बीमारी के कारण मेरा एक हाथ नहीं है सरकारी राहत राशि के लिए 8 साल से अनुरोध कर रही हूँ...

सीजीनेट जन पत्रकारिता जागरूकता यात्रा आज ग्राम-नेरली, ब्लॉक और जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) में पहुँची है वहां से श्यामलाल के साथ में गाँव की दीदी लक्मी हैं जो बता रही हैं कि उनका किसी बींमारी के कारण एक हाथ नहीं है और 8 साल से वे सरपंच सचिव के पास अनुरोध कर रही हैं कि सरकार के तरफ से उनको जो राहत राशि मिलती है वो मिलना चाहिए लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे है इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर कृपया उनको राहत राशि दिलवाने में मदद करें : कलेक्टर@9179530000, C.E.O.@9669577888. अधिक जानकारी के लिए संपर्क@7566340915.

Posted on: Nov 21, 2017. Tags: SHYAMLAL DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

घड़ी सुबह 5 बजकर बोली जागो-जागो...कविता -

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक कविता सुना रहे हैं :
घड़ी सुबह 5 बजकर बोली जागो-जागो-
दुनिया जागी खुद से बोली भागो-भागो-
बस्तर से उठकर दुनिया ने देखा घना अँधेरा-
यह कैसा अँधेरा है भाई जब हो चुका सवेरा-
दुनिया बाहर आई देखा आसमान पर बादल-
अँधेरा बनकर रहता चल रही मानों होकर पागल-
जोर-जोर से पेड़ हिल रहे खड़-खड़ करते पत्ते...

Posted on: Nov 21, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में अस्पताल बना है लेकिन वहां पर कोई डॉक्टर और सिस्टर नहीं है, 10 किमी दूर जाते हैं...

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया बता रहे है कि देवरी और पकनी के बीच में एक अस्पताल बना है और उसका उदघाटन भी हो गया है लगभग 10-15 साल हो उसका उदघाटन हुए लेकिन वहां पर कोई डॉक्टर या सिस्टर नहीं है और गाँव के लोग अगर बीमार होते है तो 10 किलोमीटर दूर प्रतापपुर जाना पड़ता है| अगर वहां पर कोई सिस्टर रहते तो इनको बहुत सुविधा होता | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर डॉ और सिस्टर की व्यवस्था करवाए : प्रतापपुर S.D.M.@9425505327, कलेक्टर@07775266117, विधायक@9926255054. कैलाश सिंह पोया@9753553881.

Posted on: Nov 21, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

मैंने अपने पैसे से शौचालय दो साल पहले बनाया उसका पैसा अभी तक नहीं मिला, कोई सुनता नहीं...

वार्ड क्रमांक 1 मरकाम पारा, ग्राम-तुडपारास, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल नेटी के साथ में बुदरू ओयाम बता रहे है कि दो साल पहले उन्होंने स्नान घर बनाया उसके पैसे नहीं दिया गया था तो उन्होंने सरपंच सचिव के पास शिकायत किये थे तो सरपंच, सचिव बोल रहे है कि आपके पैसे अकाउंट में जमा हो गए है लेकिन वो बोल रहे है कि अभी तक अकाउंट में पैसे नहीं आये है| तो उनका कहना है कि पैसा मिलना चाहिए | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर उनका पैसे दिलवाने में मदद करें : सचिव@8120492032, कलेक्टर@9179530000, C.E.O.@9669577888. अधिक जानकारी के लिए संपर्क@7587318579.

Posted on: Nov 21, 2017. Tags: BABULAL NETI DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

मेरे पति को गुजरे 10 वर्ष हो गया लेकिन मुझे विधवा पेंशन नहीं मिलता है, सिर्फ बेवकूफ बनाते हैं ...

सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा आज ग्राम-मंगनार, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) में पहुँची है वहां से गाँव की एक बुजुर्ग महिला तुले बाई बता रही है कि उनके पति की मृत्यु को 10 साल हो चुके है लेकिन उनको विधवा पेंशन नहीं मिल रहा है उसके लिए उन्होंने सरपंच सचिव के पास कई बार शिकायत की तो कहते है आज मिलेगा कल मिलेगा बोल बोलकर टाल रहे है तो उनका कहना है कि पेंशन मिलना चाहिए| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर उनकी पेंशन दिलवाने में मदद करें: सरपंच@9179001025, सचिव@75878754061, C.E.O.@9669577888. कन्हैयालाल@9479003196.

Posted on: Nov 21, 2017. Tags: SONG TULEBAI DANTEWADA VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »