हम तो छोड़ जा रहे हैं दुनिया तुम्हारे हवाले करके सारे...कविता-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं :
हम तो छोड़ जा रहे हैं दुनिया तुम्हारे हवाले करके सारे-
हमें न भूलना संभालकर रखना, ऐ आने वाले इस धरती की शान-
यहां तो हर कोई मेहमान और आना जाना लगा है जमाना-
क्या लेके आया क्या लेके जाना, बस दो दिन का मेंहमान-
भाई चारे का सांथ निभाना, गिरे हुए को भी उठाना...
Posted on: Mar 27, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER
बाबा तेरे चरणों की, भोले तेरे चरणों की...गीत-
ग्राम-बटई, पोस्ट-रेवटी, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दुर्गेश पटेल एक भजन सुना रही हैं :
बाबा तेरे चरणों की, भोले तेरे चरणों की-
गर धूल जो मिल जाये-
सच कहता हूँ मेरी तकदीर सम्हाल जाये-
सुनाता हूँ दया तेरी दिन रात बरसती है-
बाबा तेरे चरणों की, भोले तेरे चरणों की...
Posted on: Mar 27, 2019. Tags: CG DURGESH PATEL PRATAPPUR SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : चर्म रोग का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी चर्म रोग का घरेलू उपचार बता रहे हैं| अपामार्ग या चिरचिटा जिसे लटजीरा के नाम से भी जाना जाता है| उसका जड़ 50 ग्राम, नीम की पत्ती 50 ग्राम, गंधक 5 ग्राम और करंज का तेल 150 ग्राम लें, अब गंधक को छोडकार सभी को पीसकर करंज के तेल में उबालें| तेल जब जल जाये उसे छानकर ठण्डा कर उसमे 5 ग्राम गंधक रसायन डाल दें, और मिलाकर एक डिब्बे में रख लें| ग्रषित स्थान को मिट्टी से धोयें और कपड़े से साफ कर लें| उसके बाद उसमे रुई की सहायता से तेल को दिन में तीन बार लगायें| भोजन में बैगन, मटर, चना, उड़द की दाल का प्रयोग न करें| अधिक जानकारी के लिए संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Mar 27, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
दुखवा से भरल मोरे गठरिया हो ऐ भोला...शिव भजन-
ग्राम-बटई, पोस्ट-रेवटी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सतरूपा पटेल एक शिव भजन सुना रही हैं :
दुखवा से भरल मोरे गठरिया हो ऐ भोला-
फेर दे नयनवा-
पूजा पाठ करी रोज, शिवा के मनाई बा-
बिना दर्शन किये पापहू न जाईला-
सरधा लागल बा तोहरे डगरिया हो ए भोला...
Posted on: Mar 27, 2019. Tags: CG DURGESH PATEL SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
कनलो हो चारा चरय, कनालो हो पानी पियो...कर्मा गीत-
ग्राम-बडवारी पारा, पंचायत-क्योटार, विकासखण्ड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूखमती, कलावती, हिरमन और आरती एक कर्मा गीत सुना रहे हैं :
कनलो हो चारा चरय, कनालो हो पानी पियो-
कनलो हो माटी खेलो होरो-
ये जिनगी के कोन लेही भारो-
ठंगालो हो चारा चराय, सालो हो पानी पियय-
कुदारी लोहा माटी के रहय हो...
