बिजली कर्मचारी बिल कहीं भी छोड़कर चला जाता है, बिल नहीं मिलने से बकाया पैसे इकट्ठे हो गए हैं...
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया बता रहे है कि उनके गाँव में बिजली बिल देने वाले की लापरवाही के कारण सभी का बिल इकठ्ठा और बहुत ज़्यादा हो गया है वह बिल कहीं भी छोड़कर चला जाता है कभी किसी दुकानदार के पास कभी कहीं और के पास जिससे लोगों को बिल नहीं मिल पाता और आज बकाया बिल किसी का 8 हजार तो किसी का 5 हजार हो गया है, बिजली अधिकारी कृपया ध्यान दें. लोगों को इतना ढ़ील बिल एक साथ देने में दिक्कत होगी इसलिए बिजली अधिकारी इसे माफ़ करने का सोचें | S.D.M.@9424166557, बिजली विभाग अधिकारी@9617798185, J.I.साहब @9617961300, जिला कलेक्टर@9425585298. कैलाश पोया@9575922217
Posted on: Dec 28, 2016. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
सीजीनेट में रिपोर्ट करने के बाद अधिकारी आए थे, आश्वासन दिया पर अब तक कुछ नहीं हुआ है...
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया बता रहे है कि उनके गाँव में पानी की बड़ी दिक्कत है और सभी तरफ प्रयास करके हारने के बाद उन्होंने सीजीनेट में एक सन्देश रिकॉर्ड किया था और उसके बाद अधिकारी भी आये थे और जांच करके आश्वासन दिया था कि बरसात कटने के तुरंत बाद बोर हो जायेगा लेकिन पूरा बरसात निकल गया और अब थोड़े दिन में ठण्ड जाकर फिर गर्मी आ जाएगी फिर भी अभी तक बोर नहीं किया गया है| जिला कलेक्टर@9893509012, S.D.M.@09424166557, P.H.E. विभाग@9424257566 वे अनुरोध कर रहे हैं कि सीजीनेट सुनने वाले साथी इन नम्बरों पर बात करके कृपया बोर करवाने में मदद करें | कैलाश पोया@9575922217
Posted on: Dec 26, 2016. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
हम लोग २०१४ में नरेगा के लिए ३५ दिन चेक डैम निर्माण का काम किये थे, उसका पैसा अभी भी नहीं मिला है...
ग्राम पुटा, पोस्ट नान्दमाली, थाना दरिमा, विकासखंड लखनपुर जिला सरगुजा छत्तीसगढ़ से तेजलाल सिंह बता रहे है कि उनके पड़ोस के ग्राम केरपानी में महात्मा गाँधी रोजगार गारंटी योजना के तहत 2014 में कुल 35 दिन हम महिला-पुरुष मजदूर मिलकर डेम निर्माण कार्य में मजदूरी किये थे जिसका मजदूरी भुगतान अब तक भी नहीं किया गया है जिसकी शिकायत करने पर बोलते है कि आप लोगों के खाते में पैसा नही आया है पर हमें शक है कि उस पैसे का उपयोग शौचालय बनाने में कर लिया गया है अत: इस समस्या से निदान हेतु सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है ग्राम पंचायत सचिव मोबाइल नम्बर 09479235988. तेजलाल@9575594856
Posted on: Dec 25, 2016. Tags: SONG TEJLAL SINGH VICTIMS REGISTER
कंपनी ने धान का बीज हमें बेचा जिसका अंकुरण नहीं हुआ, कृपया मुआवजा दिलाने में मदद करें...
ग्राम-देवरी,जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया के साथ ग्राम पखनी के साथी प्रेम सिंह बता रहे हैं कि सूरज क्राप्ट साइंस कम्पनी से धान का बीज लिए थे उसका रोपा आज तक नहीं फूटा ऐसे बहुत से किसान है जिन्होंने बीज लिया था और उनका धान का रोपा नहीं फूटा और कुछ किसानो ने उधारी में बीज लिया था उनसे भी पैसे मांग रहे हैं इन लोगो का कहना है कि जो नुकसान हुआ है उसका मुआवजा राशि मिले | दुकानदार हीरालाल@9754225359, ऑफिसर चन्द्रिका कुशवाह@9977025140, सेल ऑफिसर अभिनव मिश्रा@8120903131, ब्रांच मैनेजर रायपुर अर्जुन पंडित@8889186889, सीजीनेट सुनने वाले साथी कृपया इन नम्बरों पर बातचीत करके इनको मुआवजा राशि दिलाने में मदद करें | कैलाश पोया@9575922217
Posted on: Dec 24, 2016. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
आजीविका योजना में स्वंय सहायता समूह बनाकर सरकार ग्रामीणों को गाँव में ही रोज़गार दिला रही है...
ग्राम सोंडवा, तहसील सोंडवा, जिला अलीराजपुर मध्यप्रदेश से भुवान सिंह चोंगड़ के साथ आज उपस्थित है आजीविका परियोजना के अंतर्गत स्वंय सहायता समूह बनाने वाले कार्यकर्त्ता राजेश भावर जो बता रहे हैं कि यह एक आदिवासी अति पिछड़ा पहाड़ी और जंगली इलाका है जहां से अधिकतर लोगों को काम की तलाश में बाहर पलायन करना पड़ता है इसलिए सरकार ने आजीविका योजना शुरू किया है । वे बता रहे हैं कि इस योजना में वे ग्रामीण पिछड़े इलाके के लोगो के लिए अनेक प्रकार के योजनायें से लाभ पहुचाते है जैसे मुर्गीपालन, मछलीपालन, तथा नई तकनिकी से खेती करना कामों की व्यवस्था कराते है जिससे गाँव की महिलाएं गाँव में ही आजीविका कमा सके । भुवान@9522336913
