सामुदायिकता बोल रहे है करके ऊँची बाहे रे...गीत -
ग्राम-अंजनी, विकासखंड-मवई, जिला-मंडला (म.प्र.) से सग्गन शाह मरकाम एक गीत सुना रहे है:
सामुदायिकता बोल रहे है करके ऊँची बाहे रे-
कड़ी मेहनत से बन जायेगा सुन्दर अपना गाँव रे-
भूमिहीन को भूमि मिलेगी भूखे को दाना पानी-
क्षमता के पौधे फलकेंगे ऐसे बरसेगा पानी-
झगडे झंझट दूर रहेंगे सुखद शांति की हवा चले-
ग्राम स्वराज के तालाबो में आजादी के फूल खिले-
बेकारो को काम मिलेगा बेमकान को छावं रे-
सामुदायिकता बोल रहे है करके ऊँची बाहे रे...
Posted on: Nov 25, 2017. Tags: SAGGAN SHAH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER
आ एकर गुम काकड़ गुम काकड़ नड्रा...गोंडी गीत -
ग्राम-दुगेली, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से गणेश आयाम के साथ में गल्लो, कौवसी, विज्जो जो एक गोंडी गीत सुना रही है:
आ एकर गुम काकड़ गुम काकड़ नड्रा
कोसो नानो नानो वे नानो वे-
केला नानो केलाडा नानो वे नानो वे-
लो पाटा वावो निन्ताड़ा नानो वे नानो वे-
लो केला केलाडा नानो वे नानो वे...
Posted on: Nov 25, 2017. Tags: GANESH AYAM DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : थकान दूर करने के नुस्खे-
अहमदाबाद (गुजरात) से डॉक्टर दीपक आचार्य आज आप लोगो को छोटे-छोटे नुस्खे बताने जा रहे है आदिवासियों के जो आपके दैनिक जीवन में काम के होंगे| मध्यप्रदेश के वनवासी जो पाताल कोट घाटी के हर्बल जानकार है बताते है कि घर से निकलने से पहले पहाड़ो पर जब वो चलते है उसके चलने से पहले अक्सर कच्चा चावल के दाने 4 ग्राम की मात्रा में चबा लेते है | इनका मानना है कि ये थकान कम करने में बड़े मददगार होते है और इनके अनुसार ज्यादा प्यास लगने से रोकने के लिए कच्चे चावल के दाने चबाने चाहिए| मधुमेह और डायबिटीज के रोगी होते है उनको बार-बार प्यास लगने की समस्या होती है उसका निवारण भी इसी फार्मूले से किया जा सकता है| दीपक आचार्य@7926467407.
Posted on: Nov 25, 2017. Tags: DR DEEPAK ACHARYA SONG VICTIMS REGISTER
Impact : My old age pension started after recording message on CGnet...
बांडापारा, ग्राम पंचायत-पोंदुम, ब्लॉक और जिला-दन्तेवाड़ा (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल नेटी को एक बुजुर्ग धनुर बता रहे हैं कि उन्हें पेंशन नही मिल रहा था जिससे वे परेशान थे, समस्या के निराकरण के लिए कई बार कई जगह और कई अधिकारियों को आवेदन भी किये थे लेकिन कोई परिणाम नही मिला और उनका जीवन बहुत मुश्किल में था तब उनके गाँव में सीजीनेट की जन पत्रकारिता टीम आई थी उनकी मदद से उन्होने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड कराया, रिकॉर्ड करने के एक महीने बाद उनको अब पेंशन मिल गया है जिससे वे बहुत खुश हैं वे सीजीनेट के उन सांथियों को जिन्होंने अधिकारियों को फोन कर दबाव डाला और सम्बंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं जिन्होंने उनकी मदद की | अधिक जानकारी सरपंच@9977658387.
Posted on: Nov 25, 2017. Tags: BABULAL NETI DANTEADA SONG VICTIMS REGISTER
हमारे मोहल्ले में लाल पानी निकलता है, सभी नहाने के लिए, मवेशी पीने के पानी के लिए तरसते हैं...
धसियान टोला, ग्राम-उसाड, ब्लाक-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से श्याम सुन्दर बता रहे है कि उनके गाँव में पानी की बहुत समस्या है| उनके गाँव में एक टंकी वाला पम्प है उसका पानी साफ नहीं निकलता है लाल निकल रहा है उसको कई बार बनवाये भी लेकिन उसका पानी लाल ही निकलता है| उनका कहना है कि उसकी जगह में बोर हो जाता तो अच्छा होता और एक बाँध की जरुरत है| वहां पर मवेशियों पानी पीने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है| बच्चे लोग नहाने के लिए भी तरस जाते है: इसलिए साथी मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर पानी की व्यवस्था करवाए : P.H.E.विभाग अधिकारी@9981289180. श्याम सुन्दर@7898748831.


