हमारे पारा में एक भी हैण्डपम्प नहीं है, हम लोग एक किलोमीटर दूर से पानी लाकर पीते हैं...

ग्राम-पलढा, पोस्ट-कोटया, थाना और तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राकेश कुमार यादव बता रहे है कि उनके गांव के जुन्हापारा वार्ड में पानी की गंभीर समस्या है, वहां के लोगों को 1 किलोमीटर दूर पानी लेने जाना पड़ता है, इस समस्या को उन्होंने सरपंच के पास रखा, मंत्री के पास गए लेकिन समस्या अभी भी बनी है, उनका कहना है हैंडपंप लग जाने से पानी की समस्या हल हो सकती है, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियों से बातकर हैंडपंप लगवाने में मदद करें : सरपंच@9009070789, गृहमंत्री@9926955054. संपर्क नंबर@9644510071.

Posted on: Jul 16, 2018. Tags: HANDPUMP HINDI RAKESH KUMAR YADAV SONG VICTIMS REGISTER WATER

आमा तरी सुतली अमली तरी गोड गे, करेला झान तारी ना...छत्तीसगढ़ी गीत

ग्राम पंचायत-कोटराही, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से चंद्रशेखर मारपच्ची एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं :
आमा तरी सुतली अमली तरी गोड गे, करेला झान तारी ना-
कईसन तुहर नीद गे सवरो करेला झान तारी ना-
आमा तरी सुतली अमली तरी गोड गे, करेला झान तारी ना-
गोडे कर बिछिया ला लेगे छला चोर गे, करेला झान तारी ना-
कईसन तुहर नीद गे सवरो करेला झान तारी ना-
ये गोडे कर पैरी ला लेगे छला चोर गे, करेला झान तारी ना...

Posted on: Jul 16, 2018. Tags: CHANDRASHEKHAR MARPACHI HINDI HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER

गाँव के आंगनवाडी में हैण्डपम्प जब से लगा तब से लाल पानी निकलता है, कोई सुनते नहीं...

ग्राम पंचायत-सोंनपुर, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से शिवकुमार जयसवाल (उपसरपंच) बता रहे हैं कि उनके गाँव के आंगनवाडी में हैण्डपम्प जब से लगा तब से लाल पानी निकलता है अभी प्रायमरी स्कूल से पानी पीते है उसमे भी बहुत कम पानी निकलता है उसके लिए उन्होंने P.H.E.विभाग में आवेदन दिया था तो बोलते है की दूसरा हैण्डपम्प लगेगा | लेकिन आज तक कोई दूसरा हैण्डपम्प नहीं लगाया | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की मांग कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर दूसरा हैण्डपम्प लगवाने में मदद करें: P.H.E.@8120171919, शिवकुमार जयसवाल@9617884932.

Posted on: Jul 16, 2018. Tags: HANDPUMP HINDI SHIVKUMAR JAISWAL SONG VICTIMS REGISTER

चलू गा अझलुवा कन्हैया धरे आचार, आचार दुसर लागल लारे झालर मचिया...गीत

जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से हरमन कुमारी एक गीत सुना रही हैं :
चलू गा अझलुवा कन्हैया धरे आचार-
आचार दुसर लागल लारे झालर मचिया-
ओ राधा रानी काहे बताना मोर कती आना-
छोटा के कमाल मै रखे हो परान जोड़ी रे-
ओ राधा रानी काहे बताना मोर कती आना-
छोटा के कमाल मै रखे हो परान जोड़ी रे...

Posted on: Jul 16, 2018. Tags: CULTURE HARAMAN KUMARI SONG VICTIMS REGISTER

मेरा राशन कार्ड डेढ़ साल पहले बना है लेकिन पंचायत से दिया नहीं जा रहा (गोंडी भाषा में)

ग्राम-लामकन्हार, पंचायत-बड़ेतोपाल, तहसील-अंतागढ़, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से सुखबती नेताम गोंडी में बता रही है कि उनका राशनकार्ड डेढ़ साल पहले बना है लेकिन उनको पंचायत से राशन कार्ड नहीं दिया जा रहा है| उसके कारण उसको राशन नहीं दिया जा रहा है | उनके परिवार में 3 लोग है और वे लोग मजदूरी करके जीवन बसर कर रहे है उसके लिए उन्होंने जनपद पंचायत में तीन बार शिकायत कर चुकी है लेकिन कोई ध्यान है दे रहे है| कृपया अधिकारियों को फोन कर उनका राशन कार्ड दिलवाने में मदद करें: जिला C.E.O.@9953924884. अधिक जानकारी के लिए संपर्क@9589483615.

Posted on: Jul 16, 2018. Tags: FOOD GONDI SUKHBATI NETAM

« View Newer Reports

View Older Reports »