9165493212. कलेक्टर@9826443377. , सरपंच@9165971924, सचिव@9754092126. संपर्क@8463019787

Posted on: Apr 16, 2018. Tags: SONG SURESH KUMAR TIGIYA VICTIMS REGISTER

Impact: Got electricity in our part of village after CGnet Swara report, thanks...

ग्राम-वीरपुर, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से राजेश कुमार वर्मा बता रहे है कि उनके गाँव के वार्ड क्रमांक 1 में जब से गाँव बसा था तब से बिजली नहीं लगी थी उसके लिए उन्होंने विद्युत विभाग में 3-4 बार आवेदन भी दिए थे फिर भी कोई ध्यान नहीं दे रहे थे और वे लोग परेशान थे तो उन्होंने सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकॉर्ड किया और रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से उनके गाँव में जनवरी 2018 में बिजली लग गई है और गाँव के लोग खुश है| इसलिए वे सीजीनेट के सभी सांथियो को धन्यवाद दे रहे हैं, जिन्होंने उनकी समस्या को हल करने में मदद किये | सरला श्रीवास@9479003197.

Posted on: Apr 16, 2018. Tags: ELECTRICITY RAJESH KUMAR VERMA SONG VICTIMS REGISTER

हमार बात हमार गीत हमार सरोकार...सामुदायिक रेडियो पर गीत

ग्राम-धनगांव, जिला-बलरामपुर, छत्तीसगढ़ से सुनील कुमार सावन रेडियो पर आधारित एक गीत प्रस्तुत कर रहे हैं:
हमार बात हमार गीत हमार सरोकार-
सामुदायिक रेडियो पर हर बार-
सावन रेडियो सामुदायिक रेडियो-
हमार सरोकार-
संस्कृति बचावा, परंपरा बचावा-
संरक्षण का माध्यम है-
सावन रेडियो सामुदायिक रेडियो-
हमार सरोकार-
सुन तो गोइया रे सावन रेडियो-
बलरामपुर के खबर पइबू-
गीत के सुनबू खबर के पइबू-
मोबाइल के मिस कॉल से...

Posted on: Apr 15, 2018. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

ऐ मालिक तेरे बन्दे हम, ऐसे हों हमारे करम...प्रार्थना गीत

ग्राम-कुंड, पोस्ट-कुमराहा, थाना-दिनरा, तहसील-कनेरा, जिला-शिवपुरी (मध्यप्रदेश) से अकलेश कुमार पारस एक प्रार्थना गीत सुना रहे है:
ऐ मालिक तेरे बन्दे हम-
ऐसे हों हमारे करम-
नेकी पर चलें और बदी से टलें-
ताकि हंसते हुए निकले दम-
ये अँधेरा घना छा रहा-
तेरा इंसान घबरा रहा-
हो रहा बेखबर, कुछ न आता नज़र-
सुख का सूरज छुपा जा रहा है...

Posted on: Apr 14, 2018. Tags: AKLESH KUMAR PARAS SONG VICTIMS REGISTER

रे रे रेलयो रे रेला रेला रे लोयो...गोंडी गीत

जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से शांति उसेंडी और राजकुमारी गोटा एक गोंडी गीत सुना रही है:
रे रे रेलयो रे रेला रेला रे लोयो-
अल्ले दीदी केलयो अल्ले दीदी ले-
बारी इन्जोम केंजोम दीदी ले-
बारी इत्ती केंजोम अल्ले दीदी ले-
माकून पाटा वायो अल्ले दीदी ले-
रे रे रेलयो रे रेला रेला रे लोयो...

Posted on: Apr 13, 2018. Tags: SHANTI USENDI RAJKUMARI GOTA GONDI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »