गाँव में जिनके पास बांस पेड़ नहीं है उनको बाकी लोग मुफ्त में घर बनाने के लिए बांस देते हैं...

ग्राम-कातिक, पोस्ट-टोंगो, थाना-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखण्ड) से राजेश कुजूर बता रहे है कि उनके गांव में ज्यादातर लोग अपने बाड़ी में बांस के पौधे लगाते है, गांव में अधिकतर कच्चे मकान है, उसका छप्पर बनाने के लिए वे लोग बांस का उपयोग करते है| इसके लिए वे बांस को बत्ते के लिए उपयोग करते है उसके ऊपर खप्पर लगाते है, गांव में सभी के घर में बांस नही होता है, इसलिए जिनके पास नही होता हैं उन्हें सहयोग के रूप में बिना किसी शुल्क लिए उपयोग करने के लिए देते है, गांव के लोग बांस को बेचते नही है, वे केवल अपने जरूरतों को लिए बांस लगाते है| राजू राणा@6361286094.

Posted on: Jul 03, 2018. Tags: GUMLA RAJESH KUJUR SONG STORY VICTIMS REGISTER

डिंडा राजु राजु रोय नोना डिंडा राजु...गोंडी गोटुल गीत

रानो वड्डे और नीलावती वड्डे जो ग्राम-मरकाबेडा, तहसील-नारायणपुर, जिला -नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से है, वे लोग एक गोंडी गीत सुना रही है| इस गीत को गोटुल के झेलकारो के द्वारा हंसी मंजाक करते हुए गाया जाता है:
रे रे लोयो रे रे रेला रे रेला रेला रे रे लोयो रे रेला-
डिंडा राजु राजु रोय नोना डिंडा राजु-
राजु रोय नोना डिंडा राजु राजु रोय नोना नोना ले-
आवार ओदा चेरोटा नोना डोडा ओदा पुंगर नोना ले-
बेकेय दायना आतेक रोय नोना-
बेकेय दायना आतेक रोय नोनाले-
बोरू वायोर इन्दोम रोय नोना...

Posted on: Jul 02, 2018. Tags: GONDI SONG NILAWATI WADDE RANO WADDE

आते है जाते है याद छूट जाते है...बिदाई गीत

मीना यादव एक बिदाई गीत सुना रही है जो ग्राम-मरमा, पोस्ट-कृष्णानगर धमनी, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) की रहने वाली है तो आइये सुनते है यह गीत:
आते है जाते है याद छूट जाते हैं-
कैसे बिदाई कैसे जुदाई-
आखों में आसू बहने लगेगा-
कोई छुपा ना सकेगे अगर दिल जलेगा तो-
काहे दिल तोड़ रखे दीदी मोर-
काहे आशा छोट रखे दीदी मोर-
काहे दिल तोड़ रखे भईया मोर...

Posted on: Jul 02, 2018. Tags: BALRAMPUR BIDAI SONG MEENA YADAV SONG VICTIMS REGISTER

बेरोजगारी इतनी है कि मैं ट्रेन में किताबें बेचकर किसी तरह अपना जीवन चलाता हूँ संतुष्ट हूँ...

जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से रेल यात्रा के दौरान मिले पुनुर सिंह सीजीनेट स्वर के साथी बाबूलाल नेटी को बता रहे हैं कि वे धार्मिक पुस्तक बेचने का काम करते हैं, इसके लिए वे दुकान लगाते हैं, इसके अलावा ट्रेन में लोगो के पास जाकर भी पुस्तक बेचते हैं, इसी से उनका जीवन यापन हो रहा है, और वे इससे संतुष्ट हैं, वे कह रहे हैं कि इस प्रकार बेरोजगारी इतनी है कि लोग कुछ न कुछ कर के अपना जीवन जीते है, लेकिन इससे वे केवल अपने अपने जीने खाने की जरूरतों को पूरा करने के अलावा और कुछ नहीं कर पाते. ऐसे ही उनकी तरह बहुत से लोग हैं जो कोई छोटा मोटा काम करते हैं और अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं

Posted on: Jul 02, 2018. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER

गेंदा राजू रोना राजू रो दिन राजू रोय...गोंडी गोटुल गीत

रानो वड्डे और उनके साथी जो हलामी मुंजमेठा, ग्राम-मरकाबेडा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से है, वे लोग एक गोंडी गीत सुना रहे है| इस गीत के माध्यम से बता रहे है कि घोटुल में लड़की लड़के साथ में जायेंगे और आपकी शादी हो गई उसके बाद आपको याद करेंगे:
रे रे लोयो रेला रेला रे रे रेला रे रेला-
रे रेला रेला रे लोयो रेला रेला-
गेंदा राजू रोना राजू रो दिन राजू रोय-
लारू नोना कोए कोरे को रे लोयो-
इदे राजू नोना यावो रो इदे राजू नोना यावो रो-
आयर बाना नोना इनमा रो-
लारू नोना कोए कोरे को रे लोयो...

Posted on: Jul 02, 2018. Tags: GONDI SONG RANO WADDE

« View Newer Reports

View Older Reports »