कोन लगावे माता आमा अउ अमली गे...देवी भजन-
ग्राम-कोटया, थाना-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक देवी भजन सुना रहे हैं :
कोन लगावे माता आमा अउ अमली गे-
ऐ दाई कोन लगावे जोड़ा नीम हो माई-
सेवा ला लेले महारानी गे-
ऐ दाई कोन लगावे जोड़ा नीम हो माई-
बैगा लगावे माता आमा अउ अमली गे-
हे दाई बैगी लगावे जोड़ा नीम हो दाई...
Posted on: Apr 02, 2019. Tags: CG MEWALAL DEVANGAN SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : शुगर बीमारी का घरेलू उपचार और परहेज-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी शुगर बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| सदाबहार फूल की पत्ती जो सफेद और गुलाबी फूल वाला झाड़ीनुमा पौधा होता है| इसे लोग अपने घरो में भी लगाते हैं| उसकी ढाई पत्ती सुबह खाली पेट और शाम को ढाई पत्ती खाली पेट सेवन करें| इससे शुगर नियंत्रण करने में लाभ होता है| खाने में मीठी चीजें और चावल का प्रयोग न करें| अंकुरित अनाज का प्रयोग करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: एच डी गाँधी@9111061399.
Posted on: Apr 02, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
नेताओं की झोली देखो, वैश्याओं की चोली देखो...कविता-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं :
नेताओं की झोली देखो, वैश्याओं की चोली देखो-
अपसरो की बोली देखो, किसानो की पोटली देखो-
बिखारी की झोली देखो, उद्योग पतियों का आंख मिचोली देखो-
जनताओं के बनेगे काल, ये खाये जा रहे हैं सरकारी माल-
ये देश के हैं जंजाल उनसे पूछो टेढ़ा मेढ़ा सवाल...
Posted on: Apr 02, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER
हम घरों से सावधानी पूर्वक सांप पकड़ते हैं और उसे वन विभाग को शौप देते हैं...
रायपुर (छत्तीसगढ़) से भान साहू दुर्ग निवासी अमित ताम्रकार से चर्चा कर रही हैं| वे बता रहे हैं| अमित एक स्नेक कैचर हैं, उनका सांप पकड़ने का एक टीम है| जिसे लोगो द्वारा सांप पकड़ने के लिये बुलाया जाता है| वे घरों से सांप पकड़ते हैं, और उसे वन विभाग को शौप देते हैं| वन विभाग उसे जंगल में छोड़ देता है| अभी उनके पास एसी कोई सुविधा नहीं है|जिससे वे सांप का जहर का निकालकर उसका उपयोग कर सकें| वे सरकार से निवेदन कर रहे हैं कि उनके यहां इसके लिये एक एकेडमी होनी चाइये| जिससे वे इस पर काम कर सकें| अमित ताम्रकार@8878007006.
Posted on: Apr 02, 2019. Tags: BHAN SAHU CG RAIPUR SONG STORY VICTIMS REGISTER
impact : पेंशन धारको को पेंशन मिलना शुरू हो गया है, इसलिए सभी को धन्यवाद दे रहे हैं-
ग्राम-चेवरी, जनपद पंचायत-गंगेव, तहसील-सिरमौर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से राजाराम जयसवाल बता रहे हैं| उनके गांव में लोगों को वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा था | जिसे छोटू आदिवासी द्वारा 2016 और 2018 में सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था| जिसके बाद कुछ लोगो को पेंशन मिल पाया था| और अब जितने पेंशन धारक हैं सभी को पेंशन मिलना शुरू हो गया है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| जिनकी मदद से उनको पेंशन मिलन शुरू हो गया| राजाराम जयसवाल@99819 87195.
