पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सली मुखबिर का आरोप लगाकर नक्सलियों ने मार दिया था...
शांतिबाई ध्रुव, पिता राजर ध्रुव, ग्राम-सरंडी, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से बता रही हैं| ये नक्सल पीड़ित हैं और इनको नक्सलियों के डर से गाँव छोड़ना पड़ा| इनका कहना है की इनके परिवार के सदस्य को मुखबिर का आरोप लगाकर नक्सलियों ने मार दिए थे| नक्सलियों के डर से इन्होंने अपने मूल गाँव को छोड़कर कांकेर आकर बस गए हैं| सरकार की और से इनके परिवार को जमीन, नौकरी व सहायता राशि भी मिल चुकी है| अब इन्हे किसी भी प्रकार की समस्या नहीं है| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9406380137.
Posted on: Feb 03, 2022. Tags: CG DISPLACED KANKER MAOIST VICTIM UTTAR BASTAR VICTIMS REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: 2009 से नक्सलियों के डर से अपना गांव छोड़कर आये हैं...
ब्लाक-पखांजूर, जिला-कांकेर, बस्तर (छत्तीसगढ़) से रामू राम यादव जी बता रहे हैं कि वे नक्सल पीड़ित हैं और काफी साल पहले 2009 में अपने मूल गाँव को छोड़कर पखांजूर आकर बस गए| नक्सलियों ने इन्हे मुखबिर का आरोप लगाया गया और मारने की धमकी दी| इन्होंने डर के कारण अपने गाँव को छोड़कर भाग आए| इनको सरकार की और से कुछ सहायता राशि व थोड़ी जमीन मिली है, इसी में घर बनाकर रहते हैं| इनकी मांग है की इनके बच्चों को कोई नौकरी मिल जाए| सभी साथियों से मदद की की अपील कर रहे हैं| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर @9407912602.
Posted on: Feb 03, 2022. Tags: BASTAR CG DISPLACED KANKER MAOIST VICTIM UTTAR VICTIMS REGISTER
रे सत्संग के जीवन में करलो तो प्यारे...भजन
ग्राम-सारंगपुर, पोस्ट-तातापानी, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से नंदलान सिंह सीजी नेट के श्रोताओं को भजन सुना रहे हैं-
रे सत्संग के जीवन में करलो तो प्यारे-
दो दिन का मेला है जग में तुम्हारे – तनमन का होश न रहे तो सतनाम ही-
जिंदगी उभारे आज भी है तेरी – कल भी है तेरी दुनिया तुम्हारी-
तुम्हारी रहेगी...
संपर्क नंबर@7999161015.
Posted on: Feb 03, 2022. Tags: BALRAMPUR CG SONG
पीड़ितों का रजिस्टर: गोपनीय सैनिक के पद पर कार्यरत थे, बिना कारण के निकाल दिया गया, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-सोनपुर (आवासपारा) ब्लाक-नारायणपुर, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से पिंकू राम पड़ियार बता रहे हैं वे नक्सल पीड़ित हैं और गोपनीय सैनिक के पद पर कार्यरत थे| कुछ समय के बाद बिना किसी कारण के नोटिस देकर निकाल दिया गया| कारण भी नहीं बताया गया किन्तु वे 15 दिन नौकरी में अनुपस्थित था| नौकरी दुबारा पाने के लिए बहुत प्रयास किया पर नहीं मिली| इसके बाद गाँव में रहना मुश्किल हो गया क्यूंकि वे गोपनीय सैनिक के पद पर कार्यरत थे और नक्सलियों द्वारा मारे जाने का डर बना था| इनकी मांग है कि उनको नौकरों वापस मिल जाए| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर @9302108929.
Posted on: Feb 02, 2022. Tags: CG DISPLACED MAOIST VICTIM NARAYANPUR VICTIMS REGISTER
गांव में आंगनबाड़ी भवन नहीं होने के कारण बच्चों को पोषण व शिक्षा नहीं मिल पाता है, कृपया मदद करें-
ग्राम-कोलापारा (उंगापारा) पंचायत-कुम्हारसाडरा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) हड़मुराम कवासी जी बता रहे हैं उनके गांव में आंगनबाड़ी भवन नहीं बना है| गांव में 30 बच्चें की जनसंख्या है| आंगनबाड़ी भवन नहीं होने के कारण बच्चों को जो पोषण व शिक्षा मिलना चाहिए वह नहीं मिल पाता है| इसके लिए गांव के ग्रामीणों ने शिकायत किये हैं परन्तु अभी तक नहीं बन पाया है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गयें नंबर पर बात कर के गांव में आंगनबाड़ी भवन बनवाने में मदद करें| संपर्क नंबर@6265910136, सरपंच@7697581341, सचिव@9479033485.
