राज मिस्त्री का काम करते हैं और प्रशिक्षण देते हैं...
ग्राम-मोरघियायी, ब्लाक-धनोरा, जिला-सिवनी (मध्यप्रदेश) से बीरसिंह मरकाम बता रहे हैं वे राज मिस्त्री हैं और राज्य सरकार के तरफ से वे इसका प्रशिक्षण भी देते हैं, 2 साल से वे प्रशिक्षण देने का काम कर रहे हैं, अभी तक लगभग 150 लोगो को प्रशिक्षण दे चुके हैं, एक दिन 750 रुपये तक कमाई कर लेते हैं, जिससे उनके परिवार पालन पोषण होता है, इस काम को कर के वे खुश हैं, उनका कहना इससे उनका नाम होता है और लोगो को रोजगार मिलता है : संपर्क नंबर@8435668419. (AR)
Posted on: Jun 21, 2020. Tags: BIRSINGH MARKAM MP SEONI SONG STORY VICTIMS REGISTER
हाय आमा डारा ला हाय...कर्मा गीत-
थाना-अमरकंटक, तहसील-राजेंद्रग्राम, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से पुष्पा बाई एक गीत सुना रही हैं:
हो हो हाय आमा डारा ला हाय-
ओ लेगे भगवान तोर के माया ला रे-
संगत के साथी छोड़ो मै फिरो अकेला-
हाय रे मै फिरो अकेला-
अउ खुदत खुदत संगी छोड़ो-
मै फिरो अकेला आमा डारा रे... (AR)
Posted on: Jun 21, 2020. Tags: ANUPPUR MP PUSHPA BAI SONG VICTIMS REGISTER
झंडा ला फहराय गाँधी भारत मा रे...गीत-
ग्राम-सरई, थाना-समनापुर, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से दिलीप कुमार अहिरवार एक गीत सुना रहे हैं:
हाय रे हाय गाँधी भारत मा यार-
झंडा ला फहराय गाँधी भारत मा रे-
या खादी की धोती पहले या खादी की चादर-
हाय हाय या खादी की चादर-
झंडा ला फहराय गाँधी भारत मा रे... (AR)
Posted on: Jun 21, 2020. Tags: DILIP KUMAR DINDORI MP SONG VICTIMS REGISTER
पंचायत में योजनाओं का लाभ नहीं मिलता है, हमें शौच के लिये 1 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है-
ग्राम-बरेती कला, पोस्ट-अमगवा, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से दयासागर कुसवाहा बता रहे हैं कि गाँव में न कोई योजना पहुंच पाता है और न लोगो को योजना का लाभ मिलता है, उनके घर में शौचालय नहीं है, एक किलोमीटर दूर शौच के लिये जाना पड़ता है, दयासागर देख नहीं सकते दृष्टी बाधित हैं, उनका कहना पंचायत में कुछ ही लोगो को इस योजना का लाभ मिला है, इस संबंध में उन्होंने अधिकारियों के पास आवेदन किया था, जिस पर अस्वासन मिला लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हुआ है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि गाँव में योजनाओं की जानकारी और लाभ दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@7489853324. कलेक्टर@8817153055. (AR)
Posted on: Jun 21, 2020. Tags: DAYASAGAR KUSWAHA MP PROBLEM REWA SONG VICTIMS REGISTER
Impact : पढाई के लिये ब्रेल लिपि के किताबों की आवश्यकता थी, जो मुझे मिल गयी...
ग्राम-कुटान पानी, जिला-जसपुर (छत्तीसगढ़) से सूरदास पैकरा बता रहे हैं कि उन्होंने सीजीनेट में अपनी समस्या को रिकॉर्ड किया था, उनके पास पढाई के लिये ब्रेल लिपि की किताबे नहीं थी, जिससे वे पढ़ नहीं पा रहे थे, जो समस्या अब हल हो चुकी है जिसके लिये वे मदद करने वाले सीजीनेट श्रोताओं को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@7049905312. (AR)
