पीड़ितों का रजिस्टर: 20 साल पहले अपना मूल गाँव छोड़ कर दुसरे जगह आकर बस गये|
ग्राम-कल्मानार,ब्लाक-ओरछा नारायणपुर जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) सोमारू जुर्री जी बता रहे हैं, लगभग 20 साल पहले अपना मूल गाँव छोड़ कर दुसरे जगह शांतिनगर आकर बस गये थे|नक्सलियों ने बाज़ार जाना,गाँव जाना,धंधा के लिए बाहर जाने जैसी कारणों से रोकटोक किया करते थे, मना किया जाता था जिसकी वजह से सोमारू के परिवार के लोग गाँव छोड़ दिया|सरकार के द्वारा इन्हें घर और जमीन भी मिली है|यदि सरकार के द्वारा कोई अन्य योजना भी मिलती है तो अवश्य लाभ लेंगें|सम्पर्क नम्बर@7723969167, सीईओ@9490957735, कलेक्टर@9425205669.
Posted on: Jun 28, 2022. Tags: CG DISPLACED MAOIST VICTIM NARAYANPUR ORCHA SOMARU JURRI VICTIMS REGISTER
रोड नहीं होने के कारण लोगों को आने-जाने में बहुत परेशानी होती है, कृपया मदद की अपील-
ग्राम पंचायत-प्रलमेटा, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से चन्द्र कुमार बता रहे हैं कि उनके गांव में सीसी रोड का बहुत समस्या है 10 घर का बस्ती है, बरसात के दिनों में लोगों को आने जाने में बहुत दिक्कत होता है इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच के पास शिकायत किए लेकिन अभी तक सीसी रोड नहीं बना है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील कर रहें हैं दिए गये फ़ोन नंबरों में बात करके सीसी रोड़ बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9691578807, सरपंच@7587753963, सचिव@9404601672.
Posted on: Jun 28, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM ROAD
बाल चौपाल : विरासत - चंद्रशेखर आज़ाद/ लेखन - सुधीर विद्यार्थी / स्वर व संकलन - सुनीता
श्रोताओं नमस्कार, सहकार रेडियो के कार्यक्रम बाल चौपाल में आज सुनिए महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आज़ाद के जीवन की कुछ घटनाएँ| ये कार्यक्रम आधारित है सुधीर विद्यार्थी जी द्वारा लिखित और यात्री प्रकाशन द्वारा प्रकाशित पुस्तक “शहीद चंद्रशेखर आज़ाद” पर| संकलन और स्वर है जयपुर, राजस्थान से सुनीता जी का| ध्वनि सम्पादन लिया है शिल्पी ने|
कार्यक्रम की यूट्यूब लिंक :
https://youtu.be/YXqKnFoX0bg
वेबसाइट पर सुनें :
https://www.sahkarradio.com/chart/bal-chaupal-virasat-chandrshekhar-azad/
Posted on: Jun 27, 2022. Tags: RADIO SAHKAR
अपने देशवा के गरीबी को...लोक गीत-
ग्राम-मवाई, जिला-बांदा, (उत्तरप्रदेश) से सुरेन्द्र पाल एक लोक गीत सुना रहें है:
अपने देशवा के गरीबी को-
मिटाई के ना मेवा कमाई ना-
बाला पन में बिहा ना करहो-
घर के हो बर्बादी लड़का-लड़की-
खूब पढाई हो बाद में करिहो सादी-
अपना गहना सोना चाँदी मढाई के-
अपने देशवा के गरीबी को...
Posted on: Jun 27, 2022. Tags: BANDHA LOG SONG UP
आवास योजना का लाभ नहीं मिला है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-तीरथुम, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मनीराम पोयाम बता रहे हैं उनके गांव के 10 लोगों का प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत घर निकला है, लेकिन अभी तक सचिव सरपंच नही बता रहे है, लेकिन उनको नही मिला है, इसके लिए उन्होनें आवेदन भी कियें है, लेकिन अभी तक योजना का लाभ नही मिल पाया, इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहें हैं की दियें गयें नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@7587754391, सचिव@9406447402.
