हैन्डपम्प 6 महीनों से ख़राब है, पानी की बहुत समस्या है, शिकायत पर कोई ध्यान नही देते...
कोल मजरा, ग्राम-कोनिकला, ब्लॉक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से ब्रजेश कुमार को वार्ड 2 के छोटेलाल पानी की समस्या के बारे में बता रहे है, 6 महीने से हैंडपंप खराब है इसकी शिकायत कलेक्टर के यहाँ जनसुनवाई में एवं सीएम हेल्प लाइन में शिकायत की गई है, परन्तु अभी तक समस्या का हल नही हुआ है. जिसके कारण वार्ड के निवासियों को पानीं की समस्या हो रही है| अभी दूर दराज से पानी ला रहे है, ग्रामीणों की मांग है कि हैन्डपम्प जल्द से जल्द ठीक हो ताकि पानी की समस्या का हल हो सके. इन नम्बरों पर फोन करे: कलेक्टर@9977742118, जिला सी.ई.ओ@9425145310. ब्रजेश@8821806041.
Posted on: May 21, 2018. Tags: BARJESH KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
ऊगा तो ऊगा माता चंदा सुरुजा दाई चंदा सुरुजा माँ... भजन गीत
ग्राम पंचायत- देवरी, ब्लाक- ओडगी, जिला- सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से गणेश सिंह आयम के साथ में मायारानी मरकाम एक भजन गीत सुना रही हैं :
ऊगा तो ऊगा माता चंदा सुरुजा दाई चंदा सुरुजा माँ-
हे माता तुहर बिना जागा अंधियारे गे माई-
सेवा ला लेले महतारी मोर ये दाई तुहर बिना जग अंधियार-
चंदा सुरुजा माता ऊग ही पावे दाई ऊग ही पावे गे-
हे दाई कुदरगढ़ी होए आगुवान हो माई-
ऊगा तो ऊगा माता चंदा सुरुजा दाई चंदा सुरुजा माँ...
Posted on: May 21, 2018. Tags: MAYARANI MARKAM SONG VICTIMS REGISTER
इतनी शक्ति हमें देना दाता, मन का विश्वास कमज़ोर होना...प्रार्थना गीत
ग्राम-बटोई, पोस्ट-रेवटी, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दुर्गेश पटेल एक प्रार्थना गीत सुना रहे है:
इतनी शक्ति हमें देना दाता, मन का विश्वास कमज़ोर होना-
हम चले नेक रस्ते पर हमसे, भूलकर भी कोई भूल होना-
दूर अज्ञान के हो अँधेरे, तू हमें ज्ञान की रोशनी दे-
हर बुराई से बचते रहे है हम, जितनी भी दे भली जिंदगी के दे-
इतनी शक्ति हमें देना दाता, मन का विश्वाश कमज़ोर होना-
हम चले नेक रस्ते पर हमसे, भूलकर भी कोई भूल होना...
Posted on: May 21, 2018. Tags: DURGESH PATEL SONG VICTIMS REGISTER
पिंजरा ला बोले मैना, सुनले ना मोरो केहना, जिंदगी के नय रे ठिकाना...छत्तीसगढ़ी गीत
ग्राम-कुसहरधूलि, ब्लॉक-फरसगाँव, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से प्रकाश नेताम एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे है:
पिंजरा ला बोले मैना, सुनले ना मोरो केहना-
जिंदगी के नय रे ठिकाना, कहा ले आना कहा ले जाना-
माटी का तोरा चोला, माटी म मिल जाही-
जान नही पाही चोला, कब छोड़ ज़ाही-
मया मझनभो लाबे, सीजीनेट ला चलाभे-
आये हस ऐ दुनिया म तय, तहों ईक दिन जाभे...
Posted on: May 21, 2018. Tags: PARKASH NETAAM SONG VICTIMS REGISTER
नर हो ना मन निराश करो, जग में रहकर कुछ काम करो...कविता
नीलकंठपुर, ग्राम-गोरगी, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जगदेव प्रसाद पोया एक कविता सुना रहे है:
नर हो ना मन निराश करो, मन को कुछ काम करो-
कुछ काम करो, जग में रहकर कुछ काम करो-
यह जन्म हुआ किस अर्थ हो, समझो जिसमे व्यर्थ न हो-
कुछ तो उपयुक्त करो तन को, नर हो न निराश करो मन को-
समय कही व्यर्थ ना जाये चला, कुछ तो करो सद उपाय भला-
नर हो ना मन निराश करो, मन को कुछ काम करो-
कुछ काम करो, जग में रहकर कुछ काम करो...
