आवेदन करने पर अधिकारी कहते हैं हमारा गाँव सड़क से जुड़ा है, हमारे यहां एक इंच भी रोड नहीं है...

ग्राम-खरिहारी, तहसील-त्योंथर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रामसिंह द्विवेदी बता रहे है कि उनके गाँव में लगभग 1000 आबादी है और रोड नहीं होने के कारण आने जाने में बहुत दिक्कत होती है जब उन्होंने इसके लिए आवेदन किया तो जवाब आया कि वह गाँव पहले से ही डामर रोड से जुड़ा हुआ है जबकि गाँव में एक इंच भी कोई रोड नहीं हैं. इसके लिए इन्होने C.M हेल्पलाइन में भी शिकायत किये थे पर शिकायत को क्लोज कर दिया और प्रधानमंत्री सड़क के महाप्रबंधक और कलेक्टर को आवेदन किये पर उन्होंने कोई कार्यवाही नहीं किया | कृपया इनको फोन कर मदद करें प्रमुख अभियंता@9425300296, प्रधानमंत्री सड़क महाप्रबंधक@9407021465, कलेक्टर रीवा@9425903973. रामसिंह@9826903301.

Posted on: Jan 14, 2017. Tags: RAM SINGH DWIVEDI SONG VICTIMS REGISTER

झन्डा मोरो झंडा-झंडा रे, मोला बड़ा नेक लागे रे...राष्ट्रभक्ति गीत

ग्राम-ताराडांड, जिला-अनूपपुर मध्यप्रदेश से प्रेम सिंह एक राष्ट्रभक्ति गीत सुना रहे हैं:
झन्डा मोरो झंडा-झंडा रे, मोला बड़ा नेक लागे रे-
झंडा मोरे लहर-लहराये, मोला बड़ा नेक लागे रे-
तीन रंग के झंडा मोला बड़ा सुहाना लागे रे-
झन्डा मोरो झंडा-झंडा रे...

Posted on: Jan 13, 2017. Tags: PREM SINGH SONG VICTIMS REGISTER

जागो रे जागो न, जागो रे जागो न...गोंडवाना गीत

ग्राम-नयेगवा रैयत, पंचायत-नंदराम, विकासखंड-मवई, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से धन सिंह परते एक गोंडी गीत सुना रहे है:
जागो रे जागो न, जागो रे, जागो न-
जागो आदिवासी, जागो गोंडवाना वासी-
जागो आदिवासी मूल निवासी-
दादा हिरा के आवाज-
अरे भाषा धर्म इतिहास-
संस्कृति ढूंढेंला हो अपना राज-
अरे धरम भुलाये भाषा भुलाये-
भुलाये अपना समाज-
दादा जी के वाणी सुनो-
सब ह्रदय में करो विराज...

Posted on: Jan 12, 2017. Tags: DHAN SINGH PARTE SONG VICTIMS REGISTER

आदिवासी समाज में जनवरी में भी दीवाली का त्यौहार मनाया जा रहा है : एक भीली दीवाली गीत...

हिन्दू धर्म के अनुसार दीवाली तो एक ही दिन अक्टूबर-नवम्बर माह में मनाई जाती है पर आदिवासी समाज में दीवाली की कोई निश्चित तिथि नहीं होती । हर गाँव में लोग मिलजुल कर यह तय करते हैं कि उनके गाँव में दीवाली कब मनाई जाएगी । वे आसपास के गाँव के लोगों को भी अपनी दीवाली में साथ बुलाते हैं इसलिए इन गाँवों में जनवरी-फरवरी माह तक दीवाली का त्यौहार चलता रहता है । ग्राम-साकडी, तहसील-सोंडवा, जिला-अलीराजपुर (मध्यप्रदेश) की दीवाली में भुवन सिंह चौंगड के साथ में केलता दादा एक भीली गीत सुना रहे है. वे बता रहे हैं कि
पूरे गाँव के लोगों द्वारा सामूहिक रूप से तय कर अपने रीति-रिवाज के साथ बड़े धूमधाम के साथ पारम्परिक रूप से दीवाली यहां मनाया जाता है| भुवन@9174623789

Posted on: Jan 12, 2017. Tags: BHUVAN SINGH CHOUNGAD SONG VICTIMS REGISTER

Adivasi villages in Chhattisgarh Bauxite mining area have no electricity, road...

Charan Singh Parte is visiting Daldali bauxite mine area in Bodla block of Kabirdham district in Chhattisgarh where he meets Tihar Singh Dhurvey and Gajraj Singh Markam two local adivasis who tell him that in their village Gurki there is no electricity and road yet though there are many mines in the area in name of development. They tell him that it is a similar story of many adivasi villages and they have started an agitation from 1st January demanding these facilities in their villages. You should support them. Charan@9425164177

Posted on: Jan 11, 2017. Tags: CHARAN SINGH PARTE CHHATTISGARH ELECTRICITY MINING ROAD

« View Newer Reports

View Older Reports »