साल भर से हम आधे ग्रामीणों को राशन का चावल नहीं मिल रहा है, कोई मदद नहीं करता...
ग्राम-बेगारीडांड, ब्लॉक-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़)से माधोसिंह राशन दुकान के चावल नही मिलने की समस्या के बारे में बता रहे है,आधे गाँव को चावल नही मिल रहा है, ऐसा लगभग साल भर से हो रहा है. इसकी शिकायत ग्राम सुराज के माध्यम से की गई है, परन्तु अभी तक कोई कार्यवाही नही हो रही है, ग्रामीणों की मांग है कि नियम अनुसार प्रति व्यक्ति को जो राशन का चावल दिया जाता है वह हर महीने दिया ज़ाय. इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है, कृपया अधिकारियो को फ़ोन कर मदद करे: राशन सेल्समेन@9617367145, कलेक्टर@9826443377.ग्रामीण@8889976784,7697044883.
Posted on: May 18, 2018. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER
मेरे राशनकार्ड के लिए आवेदन देते देते थक गए हैं, लेकिन कोई अधिकारी ध्यान नही देते...
ग्राम-प्रतापपुर, जिला-सुरजपुर (छत्तीसगढ़) से जयशंकर पाल कह रहे हैं कि उनका राशन कार्ड नहीं बना है, जिससे राशन नही मिलता और राशन कार्ड नहीं होने से किसी सरकारी योजना का लाभ भी नहीं मिलता, बनवाने के लिए उन्होंने दो महीना पहले लोक सुराज में भी आवेदन दिया, इसके अलावा कई जगह पर आवेदन दिया है, लेकिन अधिकारी अभी बनाने का नियम नही है बोलकर गुमराह करते हैं, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारीयों से बात कर समस्या का हल करने में मदद करे: CEO@9926192534, तहसीलदार@9111800524. संपर्क नंबर@7389757125.
Posted on: May 18, 2018. Tags: JAYSHANKAR PAL SONG VICTIMS REGISTER
छोटे-छोटे कदम हमारे आगे बढ़ते जाएंगे...बाल गीत-
ग्राम-सिंघपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से ओमकार कुमार मरकाम एक बाल कविता सुना रहे हैं :
छोटे-छोटे कदम हमारे आगे बढ़ते जाएंगे-
पढना कभी ना छोड़ेंगे हम, हर दिन पढने जायेंगे-
छोटे-छोटे हाँथ हमारे गड्ढे खूब बनायेंगे-
उन गड्ढो में सुन्दर-सुन्दर पौधे खूब लगाएंगे-
इन्हें बचाकर अब गाँव में अब हरियाली हम लाएंगे-
घर आंगन को साफ़ रखेंगे गलिया खूब बनाएंगे...
Posted on: May 18, 2018. Tags: OMKAR KUMAR MARKAM SONG VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : पुरानी खांसी का घरेलू उपचार
ग्राम-रौचंद, पोस्ट-राज नवागाँव, तहसील-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से वैद्य खेलन साहू पुरानी खांसी का घरेलू उपचार बता रहे हैं, जो बहुत दिन से ठीक नहीं हो रही हो. वे बता रहे हैं कि जिन व्यक्तियों को इस तरह की समस्या हो वह तुलसी का पत्ता 20 ग्राम, लौंग 10 ग्राम और 10 ग्राम काली मिर्ची सभी को अच्छे से बारीक पीसकर गुड़ के सांथ मिलाकर मटर के दाने के बराबर गोली बना कर सुबह-शाम एक गोली सेवन करने से खांसी को ठीक करने में लाभ मिलता है, इसका सेवन उम्र के अनुसार करे बच्चे आधा पीस और बड़े एक दाना सेवन करे, इससे लाभ होगा : वैद्य खेलन साहू@7566279950.
Posted on: May 17, 2018. Tags: HEALTH KHELAN SAHU SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
Impact: Name got included in Govt ration card 3 days after report on CGnet...
ग्राम-कड़ीया, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से हिरमन पोया बता रही हैं कि सभी जरुरी दस्तावेज जमा करने के बाद भी उनकी बेटी रीना का राशनकार्ड में नाम नही जुड़ पा रहा था, जिससे वे परेशान थे. राशनकार्ड में नाम नहीं होने से किसी सरकारी योजना का लाभ भी नहीं मिलता है कोई मदद नहीं कर रहा था फिर उन्होंने इस समस्या को सीजीनेट मोबाइल रेडियो में रिकार्ड किया, जिसके 3 दिन बाद उनके बेटी का नाम राशनकार्ड में जोड़ दिया गया, जिससे वे खुश है और सीजीनेट के सभी श्रोताओं को धन्यवाद दे रहे हैं जिनकी मदद से उनकी समस्या हल हो गई, जिन्होंने अधिकारियों पर फोन कर के दबाव डाला : हिरमन पोया@7089804276.
