माँ सवेदना है, भावना है एहसास है, माँ जीवन के फूलों में खुशबू का वास है...कविता

ग्राम-कूकदूर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से मिथिलेश माणिकपुरी ओम व्यास की माँ के उपर एक कविता सुना रहे है:
माँ सवेदना है, भावना है एहसास है, माँ जीवन के फूलों में खुशबू का वास है-
माँ रोते हुवे बच्चों का खुशनुमा पालना है, माँ मरुस्थल में नदी या मीठा झरना है-
माँ लोरी है, गीत है, प्यारी सी थाप है, माँ पूजा की थाली है, मन्त्रो का जाप है-
माँ आँखों का सिसकता हुआ किनारा है, माँ ममता की धारा है, गालो पर पप्पी है-
माँ बच्चों के लिए जादू की झप्पी है, माँ झुलसते हुए दिनो में कोयल की बोली है-
माँ मेहँदी है, कुमकुम है, सिन्दूर है, रोली है, माँ त्याग है, तपस्या है, सेवा है...

Posted on: May 25, 2018. Tags: MITHILESH MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER

महीने भर से हैंडपंप ख़राब, शिकायत करने पर अधिकारी ध्यान नही देते, बेवकूफ बनाते है...

जामुन टोला, ग्राम-तीलियापानी लेदरा, तहसील-पंडरिया, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़ ) से गाँव के उप सरपंच फित्तुराम बता रहे हैं कि गाँव का बोरिंग एक महीने से ख़राब है, अभी झिरिया से पानी ला रहे है. इसकी शिकायत 18 तारीख को की गई है लेकिन अभी तक कोई नही आया है. शिकायत करने पर बोलते हैं आज कल कर देंगे, महीना हो गया हैं, ग्रामीणों के साथ ही मवेशियों को भी पानी की समस्या हो रही है.अधिकारियो को बोलने पर गोल-गोल घूमा रहे है. इसीलिए सीजीनेट के श्रोताओं से मदद की अपील कर रहे हैं| कृपया पानी की सुविधा कराने में मदद करे. इन नम्बरों पर फोन करे: सचिव@9109560519. उपसरपंच@9644741264.

Posted on: May 24, 2018. Tags: MITALESH MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER

भक्तों को दर्शन दे गई रे, एक छोटी सी मय्या...भक्ति गीत

ग्राम-कछिया, ब्लॉक-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी गाँव के साथी गिरिराज सिंह से एक भजन सुन रहे है:
भक्तों को दर्शन दे गई रे, एक छोटी सी मय्या-
भक्तों ने पूछा मय्या, तेरा नाम क्या है, दुर्गा नाम बता गई रे, एक छोटी सी मय्या-
भक्तों ने पूछा मय्या तेरा घर कहा है, कोठी पहाड़ बता गई रे, एक छोटी सी मय्या-
भक्तों को दर्शन दे गई रे, एक छोटी सी मय्या...

Posted on: May 24, 2018. Tags: RUPLAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

देख मोर संगी रे, तोर बिन मैं होवत हूँ बेहाल...सरगुजिया गीत

जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक सरगुजिया गीत सुना रहे है:
देख मोर संगी रे, तोर बिन मैं होवत हूँ बेहाल-
बासी ला खात हूँ, उंगयासी लागे हो-
सुर-सुर का करत हूँ, मै जोड़ी रुवासी लागे हो-
देख मोर संगी रे, तोर बिन मैं होवत हूँ बेहाल-
देख मोर संगी रे...

Posted on: May 24, 2018. Tags: MEWALAL DEVANGAN SONG VICTIMS REGISTER

हमारे आदिवासी पारा में हैंडपंप नहीं है, डेढ़ किलोमीटर दूर नाले से गंदा पानी लाकर जीते हैं...

गुर्रा पारा, ग्राम-तेलियापानी लदरा, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से
ग्रामीण पहलवान बता रहे है, हमारे पारा में 10-12 परिवार डेढ़ किलोमीटर दूर झिरिया से पानी लाते है| इस समस्या के निराकरण के लिए कई बार शिकायत कर चूके है, परन्तु ध्यान नही दे रहे है| गर्मी हो या बारिश एक मात्र पानी का स्रोत झिरिया है, बारिश के दिनों में बहुत समस्या होती है, सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर है कृपया नलकूप लगाने में इन नम्बरों पर फोन कर मदद करे: PHE@9893883154,सचिव@9109560519,उपसरपंच@9644741264. सम्पर्क@9165801357.

Posted on: May 24, 2018. Tags: MITHILESH MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »