इंदिरा आवास योजना की किश्त नही मिल रही, सरपंच कहता है अधिकारी को घूस देना पडेगा...
ग्राम-शारदापुर, पोस्ट-सुलसुली, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर(छत्तीसगढ) से मिहीलाल बता रहे हैं, मेरा इंदिरा आवास योजना का तीसरा किश्त नही मिल रहा है, सरपंच का कहना है इसके लिए इंजीनियर को पैसा देना पड़ेगा, लेकिन उनसे बात करने पर इस बात से इंकार कर आश्वासन दिए, लेकिन अब भी किश्त नही मिला है, इसलिए मै सीजीनेट के सभी श्रोताओं से अपील कर रहा हूँ कि दिए गये नंबरो पर अधिकारियों से बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: उपसपंच@9669083502,सचिव@9754424707, इंजीनियर@8959751126, CEO@8989509774, कलेक्टर@07831273000. संपर्क@7509403575.
Posted on: May 12, 2018. Tags: MIHILAL BALRAMPUR SONG VICTIMS REGISTER
हांथों में लेकर माँ वीणा की तान...वंदना
ग्राम-कुप्पी, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सौम्या सिंह एक वंदना सुना रही हैं:
हाथों में लेकर माँ वीणा की तान-
वीणा बजादे तू माँ एक बार-
माँ मुझे एक पल भी भूल न पाऊं-
तेरे चरणों में माँ शीश झुकाऊं-
भईया आज सुन ले तू मेरी पुकार-
वीणा बजादे तू माँ एक बार...
Posted on: May 12, 2018. Tags: SONG SOUMYA SINGH VICTIMS REGISTER
107 विद्यार्थियों के लिए एक ही शिक्षक, उनका ऑफिस के काम में अधिकतर समय जाता है...
ग्राम-केरता, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से प्रकाश गुप्ता बता रहे हैं, माध्यमिक शाला 4 साल से एक ही शिक्षाकर्मी के भरोसे संचालित है उन्हें अकेले ही बच्चों को पढ़ाने से लेकर कार्यालय का पूरा काम करना होता है, जिससे बच्चो का पाठ्क्रम भी पूरा नही होता, बच्चो का शिक्षा स्तर गिरता जा रहा है, जहां कानूनन 30 बच्चो के लिए एक शिक्षक होना चाहिए लेकिन 107 बच्चों के लिए केवल एक ही शिक्षक है, इसलिए वे सीजीनेट श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि इन नंबरो पर अधिकारियों से बात कर समस्या का समाधान कराने में मदद करे : कलेक्टर@07831273000, CEO@07831273020. प्रकाश गुप्ता@9669566123.
Posted on: May 12, 2018. Tags: PRAKASH GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
हम लोगों ने अधिकारियों के कहने पर शौचालय बनवाया, एक साल बाद भी पैसा नहीं मिला...
ग्राम पंचायत-हरदा, विकासखंड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामसिंह टेकाम बता रहे हैं, अधिकारियों ने कहा जो लोग खुद से शौचालय निर्माण करा लेंगे, उन्हें 12 हजार रूपए दिया जाऐगा, लोगो ने बना लिया लेकिन एक साल हो चुका अभी तक लोगो को पैसा नही मिला उन्होंने इसके लिए कई बार आवेदन किया लेकिन कोई ध्यान नही दिया जा रहा है इसलिए वे सीजीनेट के सुनने वालो सभी सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर लागत का पैसा दिलाने में मदद करे: कलेक्टर@9826443377, सचिव@9754093434, सरपंच@7747908574. रामसिंह टेकाम@7974130992.
Posted on: May 12, 2018. Tags: DHANSAI MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
पढ़ा लिखा रहतेन ता नौकरी ला पातेन, मोर सुवा जी बिना पढ़े जिंदगी बेकार...सुगा गीत
ग्राम-कुप्पी, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से पार्वती एक सुवा गीत सुना रही हैं:
पढ़ा लिखा रहतेन ता नौकरी ला पातेन, मोर सुगा जी बिना पढ़े जिंदगी बेकार-
राजा राम सुगा बिना पढ़े जिंदगी बेकार-
पढ़ा लिखा रहतेन ता कुर्सी मा बैठतेन जी-
पढ़ा लिखा रहतेन ता पेन ला चलातेन जी-
पढ़ा लिखा रहतेन ता लईका मन के सिखातेन जी-
पढ़ा लिखा रहतेन ता नौकरी ला करतेन जी, बिना पढ़े जिंदगी बेकार...
