स्वास्थ्य स्वर: पेशाब में जलन का घरेलू उपचार...

ग्राम-रहंगी, तहसील-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चन्द्रकान्त शर्मा आज मूत्र समन्धि रोगों के पेशाब में जलन के घरेलू उपचार बता रहे है, सामग्री-चंदन का तेल 8 से 10 बूंद, बतासा या एक कप दूध के साथ अगर नहीं है तो पानी के साथ भी सुबह शाम सेवन करने से लाभ होता है| पेशाब में जलन आदि रोगों में बहुत लाभ मिलता है.
अधिक जानकारी के लिए- वैद्य चन्द्रकान्त शर्मा@ 9893327457.

Posted on: May 07, 2018. Tags: CHANDRKANT SHARMA SONG VICTIMS REGISTER

दान अवसर आज का है, स्वागतम शुभ आगमन...स्वागत गीत

ग्राम-कुंड, पोस्ट-फंदरा, थाना-दिनारा, तहसील-करैरा, जिला-शिवपुरी (मध्यप्रदेश) से अखिलेश कुमार पारस एक स्वागत गीत सुना रहे हैं :
दान अवसर आज का है, स्वागतम शुभ आगमन-
आप आकर हैं पधारे, देश के सेवी सदन-
हर्ष से हृदय भरा है, दान अवसर आज का है, स्वागतम शुभ आगमन-
हम है बालक छोटे-छोटे और हैं नादान हम-
सेज सहना चाहते हैं स्वागतम शुभ आगमन-
प्रकृति के इस नए जमत में और है नादान हम...

Posted on: May 07, 2018. Tags: AKHILESH KUMAR PARAS SONG VICTIMS REGISTER

चलो चड़े ला खटिया, धक्की मार रे, धक्की मार रे यार...सरगुजिया ददरिया गीत

ग्राम-धरसेड़ी, विकासखण्ड-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कलावती एवं साथी बलसत एक सरगुजिया ददरिया गीत सुना रहे है:
चलो चड़े ला खटिया, धक्की मार रे, धक्की मार रे यार-
रख दो बिछा के खटिया, धक्की मार या रोई लया रे हाथ मिला रे दोस्त-
चलते कर खाये गुलरी, चल आगे, चल आगे रे यार-
बाबु खेलाऊ झूमरी, मांदर लेके रे पहले चले रे दोस्त...

Posted on: May 07, 2018. Tags: DHANSAY MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

बीमार और गर्भवती महिलाओं को खटिया पर चार लोगो के द्वारा उठाकर ले जाना पड़ता है...

ग्राम-धरसेड़ी, विकासखण्ड-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से ननकूसिंह, बता रहे है कि गाँव में पुलिया नही होने के कारण बहुत समस्या होती है, बरसात के दिनों में पानी भर जाता है, आवागमन भी बंद हो जाता है, अगर किसी बीमार को या जरुरी काम से बाहर जाना हो तो बहुत ही मुश्किल होता है, यहाँ पर गर्भवती महिला, स्कूल जाने वाले बच्चो को खासकर समस्या होती है, बीमार व्यक्तियों को एवं गर्भवती महिलाओं को खटिया पर चार लोगो के द्वारा उठाकर ले जाना पड़ता है|इस हेतू कई बार ग्राम सभा में आवेदन दिया परन्तु ध्यान नही दे रहे है:कलेक्टर@9826443377, CEO@9926192534.ननकूसिंह@7089487022.

Posted on: May 07, 2018. Tags: MOHAN YADAV SONG VICTIMS REGISTER

पंडो अति पिछड़े आदिवासी समुदाय की महिला सरपंच द्वारा गाँव में सराहनीय कार्य हो रहा...

ग्राम-धरसेड़ी, विकासखण्ड-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से पंचायत की सरपंच सुषमा पंडो बता रही हैं पंचायत में पुलिया, तालाब, कुआं आदि का निर्माण हो चुका है, आगे के काम जिनको करना है, दो और नई पुलिया एवं सड़क का निर्माण कराना है जिसके लिये मांग की गई है, अभी तक मंजूरी नही मिली है. महिला सरपंच होने के नाते गाँव में महिलाओं की समस्या को देखते हुये गाँव में शौचालय निर्माण का कार्य भी हो रहा है, लोग भी सहयोग कर बना रहे है और उसका उपयोग भी कर रहे है| ऐसे ही नेक इरादो के साथ पंचायत के पदाधिकारी मुखिया काम करने का ठान ले तो हर एक गाँव बहुत सारी समस्याओं से मुक्त हो जायेगे.

Posted on: May 07, 2018. Tags: MOHAN YADAV SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »