हमारे आदिवासी देवस्थान पर दबंग द्वारा जबरन कब्ज़ा किया जा रहा है, कृपया खाली कराएं...

ग्राम-गुर्रु, चौकी बलांगी थाना रघुनाथनगर तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से विजय मरकाम बता रहे है गाँव में आदिवासी समाज की देव स्थान (थानक) पर गाँव के मोहरलाल गुर्जर द्वारा जबरदस्ती कब्जा कर घर बनाया जा रहा है, जिसका विरोध समस्त ग्राम वासियों द्वारा किया जा रहा है, कृपया निर्माण कार्य बंद कराने में मदद करे ताकि समाज का देवस्थान कब्ज़ा मुक्त सके. इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है. कृपया इन नम्बरों पर फोन कर मदद करे: सरपंच@9617666571, सचिव@7772024060, मोहरलाल@9575192324, 8959130986, आवास मित्र@8435285531. मरकाम@7970288858.

Posted on: May 06, 2018. Tags: SONG VICTIMS REGISTER VIJAY KUMAR MARKAM

मेरा देश सलोना देश, सचमुच चांदी सोना देश...देशभक्ति कविता

ग्राम-सिंगपुर, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से ओमकार मरकाम एक कविता सुना रहे हैं :
मेरा देश सलोना देश, सचमुच चांदी सोना देश-
पर्वत घाटी वाला देश, सोंधी माटी वाला देश-
मीठे झरनों वाला देश जग में बहोत निराला देश-
आगे-आगे बढ़ता देश नही किसी से लड़ता देश-
प्राणों से भी प्यारा देश न्यारो से भी न्यारा देश-
जो आँखों का तारा देश मेरा और तुम्हारा देश...

Posted on: May 06, 2018. Tags: HEMSINGH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

राधा ने कहा श्री कृष्ण के लिए चाहे जितनी बार नर्क जाना पड़े, जाना चाहूंगी...कहानी

भगवान कृष्ण राधा जी को बहुत प्रेम किया करते थे, जिसे देख कृष्ण की पटरानियाँ बहुत जलती थी, आखिर राधा से इतना प्रेम क्यों, एक बार की बात है श्री कृष्ण को सिर दर्द बहुत कर रहा था. इस पर कृष्ण ने पटरानियो से कहा आप अपने पैर से मेरे सिर को दबाए जिससे मेरा सर दर्द ठीक हो जायेगा, सभी रानीयाँ घबरा गई, यदि हम श्री कृष्ण को पैर से सर दबायेंगे तो सीधे नर्क जायेंगे, नर्क के डर से वह पीछे चली गई और सर नहीं दबाया. कृष्ण का दर्द बढता जा रहा रहा था, जब राधा को यह बात पता चली तो दौड़ी चली आई, अपने पैर से सर दबाने लगी, और दर्द ठीक हो गया, इसको देखते हुए रानियो ने राधा को बुलाकर बहुत डाट लगाई, बोला तुम नर्क जावोगी तब राधा ने मुस्कुराते हुये उनसे कहा, अगर श्री कृष्ण के लिए नर्क भी जाना पड़े तो एक बार नही चाहे जितनी बार नर्क जाना पड़े, जाना चाहूंगी.

Posted on: May 05, 2018. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

पढ़ा देना दाई मोला, पढ़ा देना हो, तोरे हाथ जोड़त हूँ गा, तोरे पाँव पडत हूँ ना...साक्षरता गीत

ग्राम-लांजीत, तहसील-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से देव प्रसाद सिंह आयाम एक साक्षरता गीत सुना रहे है:
पढ़ा देना दाई मोला, पढ़ा देना हो-
तोरे हाथ जोड़त हूँ गा, तोरे पाँव पडत हूँ ना-
छेरी नई चराऊ, गरु नई चराऊ-
पढ़ा देना दाई मोला, पढ़ा देना हो-
लिखे और पढ़े बर, स्कूल जाऊ-
तोरे हाथ जोड़त हूँ गा, तोरे पाँव पडत हूँ ना...

Posted on: May 05, 2018. Tags: DEV PARSAD AYAM SONG VICTIMS REGISTER

रुको बच्चो रुको, सड़क पार करने से पहले रुको...कविता

मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से रवि वर्मा एक कविता सुना रहे है:
रुको बच्चो रुको, सड़क पार करने से पहले रुको-
तेज़ रफ्तार से जाती इन, गाड़ियों को गुजर जाने दो-
वो जो सर्र से जाती, सफ़ेद कार में गया-
उस अफसर को कही, पहुँचने की कोई जल्दी नहीं है-
वो १२ या कभी-कभी तो, इसके बाद भी पहुँचता है अपने विभाग में-
दिन महीने या कभी-कभी तो बरसों लग जाता है-
उसकी टेबल पर रखी, जरुरी फ़ाईल को खिसकने में-
रुको बच्चों रुको, उस न्यायधिश की कार को निकल जाने दो...

Posted on: May 05, 2018. Tags: RAVI VARMA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »