हमारे गाँव में दो नदी है पर उन पर पुल नहीं है उसके कारण आने जाने में बहुत दिक्कत होती है...

खोयापारा, ग्राम-रूपपुर, जनपद-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से वैष्णो बता रहे है कि उनके गांव से बाहर जाने पर दो नदियां पड़ती है उनमे एक भी पुल नहीं है, उसके कारण गाँव के लोगो को बहुत परेशानी होती है अगर गाँव में कोई बीमार पड़ जाता है तो खटिया में रखकर नदी पार करना पड़ता है | पुल बन जाता तो हम लोगो आने जाने में सुविधा होती | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद के लिए अनुरोध कर रहे है कि इन नम्बरों में बात करके पुल बनवाने में मदद करें : सचिव@9009630583, 8370057831, सरपंच@9794363961, जिला कलेक्टर@9425253580. सम्पर्क@9669877579.

Posted on: Jul 11, 2018. Tags: SONG VICTIMS REGISTER VISHNO

भारत के नौजवान, भारत के नौजवान...संघर्ष गीत

ग्राम-कुरुमगढ़, ब्लॉक-कुरुमगढ़, जिला-गुमला (झारखण्ड) से कृष्णा राम एक संघर्ष गीत सुना रहे है:
भारत के नौजवान, भारत के नौजवान
चलो सीना तान रे चलो सीना तान रे-
चाहे आवे आंधी या तूफान रे-
भारत के नौजवान, भारत के नौजवान...

Posted on: Jul 11, 2018. Tags: KRISHNA RAM SONG VICTIMS REGISTER

निराश्रित हूँ पर, मेरा नाम निराश्रित पेंशन सूची में नहीं जोड़ा है, बोलने पर कोई सुनते नहीं है...

आश्रित ग्राम -झूमर, ग्राम पंचायत-आगरपानी, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से चपरासी बता रहे है कि वे निराश्रित हैं पर उनकों सरकार से मिलने वाला निराश्रित पेंशन नही मिलता है और न ही उनका नाम निराश्रित पेंशन सूची में जोड़ा गया उसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को निराश्रित पेंशन सूची में नाम जुडवाने के लिए कई बार बोल चुके है तो बोलते आज जुड़ेगा कल जुड़ेगा लेकिन अभी तक नहीं जुड़ा है और न ही कोई सुनवाई हुई| इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे है कि दिए गए नंबरो पर बात कर निराश्रित पेंशन दिलवाने में मदद करें: सचिव@9630649595. सम्पर्क@8224974182.

Posted on: Jul 11, 2018. Tags: CHAPRASI PENSION SONG VICTIMS REGISTER

धरती माताल यायान निम्मा, जिवांग पोसे केवान निम्मा...गोंडी गीत

रायपुर (छत्तीसगढ़) से रमा कडियम के साथ जुड़े ही उत्तम आतला जो गढ़चिरोली जिला महाराष्ट्र से है, वे एक गोंडी गीत सुना रहे है:
धरती माताल यायान निम्मा-
जिवांग पोसे केवान निम्मा-
पोड़द वेहच नेदे वांता-
नरका पियाल रोजे आंता-
पुनाक नल्लेंज सोबा हीता-
नल्लेंज हंजोर वसोर मन्ता-
परेंक दीपक पोर्रो मंतंग-
मेट्क दोडक हुहुक झरेनिंग-
जलारंग गंगा सोरादार समुन्न्दीनग-
किस वडिय एर्र-पिर्र-
डोकाल एद्दी हिरन्गुम आदुर-
हिड्कोंग मिड्कोंग आगस-पताल-
स्पुरल परसा पेन बुढाल-
ताने बड़ादेव फडापेन इन्तोर-
पोराय पोराय ते फरक मन्ता-
सपयते अचोने लाव मन्ता-
जोहर जोहर, जोहर जोहर...

Posted on: Jul 11, 2018. Tags: GONDI GEET UTTAM ATALA

Today's news from newspapers in Gondi : 11th July 2018...

1.रायपुर। राजधानी रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में जमकर बारिश हुई। रविवार की शाम के बाद कल रात में भी जमकर बारिश हुई और रूक-रूककर आज सुबह तक रायपुर में बरसात हो रही है।
2.छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रामदयाल उइके ने बड़ा बयान दिया है. मीडिया से बातचीत में रामदयाल उइके ने कहा है कि कांग्रेस प्रदेश में बिना गठबंधन के स्वतंत्र रूप से विधान सभा चुनाव लड़ेगी |
3.छत्तीसगढ़ के चिरमिरी में जल आवर्धन योजना बंद करने को लेकर बिलासपुर हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई थी. इस याचिका पर मंगलवार को सुनवाई हुई |
4.छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में एक बार फिर स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली सामने आई है. जिले में भर्ती एक मरीज के घाव में चीटियां लग गई. अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मरजी का कोई परिजन नहीं है |

Posted on: Jul 11, 2018. Tags: GONDI GONDI NEWS NEWS SANOTI KAWDE

« View Newer Reports

View Older Reports »