जप ले शिव का नाम रे मनवा, सुमिरन कर ले महादेव का...भक्ति गीत
ग्राम-मरमा, पोस्ट-कृष्ण नगर धामनी, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से कुमारी मीना यादव एक शिव भजन सुना रही है:
जप ले शिव का नाम रे मनवा, सुमिरन कर ले महादेव का-
बनेगे बिगड़ेगे काम रे मनवा, सुमिरन कर ले महादेव का-
नरतन का है क्या भरोसा, आज रहे ना कल-
जिसने तुमको जन्म दिया है, ले लो उसका नाम-
जब ले शिव का नाम रे मनवा, सुमिरन कर ले महादेव का-
क्यों अभिमान में फूला है तू, बिना डोर के झुला है तू...
Posted on: May 18, 2018. Tags: MINA YADAV SONG VICTIMS REGISTER
गाँव में कई हैडपंप बिगड़े पड़े है, बार-बार बताने पर भी कोई अधिकारी ध्यान नही दे रहे हैं...
ग्राम पंचायत-नवगोई, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामबहोर, मुचकुलाल, रामकुमार जायसवाल और नननलाल जायसवाल बता रहे हैं, पंचायत भवन का हैडपंप 2 महीने से खराब, इसके अलावा भी गाँव के कई हैडपंप खराब है, जिसके कारण लोगो को पानी की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, उहोने समस्या को अधिकारियों के पास रखा, बार-बार बताने पर भी कोई ध्यान नही दे रहे हैं, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि इन नंबरो पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण करने में मदद करें : PHE@9589733942, कलेक्टर@9826443377. संपर्क नंबर@9669085905.
Posted on: May 18, 2018. Tags: ROOPLAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
माटी होही तोर चोला रे संगी, माटी होही तोर चोला...छत्तीसगढ़ी गीत
ग्राम पंचायत-कुप्पा, पोस्ट-लांजित, विकासखंड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामप्रताप सिह श्यामले एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं :
माटी होही तोर चोला रे संगी, माटी होही तोर चोला-
माटी ले उपजे माटी मा बाढ़े, माटी मा मिलना तोला रे संगी-
माटी के घर मा माटी के भुईयां-
लाख जतन करे माटी के दुनिया-
बड़े-बड़े मन नई बाचिस रे, कोन कहे अब तोला रे संगी माटी होही तोर चोला-
चरेच दिन के सुग्घर मेला, आंखी में सब हैं माटी के ढेला...
Posted on: May 18, 2018. Tags: RAMPRATAP SINGH SHYAMLE SONG VICTIMS REGISTER
तै जवाब दे दे टूरी मै गावथो ददरिया जवाब दे दे...छत्तीसगढ़ी ददरिया गीत
ग्राम-कोट्या जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक छत्तीसगढ़ी ददरिया गीत सुना रहे हैं :
तै जवाब दे दे टूरी मै गावथो ददरिया जवाब दे दे-
आधी-आधी रतिया करे कैसन बजार-
ये दे कोने हा ठाढ़े है नदिया के पार-
कैसे के आमा के डारो निहुरी, ऐ दे रस्ता के रेंगईया देखथे डीलामी-
तै जवाब दे दे टूरी मै गावथो ददरिया जवाब दे दे...
Posted on: May 18, 2018. Tags: MEWALAL DEVANGAN SONG VICTIMS REGISTER
भक्तों का दर्शन दे गई रे एक छोटी सी कन्या...भजन गीत-
ग्राम-थाड़पथरा, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से खुशबू गुरजर एक भजन सुना रही हैं :
भक्तों का दर्शन दे गई रे एक छोटी सी कन्या-
भक्तो ने पूछा मईया नाम तेरा क्या हैं-
काली दुर्गा बता गई रे एक छोटी सी कन्या-
भक्तो ने पूछा मैईया सवारी तेरा क्या है-
उन्हें सेर बता देई रे एक छोटी सी कन्या-
भक्तो ने पूछा मैया वस्त्र तेरा क्या है...
लाल चुनरी बता गई रे एक छोटी सी कन्या...
