अधिकारी के कहने पर एक साल पहले नहानी रूम बनवाया था, पैसा अभी तक नही मिला...
ग्राम पंचायत-भरदा, विकासखंड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामसिंह टेकाम बता रहे हैं, अधिकारियों के कहने पर उन्होंने नल के पास स्वयं लागत लगाकर नहानी रूम बनवाया था, जिसमे करीब 15 हजार रुपए लगे थे, एक साल हो चुके हैं लेकिन उनका लागत का पैसा अधिकारियों द्वारा नही दिया जा रहा हैं, उहोने कई बार अधिकारियों के पास अपनी बात को रखा, लेकिन अधिकारी घुमा रहे हैं, इसलिए वह परेशान होकर सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि इन नंबरो पर अधिकारीयों से बात कर निवेदन करें जिससे निर्माण में लागत का पैसा मिल सके:
सचिव@9754093434, सरपंच@7747908574.टेकाम@7974130992.
Posted on: May 11, 2018. Tags: RAMSINGH TEKAM SONG VICTIMS REGISTER
हम किसान भूमि नक्शे के लिए 4 साल से कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं, कोई नहीं सुनता...
ग्राम-भंवरखोह, तहसील-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से हरकेश्वर सिंह आयाम बता रहे हैं, हमारे गाँव के कई कृषक 4 साल से पुराना नक्शे को लेकर कोर्ट में आवेदन दे रहे हैं, वर्ष 1990-91 में नक्शे में काफी गड़बड़ी की गई थी, जिसके सुधार के लिए उन्होंने कई बार आवेदन किये, लेकिन कोई कारवाही नही हो रही है, अधिकारी नक्शा नही है कह कर कार्यालय से भगा देते हैं, इसलिए सभी परेशान होकर सीजीनेट के सांथियो से मदद की अपील कर रहे हैं: पटवारी@9977344923, तहसीलदार@9826193747, कलेक्टर@9826443777. हरकेश्वर सिंह आयाम@7974132956.
Posted on: May 11, 2018. Tags: HARKESHWAR SINGH AYAM SONG VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : आँख की कुछ सामान्य समस्याओं का घरेलु उपचार
ग्राम-बोंगा, थाना-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से वैद्य भगतराम लांझी आँखों की कुछ सामान्य समस्याओं का घरेलू उपचार बता रहे हैं जिसे आप आपके आस पास पाए जाने वाले वनस्पतियों की मदद से ठीक कर सकते हैं. वे बता रहे हैं कि जिन व्यक्तियों के आंख में जाली हो गया है, कम दिखता है, जलन होता है, गड़ता है, तो चंदन और निरमली को घिस कर शहद के सांथ मिलाकर उसे आंख में काजल की तरह लगाएं, इससे 1 मिनट तक आंख से पानी निकलेगा, थोडा गड़ेगा, इससे आँख की तखलीफ में आराम मिल सकता है, अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबर में संपर्क कर सकते हैं| वैद्य भगतराम लांझी@7389964276.
Posted on: May 11, 2018. Tags: BHAGATRAM LANJHI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
भाव बिना बाजार में, वस्तु मिले नही मोल...श्लोक-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता अपने जीवन यापन की पद्धति जो पूर्वजो के समय से चली आ रही है, उसे बताते हुए एक श्लोक सुना रहे हैं:
भाव बिना बाजार में, वस्तु मिले नही मोल-
भाव बिना हरी क्यों मिले, भाव सहित हरी बोल-
चिंता से चतुराई घटे और घटे शरीर-
पाप से लक्ष्मी घटे कह गये दास कबीर-
दया धर्म का मूल है और पाप मूल अभिमान-
तुलसी दया न छाडीये जब तक घट में प्राण-
बड़ा हुआ सो क्या हुआ जैसे पेड़ खजूर-
पंछी को छाया नही फल लगे अति दूर-
माया मरी न मन मरा और मर-मर गये शरीर-
आशा तृष्णा न मरी का गये दास कबीर...
Posted on: May 11, 2018. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
चमका बन कर अमन का तारा, प्रेम की धरती, देश हमारा जय-जय हिन्दुस्तान...गीत
ग्राम-बटई, पोस्ट-रेवटी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दुर्गेश पटेल एक गीत सुना रहे हैं :
चमका बन कर अमन का तारा, प्रेम की धरती देश हमारा जय-जय हिन्दुस्तान-
अमन के दुश्मन जग के बेटे भूल गये हर चाल-
एटम बम से जा टकराया वीर जवाहरलाल-
दुनिया ने एक साथ पुकारा जय जय हिन्दुस्तान-
जंग की हाथो कितनी चूड़ियाँ होतीं चखना चूर-
जल जाता बारूद में कितनी मागों का सिंदूर-
तुझ से हैं सिंगार हमारा जय-जय हिन्दुस्तान...

