स्वास्थ्य स्वर : धनिया के आयुर्वेदिक गुण और उपयोग-
भिलाई (छत्तीसगढ़) से वैद्य गणेश पांडे धनिया पत्ती के आयुर्वेदिक गुणों के बारे में बता रहे हैं| धनिया पत्ती की चटनी का सेवन करने से गले की समस्या में लाभ मिल सकता है| दूसरा शरीर में इसका लेप करने से त्वचा संबंधी समस्या में आराम मिल सकता है| तीसरा धनिया के बीज का पाउडर तीन चम्मच आधे गिलास पानी में उबाले जब वह एक कप बचे तो उसे छानकर ठण्डा कर लें| उसके बाद सुबह-शाम खाली पेट सेवन करें| इससे थायराइड और ब्लड प्रेशर में आराम मिल सकता है| साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है : गणेश पांडे@9691313813.
Posted on: Mar 26, 2019. Tags: BHILAI CG GANESH PANDE HEALTH SONG VICTIMS REGISTER
लगन पातर लगन किया, गोदरी पातर किया रे...गीत-
जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से गीता नाग एक गीत सुना रही हैं :
लगन पातर लगन किया, गोदरी पातर किया रे-
गोदरी पातर किया रे, जलियाना जाली पारा-
एदे उदार पाके किलका रोके-
दादा का छिनेबे टोके रे, जलियाना जाली पारा-
गोदरी पातर किया रे, जलियाना जाली पारा-
एदे उदार पाके किलका रोके-
दादा का छिनेबे टोके रे, जलियाना जाली पारा...
Posted on: Mar 26, 2019. Tags: CG GEETA NAAG JAGDALPUR SONG
सारे जहाँ से अच्छा, हिन्दोस्तां हमारा...देश भक्ति गीत-
जगदलपुर (छत्तीसगढ़) पीहू और पलक एक देश भक्ति गीत सुना रहे हैं :
सारे जहाँ से अच्छा, हिन्दोस्तां हमारा-
हम बुलबुले हैं इसकी, वो गुलसितां हमारा-
गुरबत में हों अगर हम, रहता है दिल वतन में-
समझो वहीं हमें भी, दिल हो जहाँ हमारा, सारे-
पर्वत हो सबसे ऊँचा, हमसाया आसमाँ का-
वो संतरी हमारा, वो पासवां हमारा, सारे-
गोदी में खेलती हैं, जिसकी हज़ारों नदियां...
Posted on: Mar 26, 2019. Tags: CG JAGDALPUR PALAK PIHU SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : दालचीनी के उपयोग और लाभ-
भिलाई (छत्तीसगढ़) से वैद्य गणेश पांडे दालचीनी के उपयोग और लाभ को बता रहे हैं| दालचीनी का पाउडर दिन में दो बार दो-दो चुटकी खाली पेट एक चम्मच शहद के साथ सेवन करें| इससे पेट, ह्रदय, ब्लड प्रेशर संबंधी परेशानियों में लाभ हो सकता है| इस दवा का सेवन करने के बाद गर्म पानी का सेवन कर सकते हैं| भोजन में मैदा से बनी चीजों से परहेज करें| अधिक जानकारी के लिये दिये गये नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं | गणेश पांडे@9691313813.
Posted on: Mar 26, 2019. Tags: BHILAI CG GANESH PANDE HEALTH SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : गर्मी के दिनों में चक्कर आने पर घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी गर्मी के दिनों में चक्कर आने पर घरेलू उपचार बता रहे हैं| 50 ग्राम मुनक्का उसके बीज को निकल देना है| फिर उपयोग करना है| गाय का देशी घी 50 ग्राम और सेंधा नमक 10 ग्राम लें| सभी को मिलाकर पेस्ट बना लें| आधा-आधा चम्मच दिन में दो बार गुनगुने पानी के सांथ सेवन करें| इससे लाभ हो सकता है| भोजन में तेल, मिर्च, मसाला, खटाई का प्रयोग न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
