हम लोगों ने 2 साल पहले मनरेगा में रोड पर 4 सप्ताह काम किया पैसा अब तक नही दिया...
ग्राम-ठाड़पात्र, ब्लॉक-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से गणेश बता रहे है कि 2 साल पहले मनरेगा के तहत सड़क निर्माण में लगभग 4 सप्ताह मजदूरी का काम किया जिसका भुगतान नही हुआ है. इस हेतु पंचायत में शिकायत करने पर कहते है बैंक में जावो पैसे मिल जायेंगे, परन्तु बैक द्वारा पैसे नही होने का हवाला देकर ख़ाली हाथ लौटा देती है| इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है, कृपया मजदूरी का रुका हुआ पैसा दिलाने में मदद करे. कृपया इन नम्बरों पर फोन करे: सचिव@8966924828, कलेक्टर@9826443377.सम्पर्क-सियाराम ग्रामीण@7089468393.
Posted on: May 18, 2018. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER
नन्ही-नन्ही बूंदे बनकर, आसमान में तू छाई...कविता
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ीयारी कविता सुना रहे है:
नन्ही-नन्ही बूंदे बनकर,आसमान में तू छाई-
रिमझिम-रिमझिम बरसकर, धरती को तूने नहलाई-
बारम्बार वर्षा बनकर, धरती की प्यास बुझाई-
धरती माँ की प्यास बुझाकर, नदी नाला तूने बहाई-
धरती में हरियाली लाकर, सबका भूख प्यास मिटाई-
तू हितकारी उपकारी, तू धरती की महतारी-
तेरी दया से सब कुछ मिलता, धरती सबका है महतारी...
Posted on: May 18, 2018. Tags: KANHAIYALAL PADHIYARI SONG VICTIMS REGISTER
CGnet Swara Bultoo (Bluetooth) Radio in Hindi language: 18th May 2018...
Today Raju Rana is presenting Swara Bultoo Radio in Hindi of in this latest edition of Bultoo radio discussing Songs and problem’s issues from all over the country. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports on 08050068000. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.
Posted on: May 18, 2018. Tags: RAJU RANA SONG VICTIMS REGISTER
ऐ सन नन जी सन नन जी, रात रही जाना बाज़ार चली जाना...सरगुजिया गीत
ग्राम-कोट्या, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक सरगुजिया गीत सुना रहे है:
ऐ सन नन जी सन नन जी, रात रही जाना बाज़ार चली जाना ना छोड़ो तोला रे दोस्त-
करे पथोई उपर सुर्र्ता, और रही रही आत है तोहरे सुर्र्ता कैसे-
ऐ सन नन जी सन नन जी, रात रही जाना बाज़ार चली जाना ना छोड़ो तोला रे दोस्त-
फिर तुला मांग में सिंधूर भूक ले, मोर नाव बताई दे, मोर गाँव पूछ ले कैसे-
ऐ सन नन जी सन नन जी, रात रही जाना बाज़ार चली जाना ना छोड़ो तोला रे दोस्त...
Posted on: May 18, 2018. Tags: MEWALAL DEVANGAN SONG VICTIMS REGISTER
मेरे विधवा पेंशन के लिए बहुत दिनों से आवेदन दे रहे है, पर अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे है...
वार्ड 9 ग्राम-कुबेरपुर, ब्लॉक-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से हिरमनिया बाई बता रही हैं पेंशन के लिए कई बार आवेदन दे चुकी है परन्तु अभी तक पेंशन के लिए नाम नहीं जोड़ा गया है, ग्राम सुराज में भी आवेदन किया है, अधिकारी बोलते है अभी तो काम करने की उम्र है आप को पेंशन नही मिल सकता है, कागज़ भी कई बार जमा किये है, जबकि परिवार से अलग अकेली रहती है, मेहनती काम करने की क्षमता नही है, इसीलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रही है कि इन नम्बरों पर फोन कर पेंशन दिलाने में मदद करे: सचिव@9977232410, जिला C.E.O@9926192534. संपर्क@7909485894.

