मेरे तो गिरधर गोपाल दूसरो ना कोई..गीत-
ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से छाया देवांगन एक गीत सुना रही हैं :
मेरे तो गिरधर गोपाल दूसरो ना कोई-
जाके सिर मोर-मुकुट, मेरो पति सोई-
जात, पात, घाट बंधू अपनो ना कोई-
असुवन जल सींच-सींच प्रेम बेल भिगोई-
अब तो बेल फैल गई आनंद फल होई-
भक्ति देख राज होई, भगत देख रोई-
दासी मीरा लाल गिरधर अपनो ना कोई...
Posted on: May 17, 2018. Tags: CHHAYA DEVANGAN SONG VICTIMS REGISTER
हाय रे हाय रे, मेला में अकेली भयली...नागपुरी गीत
ग्राम-धेलकच्छ, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सीता नागपुरी भाषा में एक गीत सुना रही है:
हाय रे हाय रे, मेला में अकेली भयली, अरे रहे मेला रहे मेला, अगम ठेला, ठेला रे-
हाय रे मेला में अकेली भयली-
चारों ओर दीदी संगी, चारों ओर पिया संगी, दीदी को कहा ना मेला में अकेली भयली-
रहे मेला रहे मेला, अगम ठेला, ठेला रे, हाय रे मेला में अकेली भयली-
हाय रे हाय रे, मेला में अकेली भयली...
Posted on: May 17, 2018. Tags: MOHAN YADAV SONG VICTIMS REGISTER
काटे बर काटे बहरा जीव डावा यार...दशहरा गीत
ग्राम- धुमाडाड, पोस्ट- गोबिंदपुर, जिला- सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से शिवबालक श्यामल
एक दशहरा गीत सुना रहें हैं :
काटे बर काटे बहरा जीव डावा यार-
तोर मोर मना परी भाग चला कशाबाहरा-
सोचो विचार के जल्दी बातावा जी-
आन मन दूना मान झिन करा रे-
काटे बार काटे बहरा जीव डावा यार...
Posted on: May 17, 2018. Tags: SHIVBALAK SINGH SHYAMALY SONG VICTIMS REGISTER
ढूंढ ले ठिकाना बन्दे, ढूंढ ले ठिकाना...गीत
ग्राम-बियारपुर, विकासखण्ड-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मुकुन्दलाल जायसवाल एक गीत सुना रहे है:
ढूंढ ले ठिकाना बन्दे, ढूंढ ले ठिकाना-
इस दुनिया में आने वाला, हर कोई एक दिन जायेगा-
राजा हो या रंक भिखारी, काल उठा ले जायेगा-
अब ना चलेगा कोई बहाना, ढूंढ ले ठिकाना बन्दे, ढूंढ ले ठिकाना-
ढूंढ ले ठिकाना बन्दे, ढूंढ ले ठिकाना...
Posted on: May 17, 2018. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER
हमारे मोहल्ले में हैण्डपम्प नहीं, हम तालाब और नाले का गंदा पानी पीकर बीमार पड रहे हैं...
ग्राम-कुबेरपुर, ब्लॉक-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से अरविंद साकेत बता रहे है कि वार्ड 9 में 20 परिवार है जो अभी नाले का पानी पी रहे है क्योंकि मोहल्ले में कोई हैंडपंप नहीं है| ग्रामीणों द्वारा कई बार इस समस्या के बारे में पंचायत एवं जिला में शिकायत की गई परन्तु हो जायेगा ऐसा हर बार बोला जाता है, लेकिन समस्या का निराकरण नही हो रहा है| ताल़ाब व नाले का पानी पीने से बीमार भी हो जाते है, इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है, कृपया अधिकारियों से फोन पर बात कर मदद करे. इन नम्बरों पर फोन करे: PHE@9579733942, कलेक्टर@9826443377. अरविंद@9575646061.
