हमारे गाँव के वार्ड 8 में सीसी रोड की समस्या है, लोगों को आने जाने में बहुत दिक्कत होती है...
ग्राम+पंचायत-कोरंगाली (राउतपारा) ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बालसिंह राम उयको बता रहें है कि उनकें गांव के वार्ड नंबर 08 में सीसी रोड की बहुत समस्या हैं| ज़्यादातर बरसात के दिनों में कीचड़ हो जाता है जिससे लोगों को आने जाने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, साईकिल नहीं चल पाती है वे लोग इसके लिये विधायक और सीईओ के पास आवेदन दे चुके हैं परन्तु कोई कार्यवाही नहीं हुई इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिये गये फ़ोन नंबरों में बात करके सीसी रोड बनवाने में मदद करें : संपर्क@9407713086, सरपंच@8959664806, सचिव@7697581341, CEO@9406016762.
Posted on: Dec 30, 2021. Tags: BALSING RAM BASTANAR BASTAR CC ROAD CG KORNGALI PROBLEM
हमारें गाँव के वार्ड क्रमांक 04 में सीसी रोड़ नही है आने जाने में बहुत समस्या होती है कृपया मदद करें..
ग्राम-मामडपाल (पुजारी पारा) वार्ड क्रमांक 04 ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बबलूराम पोडियामी बता रहें है की उनके गाँव में सी सी रोड़ नही होने के कारण आने-जाने में बहुत समस्या होती हैं खासकर बरसात के दिनों में पिछलें 10-15 सालों से इस समस्या को लेकर ग्राम पंचायत में आवेदन दिए परन्तु कोई सुनवाई नही हई उनका कहना हैं सीसी रोड़ बनना चाहिए जिसे आने-जाने में सुविधा हो इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहें हैं कि दिए गये फ़ोन नंबरों में अधिकारीयों से बात करके सी सी रोड़ बनवाने में मदद करें: CEO@8959393222, सचिव@9404664666, सरपंच@9399324507, संपर्क@9340723411,
Posted on: Dec 30, 2021. Tags: BABLURAM PODIYAMI BASTAR CC ROAD CG DARBHA PROBLEM
Impact :सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने पश्चात् पानी की सुविधा हो गयी है-
ग्राम-छोटेकरमा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ) से चिंगू राम कश्यप जी बता रहे हैं, इनके गाँव में पानी की समस्या था| गाँव में एक ही हैण्डपंप होने के बजह से बहुत समस्या का सामना करना पड़ रहा था| स्कूल में मोटर लगा कर पानी की समस्या का समाधान कर दिया गया है| फिर सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉर्ड किये कुछ दिन के बाद हैण्डपंप बन गया| जिससें सीजीनेट सुनने वाले साथियों की मदद से समस्या से संबधित अधिकारीयों बात पर हैंडपंप बनवाने में मदद किये इसलिए सभी पद अधिकारी एंव सीजीनेट सुननें वाले साथियों को धन्यवाद दे रहें हैं| संपर्क नंबर@9407943474.
Posted on: Dec 30, 2021. Tags: BASTAR CG CHINGURAM KASHYAP DARBHA IMPACT WATER
पीडितो का रजिस्टर: मओवादियो ने दस घर के परिवार से लोगों को भागने की धमकी दी
ग्राम-नेलापारा,पंचायत-कंगानार,जिला-नारयणपुर(छत्तीसगढ़)से साईंको बता रहे हैं मओवादियो ने इनके परिवार से कोई पुलिस में हैं सुनकर इसे गावं से भगा दिया गया आब साईंको गुड्रीपारा नारायणपुर में रहता हैं इसे नारायणपुर में रहने के लिए घर या नौकरी भी नहीं हैं इनके गावं में दस घर के परिवार हैं उनके पास जमीन या कुछ खाने पिने के लिए नहीं हैं दस परिवार का एक राशनकार्ड हैं पर उसे कुछ नहीं मिलता आर दिन पानी में मिर्ची नमक हल्दी डालकर खाना पड़ता हैं आधिक जानकारी के लिए इस नम्बर पर बात कर सकते हैं और उनके परेशान को समाधान करे| पीड़ित परिवार@7647069504
Posted on: Dec 29, 2021. Tags: MOVSI VICTIM VICTIMS.RAJISTER
पीडितो का रजिस्टर: 2011.में पुलिस वाले ने पकड़ कर नौकरी देने का भावना बनया...
ग्राम-गोडनार,जिला-नारायणपुर(छत्तीसगढ़)से मासेबही बता रही हैं की .2011 में उसके पति को पुलिस के लोग पकड़ के लाये है.उसको घर जाने की इच्छा होती थी और बोलता था भी घर में पत्नी बच्चे और गाय बैल जमींन हैं पर पुलिस जाने नहीं देती थी उनके घर में एक पत्नी और दो बच्चे थे.पुलिस कहती थी की आपने परिवार को भी लेकर आना हम आपको यहाँ गोपनी सैनिक में नौकरी देंगे|नौकरी तो मिली थी फिर कुछ सालो बाद निकल दिया गया हैं.निकल के बाद बताये की आपको यहाँ नौकरी नहीं करनी हैं.आब कुछ मजदूरी काम रहता हैं तो करने चाले जाता है राशान कार्ड बनकर एक या दो महिना हो रहा हैं पर आब तक उसमे चावल नहीं ख़रीदे हैं. घर बच्चे पत्नी को पालने में दिक्कत हो रही हैं. कृपया मदद करे.पीड़ित परिवार@7647069504
