मैं नेत्रहीन हूँ घर में शौचालय नहीं है, शौच के लिये 1 किलोमीटर दूर जाना पड़ता हैं...

ग्राम-बितरी दाढ़ी टोला, रामपुर नैकिन, जिला-सीधी (मध्यप्रदेश) से छोटू साकेत बता रहे हैं कि वे 100 प्नेरतिशत नेत्रहीन हैं, उनके घर में शौचालय नहीं है, उन्हें शौच के लिये 1 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है, आवेदन पर सुनवाई नहीं हो रही है सचिव सरपंच कोई ध्यान नहीं देते है | इसलिये साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके शौचालय बनवाने में मदद करें : संपर्क नंबर@8718935919. सचिव@9109072614. (AR)

Posted on: Jun 24, 2020. Tags: CHHOTU SAKET SIDHI MP SONG TOILET PROBLEM VICTIMS REGISTER

लहरे तिरंगा झंडा, लहरे तिरंगा झंडा...गीत-

ग्राम-गडवे, पंचायत-नवगढ़, तहसील-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से शिवानी एक गीत सुना रही हैं:
लहरे तिरंगा झंडा, लहरे तिरंगा झंडा-
उड़े आसमान में
सम्मान सारी दुनिया जाने-
जब मेरे बापू जी आये-
राज दिहिन प्राण हो, सम्मान सारी दुनिया जाने-
लहरे तिरंगा झंडा, लहरे तिरंगा झंडा...

Posted on: Jun 24, 2020. Tags: MP REWA SHIWANI SONG VICTIMS REGISTER

दुसरे राज्य में कमाने गए थे, अपने पैसे से वापस आये और राशन खरीदा, कोई मदद नहीं मिली, कृपया मदद करें...

ग्राम-अनसरा, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश यादव के साथ राजभवर, राजकुमार, छोटेलाल वे 30 आदिवासी मजदूर अपनी समस्या से अवगत करा रहे हैं | वे लॉकडाउन के पहले कमाने दुसरे राज्य में सूरत और महाराष्ट्र गए थे | लॉकडाउन में काम बंद होने की वजह से उन्हे गाँव वापस आपना पड़ा | वे अपने पैसों से गाव वापस आये और उन्हें राशन भी नहीं मिला, सभी नें अपने पैसों से राशन खरीदा | शासन की तरफ से उन्हें कोई लाभ नहीं मिला | अब काम बंद है तो आर्थिक समस्या से जूझ रहे है | सभी मजदूर गाँव में ही काम और राशन की मांग कर रहे हैं, ताकि दो वक्त का गुजारा चल सके | इसलिए वह सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं, कृपया उनकी मदद करें: CEOअखिल श्रीवास्तव@9407803480. जगदीश यादव@9109784723. (169729) NP

Posted on: Jun 24, 2020. Tags: CORONA PROBLEM JAGDISH REWA MP SONG VICTIMS REGISTER

शंकर जी के मंदिर जाबय...गीत-

ग्राम-लफंदा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से ननकी देवी एक गीत सुना रही हैं:
शंकर जी के मंदिर जाबय-
गौरा का मनाईबै-
गौर जी से मांगब बरदान जी-
पहला मगन मांगब मांगी के सिंदुरवा-
सिंदूर अमर होई जाई जी-
शंकर जी के मंदिर जाबय-
गौरा का मनाईबै-
गौर जी से मांगब बरदान जी...(AR)

Posted on: Jun 24, 2020. Tags: MP NANKI DEVI REWA SONG VICTIMS REGISTER

लोगो के पास आवास नहीं हैं, रोज़गार नहीं है...

ग्राम-सपरिहा, पंचायत-मदरी, जनपद-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से अक्षयलाल आदिवासी बता रहे हैं कि गाँव में बेरोजगारी की समस्या है, सभी बाहर जाकर काम कर जीवन जी रहे थे, लेकिन अब वापस आ गये हैं, गाँव जंगल में बसा है, पंचायत में काम नहीं मिल पाता है, लोगो के पास रहने के लिये आवास की समस्या है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, उनकी समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9522117916. (AR)

Posted on: Jun 23, 2020. Tags: AKSHAYLAL ADIVASI CORONA PROBLEM MP REWA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »