प्रेम की बारे में रोपे गाये हम,प्रेम की बारे में...विवाह गीत
मनीषा कुमारी, अनिता और नीलम एक्का जो ग्राम-घरगट्टी, तहसील-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखंड) से है वे लोग एक विवाह गीत सुना रहे है:
प्रेम की बारे में रोपे गाये हम प्रेम की बारे में-
प्रेम की बारे में रोपे गाये हम, प्रेम की बारे में-
दीदी ने दादा से प्रेम किया,हा हा हा हा-
प्रेम की बारे में रोपे गए हम प्रेम की बारे में...
Posted on: Jul 02, 2018. Tags: ANITA MANISHA KUMARI NILAM EKKA SONG VICTIMS REGISTER
Today's news from newspapers in Gondi : 2nd July 2018 -
रिश्वत लेने के आरोपी तत्कालीन नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंधक शिवशंकर भट्ट को अदालत ने 4 साल की सजा सुनाई है। विशेष न्यायाधीश सुनील कुमार नंदे ने उन पर 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है।
छत्तीसगढ़ में शिक्षाकर्मियों का संविलियन आदेश जारी हो गया है। अब सोमवार 1 जुलाई से संविलियन की प्रक्रिया शुरु हो जाएगी। आपको बता दें कि शिक्षाकर्मियों के 23 साल से चल रहे संघर्ष को उस दिन मंजिल हासिल हुई थी जब 10 जून को अंबिकापुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने शिक्षाकर्मियों के संविलियन किए जाने की घोषणा की थी।
राज्य में वृक्षारोपण को बढ़ावा देने मुख्यमंत्री रमन सिंह ने हरियर छत्तीसगढ़ पुरस्कार योजना शुरू की है। वृक्षारोपण के लिए स्वर्गीय मानिकराम गोंड के नाम पर पुरस्कार दिया जाएगा।
गरियाबंद जिले के किडनी प्रभावित गांव सुपेबेड़ा में एक और पीड़ित की मौत हो गई है। मृतक तपेश्वर माली बीते 4 साल से किडनी बीमारी से जूझ रहा था। किडनी की बीमारी से मरने वालों की संख्या 65 पहुंच गई है।
बलरामपुर जिले की किशोरी से गैंगरेप करने वाले चारों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि जिले के चांदो से बीते 25 जून को किशोरी अंबिकापुर आई थी. बस स्टैंड में उतरने के बाद बाइक सवार 4 युवकों ने उसे अगवा कर लिया था|
Posted on: Jul 02, 2018. Tags: GONDI GONDI NEWS NEWS UTTAM ATALA
चिरईया ला केए गोटी मारो...छत्तीसगढ़ी गीत
मेवालाल देवांगन जो कि ग्राम-कोट्या, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं:
चिरईया ला केए गोटी मारो-
भाजी फुल मारो चढती जवानी-
करे मुखारी जमून धरी ओ-
हमन बुले ला बलाई हो हमर प्रगारे-
रास्ता ला रेगे झुलावे देरी हाथ-
ओ अकेला झनी जाबे गे ले जाबे मोला साथ-
चिरईया ला केए गोटी मारो...
Posted on: Jul 02, 2018. Tags: CHHATTISGARHI SONG MEWALAL DEWANGAN SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गांव का नाम लोरंबा कैसे पड़ा: एक गाँव की कहानी...
ग्राम-लोरंबा, पंचयात-छिछवानी, प्रखण्ड-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखण्ड) से उर्बाना किंडो, लिबिन बडा, केड़वार मिंज, धीरम लकड़ा और जेम्स मिंज गांव के नाम की कहानी बता रहे हैं कि उनके गांव में कई साल पहले एक सरकारी अधिकारी आया था, उसने एक आम के नीचे बैठी वृद्ध महिला से गांव का नाम पूछा, जिस पर महिला बहरी होने के कारण ठीक से सुन नही पाई और आम का नाम बता दिया, जो लोड़हाअंबा था जिसे अधिकारी ने दस्तावेज में लिख दिया बाद में नाम बदलकर लोरंबा हो गया, तब से इस गांव का नाम लोरंबा है, ये कहानी उन्होंने अपने पूर्वजों से सुनी थी|अंकित पडवार@7646885478.
Posted on: Jul 02, 2018. Tags: GUMLA JHARKHAND LIBIN BADA SONG STORY URBANA KINDO VICTIMS REGISTER
सिया जी चलनी ससुराल डोलिया लचकत जाला...गीत-
ग्राम-नवगोई, थाना-चांदनी बिहारपुर, ब्लाक-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बृजभान जायसवाल एक गीत सुना रहे हैं :
सिया जी चलनी ससुराल डोलिया लचकत जाला-
कोई सखी रोई-रोई मरीनी गोहर डोलिया लचकत जाला-
लाली-लाली डोलिया के लाली बौहरवा-
कोई सखी देनी अखवार, डोलिया लचकत जाला-
सिया जी चलनी ससुराल डोलिया लचकत जाला...
