मुझे पहले विधवा पेंशन मिल रहा था लेकिन 6 महीने से नहीं मिल रहा है, कृपया मदद करें...

आश्रित ग्राम -भूडूपानी, ग्राम-पंचायत-गोरगी विकासखंड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा के रूपलाल मरावी को गाँव की सोनामती बता रही है कि उनका विधवा पेंशन पहले मिल रहा था लेकिन अभी 6 महीने से पेंशन नहीं मिल रहा है| उसके लिए ग्राम पंचायत सचिव सरपंच के पास में आवेदन किये बोलते है कि जल्दी देंगे लेकिन कोई ध्यान नही दे रहें है|इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे है कि दिए गए नंबरों पर बात कर मदद करें: श्यामलाल सरपंच@9111234251, सचिव@7697783755, C.E.O.@9165689001. सम्पर्क@8462893262.

Posted on: Jul 05, 2018. Tags: SONAMATI PENSION SONG SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER

दीदी का जब ब्याह रचाया मेरे माता और पिता ने...बाल कविता

ग्राम-मोहली, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से निलेंदर कुमार के साथ में रोशनी है जो एक बाल कविता सुना रही है:
दीदी का जब ब्याह रचाया मेरे माता और पिता ने-
मेहमानो को तब बिठाया मेरे माता और पिता ने-
दिल्ली से फिर दादा-दादी, नाना-नानी आए-
साड़ी बिंदी चूड़ी कंगन कई भेट वो लाए-
मामा-मामी, मौसा-मौसी, काका-काकी आए-
सांथ में अपने प्यारे-प्यारे बच्चो को भी लाए...

Posted on: Jul 05, 2018. Tags: BALRAMPUR CG NILENDRA KUMAR POEM SONG VICTIMS REGISTER

कातै मोला मोहनी डाल दिए गोंदा फूल...छत्तीसगढ़ी गीत

मेवालाल देवागन जो ग्राम-कोटया, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं:
कातै मोला मोहनी डाल दिए गोंदा फुल-
तोर होगे आती अउ मोर होगे जाती-
रेंगते-रेंगत आंखी मार दिए गोंदा फूल-
फुलवा पनकथे कमला करेजा-
भुंज डाले तेला बघार दिए गोंदा फूल-
कातै मोला मोहनी डाल दिए गोंदा फूल...

Posted on: Jul 04, 2018. Tags: MEWALAL DEWANGAN SARGUJA CG SONG VICTIMS REGISTER

जय सेवा जय फड़ापेन ना, राज करेगा गोंडवाना...गोंडवाना गीत

ग्राम-मोहली, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से रामपत मरावी एक गोंडवाना गीत सुना रहें हैं:
जय सेवा जय फड़ापेन ना राज करेगा गोंडवाना-
एक तीर हैं एक कमान आदिवासी एक हैं समान-
मिल जुल के हवे पचासी यस टी एसी ओ बी सी-
जय सेवा जय फड़ापेन ना राज करेगा गोंडवाना-
जय सेवा आदिवासी गा जय सेवा मूल निवासी गा-
आदिवासी सीएम बनेगा मूलनिवासी पीएम बनेगा...

Posted on: Jul 03, 2018. Tags: BALRAMPUR CG RAMPAT MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : शुगर बीमारी का घरेलू उपचार और उपयोग-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी शुगर जिसे मधुमेश और डायबिटीज के नाम से जाना जाता है का घरेलू उपचार बता रहे हैं, बरगद की छाल 100 ग्राम, सदाबहार की पत्ती 100 ग्राम, बंजिरा 100 ग्राम, जामुन की गुठली 100 ग्राम, करेला के बीज 100 ग्राम, बेल पत्ती 100 ग्राम, बबूल की पत्ती 100 ग्राम सभी को साफ कर पीस कर चूर्ण बना लें और सुरक्षित रख लें, एक-एक चम्मच चूर्ण दिन में दो बार खाली पेट पानी के सांथ सेवन करें, इससे लाभ हो सकता है, भोजन में मीठी चीजों का प्रयोग न करें चावल, आलू, मीठे फलों का प्रयोग न करें, दिन में थोड़ा-थोड़ा भोजन लें, अंकुरित अनाज और कोदो चावल का प्रयोग करें, नियमित व्यायाम करें : एच डी गाँधी@9111061399.

Posted on: Mar 14, 2018. Tags: CG HD GANDHI RAIPUR SONG SWASTHYA SWARA VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »