वनांचल स्वर : तोतलाने की समस्या को दूर करने का घरेलू उपचार-
जिला-सागर (मध्यप्रदेश) से वैद्य अनंतराम श्रीमाली आज हम लोगो को जो लोग ठीक से बोल नहीं पाते है उनके लिए और तोतलाते है ऐसे बच्चो के लिए कुछ घरेलू उपचार बता रहे है, जो हम अपने घर में पाए जाने वाली सामग्री से ही ठीक कर सकते हैं और इसमें कोई खर्च भी नहीं आता. वे बता रहे हैं कि इस प्रकार की समस्या को दूर करने के लिए सूखे हुए आंवले के 1-2 ग्राम चूर्ण को गाय के घी के सांथ चाटने से तोतलाना कम होता है, एक ग्राम फुली हुई फिटकरी का चूर्ण मुंह में रखकर सोने से दो माह में लाभ मिल सकता है, उपयोग से पहले दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@8462970635.
Posted on: Jul 06, 2018. Tags: ANANTRAM SHRIMALI HEALTH SAGAR MP SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
मुझे पहले विधवा पेंशन मिल रहा था लेकिन 6 महीने से नहीं मिल रहा है, कृपया मदद करें...
आश्रित ग्राम -भूडूपानी, ग्राम-पंचायत-गोरगी विकासखंड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा के रूपलाल मरावी को गाँव की सोनामती बता रही है कि उनका विधवा पेंशन पहले मिल रहा था लेकिन अभी 6 महीने से पेंशन नहीं मिल रहा है| उसके लिए ग्राम पंचायत सचिव सरपंच के पास में आवेदन किये बोलते है कि जल्दी देंगे लेकिन कोई ध्यान नही दे रहें है|इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे है कि दिए गए नंबरों पर बात कर मदद करें: श्यामलाल सरपंच@9111234251, सचिव@7697783755, C.E.O.@9165689001. सम्पर्क@8462893262.
Posted on: Jul 05, 2018. Tags: SONAMATI PENSION SONG SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER
ही कवना चरईया रे दहे गुंजारी गे सारो...नागपुरिया गीत
आश्रित-कुरूमगढ़, ग्राम पंचायत-बामदा, ब्लाक-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखण्ड) से प्रभु यादव एक नागपुरिया भाषा में गीत सुना रहें है:
ही कवना चरईया रे दहे गुंजारी गे सारो-
कवना चरईया बोले राती गे सावरो-
हंसा चरईया रे दहे गुंजारी गे सारो-
मंजूरा चरईया बोले राती गे सारो-
ही केकर लागिन अंगना बिरिंदा भेले सावरो-
ही कवना चरईया रे दहे गुंजारी गे सारो...
Posted on: Jul 05, 2018. Tags: NAGPURIYA SONG PRABHU YADAV SONG VICTIMS REGISTER
हमारे पारा में सौर ऊर्जा लाईट कनेक्शन दिया गया है, उससे दो घंटा भी लाईट नहीं जलता है...
पंडोपारा,ग्राम पंचायत-मोहली, ब्लॉक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से ज्ञानचन्द जयसवाल बता रहे है कि पंडोपारा में 20 घर है उसमे सौर ऊर्जा का लाईट कनेक्शन 2 किलोमीटर दूर से दिया गया है उससे ग्रामीणों को 2 घंटा भी लाईट की रोशनी नहीं मिलती है| जिससे ग्रामीणों को बहुत दिक्कत होती हैं| यहाँ सौर ऊर्जा 2014 को लगा हुआ है तब से वैसे ही परेशानी है इस समस्या को लेकर आवेदन दिए थे पर कोई ध्यान नहीं दिया गया | इसलिए सीजीनेट के श्रोताओं से मदद मांग रहे है कृपया मदद करें : सचिव@7697868963, क्रेडा विभाग@9826131430 विधायक @9165404561. संपर्क@9111308956.
Posted on: Jul 05, 2018. Tags: ELECTRICITY GYANCHAND JAISWAL SONG VICTIMS REGISTER
बने फूलो कचनार करोंदा मईया बन फूलों...देवी गीत
ग्राम-छुल्कारी, पोस्ट-पसला, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से मंदाकनी मिश्रा एक देवी गीत सुना रही है:
बने फूलो कचनार करोंदा मईया बन फूलों-
कहा लगाओ मईया बिला चमेली-
कहा लगाउ अनार करोंदा मईया बन फूलों-
बगियाँ लगाओ मईया बिला चमेली-
अंगना लगाओ अनारकरोंदा मईया बन फूलों-
काहे में सिचु मईया बिला चमेली...

