हैडपंप से आयरनयुक्त पानी निकलता है, 200 लोग झरने का पानी पीते है, अधिकारी सुनते नही हैं...

पटेलपारा, ग्राम-पंचायत मसेनार, जिला-दन्तेवाड़ा (छत्तीसगढ़) से कुमाराम अतरा बता रहे हैं हमारे गाँव के पटेलपारा में हैंडपंप से आयरन पानी निकलता है जो ना ही पीने लायक है ना नहाने लायक है अभी मोहल्ले में दो बोरिंग है जिसमे एक में 1 घंटे में एक हांड़ी पानी निकलता है लोग झरने से पानी लाते हैं लगभग 200 की जनसंख्या इस समस्या से जूझ रही है उन्होंने कई बार आवेदन किया लेकिन कोई सुनवाई नही हुई इसलिए वे सीजीनेट के सांथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर बात कर निवेदन करें जिससे हैंडपंप का सुधार हो सके | PHE@9406333558, सचिव@7587256492,हैंडपंप सुधारक@9406465505, कलेक्टर@9179530000,
कुमाराम अतरा@9977658387.

Posted on: Nov 26, 2017. Tags: BABULAL NETI DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

छत्तीसगढ़ में शिक्षाकर्मी नौ सूत्रीय मांगो को लेकर 20 तारीख से अनिश्चितकालीन धरने में बैठे है...

ब्लाक-कुआकोंडा, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से शंकर चौधरी बता रहे है कि उनके शिक्षाकर्मी साथी नौ सूत्रीय मांगो को लेकर 20 तारीख से अनिश्चितकालीन धरना अनसन में बैठे है इसमें प्रमुख मांग शासकीयकरण है. वे बता रहे हैं कि शिक्षाकर्मी विगत 14-15 सालो से इन मांगो को उठाते आ रहे है लेकिन आज तक कोई भी मांग पूरी नहीं की गई है इस धरना स्थल पर पूरे कुआकोंडा ब्लाक के साढ़े पांच सौ शिक्षाकर्मी शांतिपूर्वक बैठे है और सभी शिक्षाकर्मी सामूहिक रूप से कह रहे है कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती है तब तक हम लोग धरना स्थल में डटे रहेंगे वे अनुरोध कर रहे है कि सरकार जल्द से जल्द उनकी मांगो को पूरा करें| शंकर चौधरी@7222968155.

Posted on: Nov 26, 2017. Tags: SHANKAR CHOUDHARY SONG VICTIMS REGISTER

सीजीनेट स्वर सुना, बहुत अच्छा लगा इसमें उड़ीसा के सन्देश वहां की भाषाओं में आए तो अच्छा हो ...

पंचायत चाउलमेंडी, ब्लाक-माथली, जिला-मलकानगिरी (उड़ीसा) से रविशंकर प्रधान के साथ में केन्द्रीय विश्वविद्यालय के साथी अनन्या मिश्रा हैं वे आदिवासी गीतों को जानने की इच्छा जाहिर कर रहे है और वे यह समझना चाह रही है कि पुराने आदिवासी गीत क्या थे और उनके विस्थापन के बाद उनके गीत क्या है| साथ में अनवर जिला-कोरापुट के रहने वाले है वे कह रहे है कि आज उन्होंने सीजीनेट स्वर को सुना तो बहुत अच्छा लगा लेकिन उसमें उड़ीसा के सन्देश नहीं आ रहे है तो उनका कहना है कि उड़ीसा के न्यूज़ क्यों नहीं आ रहा है अगर उड़ीसा का न्यूज़ वहां की भाषा में आये तो अच्छा लगेगा| इससे उड़ीसा के लोगो में भी अच्छा प्रभाव पड़ेगा| रवि प्रधान@9437954168.

Posted on: Nov 26, 2017. Tags: RABISHANKAR PRADHAN SONG VICTIMS REGISTER

आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : दांत दर्द का घरेलू उपचार -

भोरमदेव वनांचल, जिला-कबीरधाम (छतीसगढ़) से अमित साहू दांत के दर्द का घरेलू ईलाज बता रहे हैं. वे कह रहे हैं जो साथी दांत के दर्द से पीड़ित है या मुंह से दुर्गंध आती है उनके लिए कुछ नुस्खे है : बर के दूध को रुई में भिगोकर दांत के छिद्र में रखने से मुंह से आने वाली दुर्गंध और दांत दर्द दूर हो जाती है सांथ ही दांत कीड़े भी मर जाते हैं इसे तीन बार उपयोग कर सकते हैं. दूसरा उपाय – अकरकरा की जड़ और कपूर को बराबर मात्र में पीस कर मंजन करने से दर्द से आराम मिलता है . तीसरा उपाय – अनंतमूल यह एक लता है जिसकी पत्ती की लम्बाई 3 इंच और चौड़ाई 1 इंच रहता है उसके पत्ते को पीस कर दांत दर्द वाले स्थान पर दबाने से कीड़े और दर्द दोनो में राहत मिल सकता है | अमित साहू@8964931287.

Posted on: Nov 26, 2017. Tags: AMIT SAHU SONG VICTIMS REGISTER

मैं 100 प्रतिशत दृष्टिहीन हूँ, मुझे 1 माह मिलने के बाद सालों से पेंशन नहीं मिली, कृपया मदद करें...

ग्राम-झीर, पोस्ट-बिंदुल, थाना-माडा, ब्लाक-बैढन, जिला-सिंगरौली (मध्यप्रदेश) से आमोद सिंह गहरवार बता रहे है कि वे 100 प्रतिशत दृष्टिहीन है और उनका विकलांगता पेंशन 05-01-2016 से स्वीकृत है पर उनको सिर्फ एक माह का ही पेंशन दिया गया है बाकि महीने का पेंशन नहीं दिया गया है और जिला के बाबू के पास फोन करते है तो गाली गलोच करता है. पेंशन नहीं मिलने से वे काफी तकलीफ में हैं पर कहीं से भी मदद नहीं मिल रही है इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन से बात करके उनको उनका पेंशन दिलवाने में मदद करें: सचिव@8878737252, 9926361013. आमोद सिंह गहरवार@7610114739.

Posted on: Nov 26, 2017. Tags: AMOD SINGH GAHARVAR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »